hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: दिल्ली में किसकी बनेगी सरकार? कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू, शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > दिल्ली में किसकी बनेगी सरकार? कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू, शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

दिल्ली में किसकी बनेगी सरकार? कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू, शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे

Revoi Editor
Last updated: February 8, 2025 9:45 am
Revoi Editor
Published: February 8, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 8 फरवरी। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार सुबह आठ से सभी मतगणना केंद्रों में मतों की गिनती शुरू हो गयी। राष्ट्रीय राजधानी के 11 जिलों के 19 मतगणना केन्द्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं। चुनाव प्रशासन की ओर से मतगणना के लिए व्यापक प्रबंध किये गये हैं। मतगणना में आज सुबह आठ बजे पहले डाक मतपत्रों की गिनती शुरू की गयी। प्रारंभिक रुझान में भाजपा आगे चल रही है।

नई विधानसभा में दलीय स्थिति दोपहर तक स्पष्ट हो जायेगी। आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के मुख्यालयों पर मतगणना के नतीजों के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गयी हैं, जहां पार्टियों के वरिष्ठ नेता मीडियाकर्मियों और कार्यकर्ताओं से संवाद करने के लिए मौजूद रहेंगे। दिल्ली मुख्य चुनाव अधिकारी आर. एलिस वाज के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा की सभी 70 निर्वाचन क्षेत्रों के फॉर्म 17 सी सहित चुनाव दस्तावेंजों की जांच पूरी कर ली गयी थी।

जांच के दौरान चुनाव आयोग के केंद्रीय प्रेषक उम्मीदवार और उनके एजेंट तथा चुनाव अधिकारी मौजूद रहे और किसी भी उम्मीदवार ने कोई शिकायत दर्ज नहीं की है।राजधानी के 11 जिलों में मतगणना के लिए 19 केन्द्र बनाये गये हैं। इलेक्ट्रॉनिक वाेटिंग मशीन (ईवीएम) को आयोग और पुलिस अधिकारियों की कड़ी निगरानी में स्ट्रांग रूम में रखा गया है। मतगणना केन्द्रों को त्रिस्तरीय सुरक्षा के घेरे में रखा गया है। मतगणना के लिए पर्यवेक्षकों, मतगणना सहायकों, माइक्रो प्रेषकों और डाटा अधिकारियों को काम पर लगाया गया है।

चुनाव आयोग के अनुसार नयी दिल्ली और उत्तर-पश्चिम जिलों में तीन-तीन मतगणना स्थलों पर मतों की गिनती हो रही है, जबकि चार जिलों में दो-दो और पांच जिलों में एक-एक मतगणना स्थल पर गिनती चल रही है। सुबह पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू की गयी। इसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती होगी। अपराह्न तक चुनाव परिणाम की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। दिल्ली में पांच फरवरी को हुए मतदान के अनुसार राजधानी के 11 जिलों में 60.42 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया।विधानसभा चुनाव में कुल 699 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमाने के लिए उतरे थे।

जिलावार मतदान प्रतिशत में उत्तर-पूर्वी दिल्ली सबसे आगे रही और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में मतदान सबसे कम रहा। सेंट्रल दिल्ली में 59.09 प्रतिशत, पूर्वी दिल्ली में 62.37, नयी दिल्ली में 57.13, उत्तरी दिल्ली में 59.55, उत्तर-पूर्व दिल्ली में 66.25, उत्तर-पश्चिम दिल्ली में 60.7, शाहदरा में 63.94, दक्षिणी दिल्ली में 58.16, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में 56.16, दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली में 61.07 और पश्चिमी दिल्ली में 60.76 प्रतिशत मतदान हुआ था।

दिल्ली में सत्तारूढ ‘आप’ जहां चौथी बार सत्ता हासिल करने में जुटी हुई है वहीं ‘भाजपा’25 वर्ष के बाद इस बार सत्ता वापसी के प्रयास पर जुटी हुई है। इससे पहले वर्ष 2020 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में कुल 70 सीटों में से ‘आप’के खाते में 62 सीटें आयी थी और भाजपा को केवल आठ सीटों से संतुष्ट होना पड़ा था तथा कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पायी थी। पिछली बार ‘आप’ का वोट शेयर 53.57 प्रतिशत, भाजपा का 38.51 और कांग्रेस का 4.26 प्रतिशत रहा था।

दिल्ली के साथ-साथ पांच फरवरी को दो राज्यों तमिलनाडु (ईरोड-पूर्व) और उत्तर प्रदेश (मिल्कीपुर) की एक-एक सीट पर उपचुनाव के लिए इसी दिन मतदान कराये गये थे। इन दोनों सीटों के लिए भी आज मतगणना हो रही है। विभिन्न एजेंसियों द्वारा कराये गये एक्जिट पोल के नतीजों में से अधिकतर भाजपा की जीत की संभावना व्यक्त कर रहे हैं। दो एजेंसियों के सर्वे में ‘आप’ सत्ता में वापसी करती दिख रही है।

You Might Also Like

महंगाई का एक और झटका : अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाईं दूध की कीमतें, गुरुवार से लागू होंगी नई दरें
टी20 विश्व कप : ऑयरलैंड की श्रेष्ठ शुरुआत, नीदरलैंड्स को 7 विकेट से दी मात
राहुल गांधी से माफी की मांग को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने सामने, अधीर-ठाकुर ने कसे तंज
कांग्रेस ने पहले परमाणु परीक्षण की वर्षगांठ पर इंदिरा गांधी के निर्णायक नेतृत्व की सराहना की
Mekedatu Dam : कर्नाटक की मेकेदातु परियोजना के खिलाफ डीएमके का संसद में स्थगन प्रस्ताव, केंद्र से हस्तक्षेप की मांग
TAGGED:BJPCounting Centrecounting of votesDelhi Assembly ElectionsDelhi elections
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिहिन्दी

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

August 7, 2026

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?