hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कांग्रेस ने पहले परमाणु परीक्षण की वर्षगांठ पर इंदिरा गांधी के निर्णायक नेतृत्व की सराहना की
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > कांग्रेस ने पहले परमाणु परीक्षण की वर्षगांठ पर इंदिरा गांधी के निर्णायक नेतृत्व की सराहना की
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

कांग्रेस ने पहले परमाणु परीक्षण की वर्षगांठ पर इंदिरा गांधी के निर्णायक नेतृत्व की सराहना की

Revoi Editor
Last updated: May 18, 2025 3:58 pm
Revoi Editor
Published: May 18, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 18 मई। भारत के पहले परमाणु परीक्षण की 51वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के निर्णायक नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी उल्लेखनीय साहस दिखाया। इस दिन 1974 में भारत ने पोकरण में अपना पहला परमाणु परीक्षण किया था, जिसका नाम ‘ऑपरेशन स्माइलिंग बुद्धा’ था। इसके साथ ही भारत परमाणु क्षमता वाले देशों की श्रेणी में शामिल हो गया था।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि 51 साल पहले भारत ने अपना पहला परमाणु परीक्षण किया था और वह इस तरह के परीक्षण करने वाला दुनिया का छठा देश बन गया था। खरगे ने ‘एक्स’ पर लिखा, “हमारे वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं ने अपनी प्रतिभा व समर्पण के माध्यम से यह असाधारण उपलब्धि हासिल की। हम उनके प्रति बहुत आभारी हैं। इंदिरा गांधी ने विपरीत परिस्थितियों में भी असाधारण साहस दिखाते हुए अनुकरणीय व गतिशील नेतृत्व का परिचय दिया। यह एक ऐसी विरासत है जो हमेशा बनी रहेगी। जय हिंद।”

इंदिरा गांधी की विरासत आज भी कायम – राहुल गांधी

वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने फेसबुक पर एक ‘पोस्ट’ में कहा कि इंदिरा गांधी के दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व में भारत ने 51 साल पहले राजस्थान के पोखरण में अपना पहला परमाणु परीक्षण ‘ऑपरेशन स्माइलिंग बुद्धा’ किया था। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी ने कहा, “मैं उन प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिनके समर्पण से यह संभव हो सका। उनकी विरासत आज भी कायम है, जो पीढ़ियों को प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उन्नति करने और भारत की सामरिक क्षमताओं को मजबूत करने के लिए प्रेरित करती है।”

कांग्रेस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि 18 मई 1974 भारत के लिए गौरव का दिन था, क्योंकि देश ने इंदिरा गांधी के नेतृत्व में ‘स्माइलिंग बुद्धा’ के जरिए अपना पहला परमाणु परीक्षण सफलतापूर्वक किया था। पार्टी ने कहा, “यह परीक्षण देश की वैज्ञानिक क्षमता और मजबूत राजनीतिक नेतृत्व का प्रतीक बन गया।”

You Might Also Like

बिहार : सम्राट चौधरी लोकभवन जाकर राज्यपाल से मिले, सरकार बनाने का पेश किया दावा
अमित शाह बोले – भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा और अमृतकाल की शुरुआत, महज एक संयोग नहीं
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 22 IAS, आठ पीसीएस अधिकारियों का तबादला
सांसद बेटी सुप्रिया सुले के साथ पीएम मोदी से मिले शरद पवार, एक दिन पहले ही CJP के मंच पर दिखे थे
ऑस्ट्रेलियाई ओपन : शीर्षस्थ अल्काराज व इतिहास की दहलीज पर खड़े जोकोविच में होगी बादशाहत की जंग
TAGGED:anniversary of first nuclear testCOngressIndira Gandhi's decisive leadership
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

August 8, 2026

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?