hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: छत्तीसगढ़ : विष्णुदेव साय 13 दिसम्बर को लेंगे सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी व अमित शाह भी रहेंगे मौजूद
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > छत्तीसगढ़ : विष्णुदेव साय 13 दिसम्बर को लेंगे सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी व अमित शाह भी रहेंगे मौजूद
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

छत्तीसगढ़ : विष्णुदेव साय 13 दिसम्बर को लेंगे सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी व अमित शाह भी रहेंगे मौजूद

Vinayak Barot
Last updated: December 11, 2023 9:11 pm
Vinayak Barot
Published: December 11, 2023
Share
SHARE

रायपुर, 11 दिसम्बर। छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और नए राज्य मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण 13 दिसम्बर को रायपुर में होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा प्रमुख जे.पी. नड्डा सहित पार्टी के अन्य नेताओं के मौजूद रहने की उम्मीद है।

शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में दोपहर दो बजे आयोजित होगा। राज्य में उप मुख्यमंत्री के लिए प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू और विजय शर्मा शपथ ले सकते हैं। साव सांसद भी रह चुके हैं और विजय शर्मा पहली बार विधायक बने हैं। वह विद्यार्थी परिषद के नेता भी रहे हैं। शपथ ग्रहण समरोह में कई अन्य विधायक भी मंत्री पद की शपथ लें सकते हैं।

गौरतलब है कि राज्य में भाजपा के प्रमुख आदिवासी चेहरे विष्णुदेव साय को रविवार को यहां नवनिर्वाचित 54 भाजपा विधायकों की बैठक के दौरान विधायक दल का नेता चुना गया। राज्य की कुल 90 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 54 सीटें जीती हैं। वहीं 2018 में 68 सीटें जीतने वाली कांग्रेस इस बार 35 सीटों पर सिमट गई है। राज्य में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एक सीट जीतने में कामयाब रही।

विष्णु देव साय ने कुनकुरी विधानसभा सीट पर कुल 87,604 वोटों से जीत हासिल की। वह पीएम मोदी के पहले कार्यकाल में केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री रहे जबकि 16वीं लोकसभा में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ निर्वाचन क्षेत्र के सांसद रहते हुए उन्होंने विभिन्न पदों पर कार्य किया है। वह 2020 से 2022 तक बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे।

You Might Also Like

तृणमूल कांग्रेस ने विपक्ष को दिया झटका, अभिषेक बनर्जी बोले – उपराष्ट्रपति चुनाव से दूर रहेगी पार्टी
राजस्थान : बीकानेर में सड़क हादसा, ट्रक और कैंपर की टक्कर में दो महिलाओं सहित 5 की मौत
राहुल गांधी अचानक सोनीपत के गांव पहुंचे, किसानों से बात की, चलाया ट्रैक्टर और रोपा धान
उत्तराखंड : चमोली प्रशासन हाई अलर्ट पर, नंदा देवी वन में लगी आग पर काबू पाने के लिए हेलीकॉप्टर तैनात
छत्तीसगढ़ : कांकेर जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने की तीन ग्रामीणों की हत्या
TAGGED:ChhattisgarhVishnuDev SaiVishnuDev will take oath on December 13
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलहिन्दी

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

August 7, 2026

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?