hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: वाराणसी : वयोवृद्ध भाजपा नेता और 7 बार के पूर्व विधायक श्यामदेव राय चौधरी ‘दादा’ का निधन
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > वाराणसी : वयोवृद्ध भाजपा नेता और 7 बार के पूर्व विधायक श्यामदेव राय चौधरी ‘दादा’ का निधन
राजनीतिउत्तरप्रदेशराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

वाराणसी : वयोवृद्ध भाजपा नेता और 7 बार के पूर्व विधायक श्यामदेव राय चौधरी ‘दादा’ का निधन

Revoi Editor
Last updated: November 26, 2024 10:02 pm
Revoi Editor
Published: November 26, 2024
Share
SHARE

वाराणसी, 26 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी के वयोवृद्ध लोकप्रिय नेता, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री व वाराणसी शहर दक्षिणी से सात बार विधायक रह चुके श्यामदेव राय चौधरी ‘दादा’ का आज सुबह निधन हो गया। 85 वर्षीय श्यामदेव ‘दादा’ ने शहर के रवींद्रपुरी स्थित ओरियाना हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। श्यामदेव ‘दादा’ की मृत्यु की खबर से काशी में उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।

पिछले कुछ दिनों से उम्र संबंधी समस्याओं से पीड़ित श्यामदेव ‘दादा’ को ब्रेन हेमरेज की शिकायत पर गत पांच नवम्बर को भर्ती कराया गया था। वाराणसी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले मंगलवार को उनकी खैरियत पूछी थी। बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा सहित तमाम राजनेता उन्हें देखने अस्पताल गए थे।

पीएम मोदी बोले – काशी के साथ राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति

इस बीच वाराणसी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्यामदेव राय चौधरी के निधन पर शोक जताया और कहा कि उनका जाना काशी के साथ ही पूरे राजनीतिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

जनसेवा में जीवनपर्यंत समर्पित रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता श्यामदेव राय चौधरी जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। स्नेह भाव से हम सभी उन्हें 'दादा' कहते थे। उन्होंने ना केवल संगठन को सींचने और संवारने में अहम योगदान दिया, बल्कि काशी के विकास के लिए भी वे पूरे समर्पण भाव से जुटे रहे।… pic.twitter.com/trRbl7AK0z

— Narendra Modi (@narendramodi) November 26, 2024

पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “जनसेवा में जीवनपर्यंत समर्पित रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता श्यामदेव राय चौधरी जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। स्नेह भाव से हम सभी उन्हें ‘दादा’ कहते थे। उन्होंने न केवल संगठन को सींचने और संवारने में अहम योगदान दिया, बल्कि काशी के विकास के लिए भी वे पूरे समर्पण भाव से जुटे रहे। उनका जाना काशी के साथ-साथ पूरे राजनीतिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में ईश्वर उनके परिजनों और समर्थकों को संबल प्रदान करे।”

वरिष्ठ राजनेता एवं पूर्व विधायक श्री श्यामदेव राय चौधरी जी (दादा) का निधन अत्यंत दुःखद और भाजपा परिवार की अपूरणीय क्षति है।

उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!

प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान…

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 26, 2024

वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी श्यामदेव ‘दादा’ के निधन को भाजपा परिवार की अपूरणीय क्षति करार दिया है। उन्होंने एक्स पर अपनी शोक संवेदना में लिखा, ‘ वरिष्ठ राजनेता एवं पूर्व विधायक श्री श्यामदेव राय चौधरी जी (दादा) का निधन अत्यंत दुःखद और भाजपा परिवार की अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की प्रदान प्रदान करें। ॐ शांति!’

वाराणसी की जनता के बीच श्यामदेव ‘दादा‘ के नाम से लोकप्रिय थे

वाराणसी की जनता के बीच श्यामदेव ‘दादा’ के नाम से लोकप्रिय चौधरी वर्ष 1989 से 2017 तक लगातार विधायक रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकर्ता के रूप में वर्ष 1968 में सभासद के तौर पर अपना सियासी सफर शुरू करने वाले श्यामदेव ‘दादा’ को 1985 में अपने पहले विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन दादा ने इस हार से सबक लिया। इसके बाद 1989 से जीत का सफर शुरू किया तो 2017 तक शहर दक्षिणी की रहनुमाई करते आए। 2017 में टिकट कटने के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति से संन्यास का एलान कर दिया था।

ईमानदार छवि के नेता श्यामदेव ‘दादा‘ की सादगी के लोग कायल रहे

बनारसी अंदाज में जिंदगी जीने वाले भाजपा के संस्थापक नेताओं में शामिल श्यामदेव ‘दादा’ की छवि ईमानदार नेता की रही और उनकी सादगी के लोग कायल रहे। आज के दौर में जब विधायक बनने वाला व्यक्ति लाव-लश्कर और पूरे तामझाम के साथ घूमता है तो वहीं दादा को पैदल, रिक्शा, किसी क्षेत्रीय परिचित की बाइक या ऑटो रिक्शा में सहज अंदाज में घूमते देखा जा सकता था। वस्तुतः श्यामदेव ‘दादा’ की छवि जनता के नेता के तौर पर रही, जो कई बार अपनी ही सरकार के खिलाफ मुखर आवाज उठाया करते थे।

You Might Also Like

जब माधुरी दीक्षित के सामने शहनाज गिल ने कबूल किया था रिश्ता, कहा था- मुझे Sidharth Shukla…
संरा महासभा ने जर्मनी की पूर्व विदेश मंत्री को चुना अगला अध्यक्ष, 14 देशों ने मतदान में नहीं लिया भाग
पूर्व उपराष्ट्रपति अंसारी के बयानों से राजनीतिक बवाल, भाजपा, विहिप ने खोला मोर्चा
पीयूष गोयल आज से वियनतियाने, लाओ पीडीआर का दो दिवसीय दौरा करेंगे
देशभर में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान, IMD ने दिल्ली, पश्चिम बंगाल व पूर्वोत्तर के लिए जारी किया अलर्ट
TAGGED:7-time former MLAbjp leaderShyamdev 'Dada' passes away in VaranasiShyamdev Rai Choudhary passes away
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशहिन्दी

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

August 10, 2026

Parliament Monsoon Session : राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर विपक्ष की चर्चा की मांग, राम गोपाल यादव बोले- सरकार बहस से बच रही

कोलंबिया में भूकंप से 111 लोगों की मौत, सरकार ने घोषित किया राष्ट्रीय आपातकाल

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

अमित शाह के समर्थन में NDA सांसदों का मार्च, राहुल गांधी से पूछा- झारखंड में छात्रों पर कार्रवाई का जवाब कौन देगा?

UP OTS Scheme 2026: यूपी के 762 नगरीय निकायों में संपत्ति कर पर लागू होगी OTS योजना, 15 अगस्त से मिलेगा लाभ

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?