Homeहिन्दीमनोरंजनजब माधुरी दीक्षित के सामने शहनाज गिल ने कबूल किया था रिश्ता,...

जब माधुरी दीक्षित के सामने शहनाज गिल ने कबूल किया था रिश्ता, कहा था- मुझे Sidharth Shukla…

मुबई, 6 सितंबर, टीवी जगत के मशहूर अभिनेता व बिग बॉस सिद्धार्थ शुक्ला का बीते 2 सितंबर को हार्ट अटैक पड़ने की वजह से 40 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर पर अब भी उनके फैन्स के लिये यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है। सिद्धार्थ शुक्ला से जुड़ी पुरानी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर उनके करीबी और फैन्स उन्हें याद कर रहे हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सामने आया है, जे माधुरी दीक्षित के डांस रिएलिटी शो ‘डांस दीवाने’ के सेट का है।

बिग बॉस 13 में अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के बीच वो सब कुछ होता था जो एक दोस्त और दो प्यार करने वालों के बीच में रिश्ता होता है। ये दोनों लड़ते थे फिर एक दूसरे को मनाते थे..फिर प्यार से बातें किया करते थे। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने भी खूब पसंद किया। हालांकि दोनों ने कभी रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई। लेकिन अक्सर एक साथ स्पॉट किए जाते थे। हाल ही में दोनों शो बिग बॉस ओटीटी और डांस दीवाने 3 में भी साथ नजर आए थे।

बिग बॉस 13 के बाद सिडनाज को अक्सर एक साथ देखा जाता था। शहनाज ने अपना जन्मदिन भी सिद्धार्थ और उनके परिवार के साथ मनाया था। हालांकि दोनों ने एक-दूसरे को डेट करने से हमेशा इनकार किया। जब डांस दीवाने 3 पर, जब माधुरी दीक्षित ने शहनाज़ गिल से पूछा कि उनके लिए आइडियल मैन कौन है, तो उन्होंने जवाब दिया, “मुझे ये (सिद्धार्थ) अच्छा लगता है (मुझे वह पसंद है)।

बता दें कि अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला और अभिनेत्री शहनाज़ गिल पहली बार बिग बॉस 13 में मिले थे। इस रियलिटी शो के दौरान दोनों के बीच एक ऐसा गहरा रिश्ता बन गया। जहां सिद्धार्थ ने शो जीता, वहीं शहनाज़ बिग बॉस 13 के फाइनलिस्ट में से एक थीं। उनके प्रशंसकों ने उन्हें खूब प्यार दिया और उनका नाम सिडनाज़ (सिद्धार्थ + शहनाज़) रखा, जो बिग बॉस 13 के प्रसारित होने के बाद से सोशल मीडिया पर सबसे अधिक ट्रेंडिंग हैशटैग में से एक रहा। शहनाज बीबी हाउस में सिद्धार्थ को लेकर काफी पजेसिव थीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments