hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: जहरीली शराब से मौतों पर बिहार विधानसभा में हंगामा, नाराज नीतीश ने भाजपा विधायकों को शराबी कहकर संबोधित किया
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > जहरीली शराब से मौतों पर बिहार विधानसभा में हंगामा, नाराज नीतीश ने भाजपा विधायकों को शराबी कहकर संबोधित किया
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

जहरीली शराब से मौतों पर बिहार विधानसभा में हंगामा, नाराज नीतीश ने भाजपा विधायकों को शराबी कहकर संबोधित किया

Vinayak Barot
Last updated: December 14, 2022 4:35 pm
Vinayak Barot
Published: December 14, 2022
Share
SHARE

पटना, 14 दिसम्बर। छपरा में जहरीली शराब के सेवन से एक दर्जन से ज्यादा लोगों की हुई मौत को लेकर बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में बुधवार को जबर्दस्त हंगामा हुआ। भाजपा विधायकों ने वेल में उतरकर नीतीश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार विपक्षी विधायकों पर भड़क गए। उन्होंने भाजपा विधायकों को ही शराबी कहकर संबोधित कर दिया और सदन की कार्यवाही छोड़कर चले गए।

विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई, विपक्षी दल के विधायकों ने जहरीली शराब से हुईं मौतों के मुद्दे पर सदन में हंगामा करना शुरू कर दिया। भाजपा विधायक नारेबाजी करते हुए वेल में उतर आए और हंगामा करने लगे। स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने उन्हें शांत होने के लिए कहा, लेकिन वे वेल में ही डटे रहे।

‘तुम लोग ही शराब बिकवा रहे हो, तुम लोग शराबी हो‘

विपक्ष की नारेबाजी से सीएम नीतीश कुमार सदन में नाराज गए। वे अपनी सीट पर खड़े हो गए और बीजेपी विधायकों से कहा कि तुम लोग ही शराब बिकवा रहे हो तुम लोग शराबी हो। अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कितना हल्ला करोगे।’

"क्या हो गया"

नीतीश जी जहरीली शराब ने फिर से 10 से अधिक लोगों की जान ले ली, यह हो गया

भाजपा के नेताओं पर आपके चिल्लाने और तू-तड़ाक की भाषा से मुद्दा बदल नहीं जाएगा। pic.twitter.com/Z5uBZuoNWP

— BJP Bihar (@BJP4Bihar) December 14, 2022

भाजपा ने की सीएम से माफी की मांग

दूसरी ओर, भाजपा ने सीएम नीतीश की भाषा को अमर्यादित करार दिया। नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने सीएम नीतीश से माफी की मांग की। इसके बाद फिर से सदन में हंगामा होने लगा। स्पीकर ने हंगामे को देखते हुए सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी। इसके बाद सदन की कार्यवाही फिर से शुरू हुई और प्रश्नकाल चला। विधान परिषद परिसर में भी भाजपा के सदस्यों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग की और जमकर नारेबाजी की।

You Might Also Like

गुजरात चुनाव : भाजपा ने 2002 दंगे के सजायाफ्ता मनोज कुकरानी की बेटी को नरोदा से दिया टिकट
कोरोना संकट : दिल्ली में ‘येलो अलर्ट’ लागू, सीएम केजरीवाल ने सख्त पाबंदियों की घोषणा की
ओमान में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, भारतीय समुदाय में दिखा जबर्दस्त उत्साह
पीम मोदी ने लॉन्च किया स्वच्छ भारत मिशन-शहरी और अटल मिशन-अमृत का दूसरा चरण
पीएम मोदी ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी जन्मदिन की बधाई, लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की
TAGGED:BJP MLAsCM Nitishdeaths due to spurious liquordrunkardsuproar in Bihar assembly
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

August 7, 2026

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?