hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कोरोना संकट : दिल्ली में ‘येलो अलर्ट’ लागू, सीएम केजरीवाल ने सख्त पाबंदियों की घोषणा की
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > कोरोना संकट : दिल्ली में ‘येलो अलर्ट’ लागू, सीएम केजरीवाल ने सख्त पाबंदियों की घोषणा की
राष्ट्रीयहिन्दी

कोरोना संकट : दिल्ली में ‘येलो अलर्ट’ लागू, सीएम केजरीवाल ने सख्त पाबंदियों की घोषणा की

Vinayak Barot
Last updated: December 28, 2021 3:34 pm
Vinayak Barot
Published: December 28, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 28 दिसंबर। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर येलो अलर्ट लागू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को घोषणा की कि कोरोना पाबंदियों को और सख्त किया जाएगा।

दिल्ली में GRAP को लागू करने का निर्णय लिया गया

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, ‘जुलाई में हमने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) बनाया था, ताकि साइंटिफिक तारिक से पाबंदियां लगा सकें। दिल्ली में GRAP को लागू करने का निर्णय लिया गया है। येलो अलर्ट लागू होगा। पाबंदियां लगाई जा रही हैं।’

प्रतिबंधों पर एक विस्तृत आदेश जल्द ही जारी किया जाएगा

उन्होंने कहा, ‘दो दिनों से ज्यादा समय से 0.5 फीसदी कोरोना पॉजिटिविटी रेट दर्ज की जा रही है। हम ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के लेवल- I (येलो अलर्ट) को लागू कर रहे हैं। लागू होने वाले प्रतिबंधों पर एक विस्तृत आदेश जल्द ही जारी किया जाएगा।’

दिल्ली में कोरोना संक्रमण की मौजूदा स्थिति पर महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ़्रेंस | LIVE https://t.co/BFIs9ERcQi

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 28, 2021

सीएम केजरीवाल ने साथ ही कहा कि कोरोना से डरने की बात नहीं है, ज्यादातर मामले माइल्ड लक्षण वाले हैं। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मरीज़ों को आईसीयू या वेंटिलेटर अथवा ऑक्सीजन बेड्स की जरूरत नहीं पड़ी है तो चिंता की बात नहीं है।’

इस बार कोरोना से निबटने के लिए 10 गुना ज्यादा तैयारी

उन्होंने कहा, ‘इस बार कोरोना वायरस से निबटने के लिए हम 10 गुना ज्यादा तैयार हैं। बाजार और मॉल में भीड़ की तस्वीरे आ रही हैं कि लोगों ने मास्क नहीं पहना है। अब ऐसी तस्वीरें न आएं कि मार्केट में भीड़ है और लोग मास्क नहीं पहन रहे, वरना बाजार बंद करने पड़ेंगे और उससे आर्थिक दिक्कत होगी।’

इन परिस्तिथियों में लागू किया जाता है येलो अलर्ट

येलो अलर्ट तब जारी किया जाता है जब कोविड संक्रमण दर लगातार दो दिनों तक 0.5 प्रतिशत से अधिक रहती है। इसमें रात्रि कर्फ्यू लगाना, स्कूलों तथा कॉलेजों को बंद करना, गैर आवश्यक सामान की दुकानों को सम-विषम आधार पर खोलना और मेट्रो ट्रेनों तथा सार्वजनिक परिवहन की बसों में यात्रियों के बैठने की क्षमता आधी करने जैसे उपाय आते हैं।

You Might Also Like

कोहली की मैच जिताऊ पारी पर बोले रवि शास्त्री : मीडिया और आलोचकों ने बहुत दबाव डाला, अब उसने सबको चुप करा दिया
फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर को सुप्रीम कोर्ट से 5 दिनों की सशर्त जमानत, लेकिन जेल में ही रहना होगा
चीनी वैज्ञानिकों ने दी कोरोना के नए वायरस ‘नियोकोव’ की चेतावनी, प्रत्येक तीन में एक संक्रमित की मौत
सऊदी अरब का भारतीयों को तोहफा – वीजा के लिए अब नहीं देना होगा पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट
यूरोप को यूक्रेन का समर्थन जारी रखना चाहिए : जर्मन चांसलर स्कोल्ज
TAGGED:'Yellow Alert' in DelhiCM KejriwalCorona crisisKovid-19
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

August 7, 2026

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?