hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: तुगलकाबाद एक्सटेंशन अग्निकांड : सीसीटीवी फुटेज से हुआ आग लगाने की साज़िश का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > तुगलकाबाद एक्सटेंशन अग्निकांड : सीसीटीवी फुटेज से हुआ आग लगाने की साज़िश का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
राष्ट्रीयहिन्दी

तुगलकाबाद एक्सटेंशन अग्निकांड : सीसीटीवी फुटेज से हुआ आग लगाने की साज़िश का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

Revoi Editor
Last updated: June 14, 2026 12:19 pm
Revoi Editor
Published: June 14, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली, 14 जून। दिल्ली पुलिस ने तुगलकाबाद एक्सटेंशन में आग की घटना के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी की जांच करने पर एक किशोरी इस घटना से कुछ समय पहले इमारत में जाती हुई दिखाई दे रही है। पुलिस के अनुसार आगे की जांच में गोविंद पुरी के नवजीवन कैंप की रहने वाली एक 17 साल की लड़की की पहचान हुई और उसे पकड़ा गया।

पूछताछ के दौरान, उसने बताया कि गोविंद पुरी के गिरीनगर की रहने वाली सरिता (27) ने उसे पेट्रोल और माचिस दी थी। उसने बताया कि सरिता ने उसे पैसे के विवाद को लेकर इमारत की पांचवीं मंजिल पर रहने वाले दीपक के स्कूटर में आग लगाने के लिए उकसाया था। इसके बाद पुलिस ने सरिता को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार सरिता ने बताया कि इस योजना को गोविंद पुरी के नवजीवन कैंप के रहने वाले निरंजन (33) और उसके भाई राजकुमार (27) ने बनाया था, जो कथित तौर पर कोई निजी बदला लेना चाहते थे। दिल्ली पुलिस ने कहा कि आग जानबूझकर लगाई गई थी। इस मामले में नाबालिग किशोरी और तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है।

नयी जानकारियों के आधार पर, पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की अतिरिक्त धाराएं भी लगाई हैं, जिनमें धारा 61 (आपराधिक साजिश), 105 (गैर-इरादतन हत्या), 110 (गैर-इरादतन हत्या की कोशिश), 326(जी) (आग से नुकसान पहुंचाना) और 331(4) (रात में छिपकर घर में घुसना) शामिल हैं। मामले की आगे जांच चल रही है।

गौरतलब है कि 12 जून को तड़के करीब 2:24 बजे तुगलकाबाद एक्सटेंशन की गली नंबर एक में स्थित इमारत संख्या आरजेड-171/1 में आग लगी थी। आग ने पूरी पांच मंजिली इमारत को अपनी चपेट में ले लिया था। इस घटना में जख्मी हुए थे, जिन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्था (एम्स) के ट्रॉमा सेंटर और सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। बाद में तीन पीड़ितों पंकज पांडे, सुशीला देवी और सोनिया कुमारी की मौत हो गई। पुलिस ने शुरू में इस घटना को लापरवाही का मामला मानते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 287 और 106(1) के तहत केस दर्ज किया था।

You Might Also Like

झामुमो ने कांग्रेस व राजद पर लगाया धोखेबाजी का आरोप, बिहार चुनाव से खुद को किया अलग
उदयपुर हत्याकांड : यूपी के कानपुर से लाए गए थे खंजर, इस फैक्ट्री में दी गई थी धार
पीएम मोदी ने की गतिशक्ति की तारीफ, बोले – भारत के बुनियादी ढांचे में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाली परिवर्तनकारी पहल
ट्रंप ने फिर सरपंच बनने की कोशिश की, बोले – भारत व पाक को एक साथ डिनर पर जाना चाहिए
पूरी तरह से पश्चिमी देशों के नियंत्रण में है यूक्रेन की सरकार : पूर्व अधिकारी
TAGGED:accused arrestedCCTV footageConspiracy exposeddelhi policeFIRETughlakabad Extension fire incident
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

August 8, 2026

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?