हांगझू एशियाई खेल : निशानेबाजी स्पर्धाओं के अंतिम दिन भी लहराया तिरंगा, शूटरों ने जीते स्वर्ण सहित तीन पदक 

हांगझू, 1 अक्टूबर। एशियाई खेलों में निशानेबाजी स्पर्धाओं के आठवें व अंतिम दिन रविवार को भी पोडियम पर तिरंगा लहराया, जब भारतीय शूटरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और एक रजत पदक दिलाया। उधर महिला गोल्फर अदिति अशोक ने भी व्यक्तिगत वर्ग में भारत को पहली बार रजत पदक दिलाया।

भारतीय शूटरों – के. चेनाई, पृथ्वीराज टोंडिमन और जोरावर सिंह ने पुरुषों की ट्रैप टीम स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता। वहीं राजेश्वरी कुमारी, मनीषा कीर और प्रीति रजक की महिला टीम ने सिल्वर अपने नाम किया। चेनाई ने बाद में व्यक्तिगत वर्ग में भी कांस्य पदक जीता

भारत ने इस बार शूटिंग में जीते रिकॉर्ड 7 स्वर्ण सहित 22 पदक

देखा जाए तो भारत ने इस बार शूटिंग रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन करते हुए सात स्वर्ण, नौ रजत व छह कांस्य सहित 22 पदक जीते। दिन की शुरुआत में मिले तीन पदकों के साथ ही मौजूदा खेलों में भारत के खाते में कुल 41 मेडल आ गए हैं। इनमें 11 स्वर्ण, 16 रजत और 14 कांस्य पदक शामिल हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले भारत को ऐश्वर्य तोमर, रुद्रांक्ष पाटिल और दिव्यांश पंवार ने 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में गोल्ड मेडल दिलाया था। मनु भाकर, ईशा सिंह, रिदम सांगवान ने 25 मीटर पिस्टल टीम इवेंट में गोल्ड जीता था। सिफ्त कौर सामरा ने विमेन्स 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन सोना अपने नाम किया। अर्जुन चीमा, सरबजोत सिंह और शिव नरवाल ने भी शूटिंग में गोल्ड जीता। इस तिकड़ी ने मेंस 10 मीटर एयर पिस्टल में कमाल दिखाया।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular