वाराणसी, तीन नवम्बर। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को वाराणसी में संकेत दिया कि वह आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि वह इस बार सीधे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसकी वजह उन्होंने यह बताई कि जब वह चुनाव नहीं लड़ते तो मुख्यमंत्री बनते हैं।
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी का वाराणसी दौरा।
https://t.co/dA9YHaDkV1 https://t.co/XdRhJdfxY2
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) November 3, 2026
हाल ही में दिवंगत सपा के जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव ‘नत्थू’ को श्रद्धांजलि अर्पित करने व पिछले काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश फौजी का कुशलक्षेम पूछने के लिए कुछ घंटे के वाराणसी दौरे पर आए सपा मुखिया ने मीडिया से बातचीत के दौरान वाराणसी की किसी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल के जवाब में यह बात कही।
‘हम मुख्यमंत्री तब बनते हैं, जब चुनाव नहीं लड़ते’
अखिलेश यादव ने कहा, ‘हम मुख्यमंत्री तब बनते हैं, जब चुनाव नहीं लड़ते, इसलिए वही काम करेंगे, जो हमारे लिए शुभ होगा।’ उल्लेखनीय है कि 15 मार्च, 2012 को अखिलेश पहली बार यूपी के मुख्यमंत्री बने थे। उस वक्त वह कन्नौज से सांसद थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर विधान परिषद की सदस्यता ली थी।
“सीट का आधार है जीत, संख्या की कोई बात नहीं है।”
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, वाराणसी https://t.co/tsFVf9OZi4
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) November 3, 2026
दालमंडी ध्वस्तीकरण भी विधानसभा चुनाव में मुद्दा रहेगा
सपा मुखिया ने योगी सरकार पर भी तीखा प्रहार किया और आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन सपा उम्मीदवार को एमएलसी चुनाव हरवाना चाहता था। लेकिन बाबा विश्वनाथ ने डबल आशीर्वाद दे दिया। सपा प्रमुख ने दालमंडी में उजाड़े गए व्यापारियों और दुकानदारों का उल्लेख करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में यह मुद्दा भी होगा।
भाजपा अधिकतर मंत्रियों सहित 200 मौजूदा विधायकों के टिकट काटेगी
अखिलेश यादव ने यह भी दावा किया कि इस बार भाजपा अपने 200 मौजूदा विधायकों के टिकट काटने जा रही है, जिनमें अधिकतर मंत्री हैं। मंत्रियों का टिकट सबसे पहले कटेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मणिकर्णिका घाट की विरासत मिटाने की कोशिश की और एमएलसी चुनाव में इसका जवाब मिला है। उन्होंने कहा, ‘बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद हम लोगों को डबल मिला है और भाजा को डबल इंजन की डबल हार मिली है।’
“मैं शिक्षक और स्नातक के सभी मतदाताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं, बाबा विश्वनाथ जी ने दोहरा आशीर्वाद दिया है।”
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, वाराणसी https://t.co/5JAKLsdA3d
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) November 3, 2026
धीरेंद्र शास्त्री पर तत्काल प्रतिबंध लगना चाहिए
सपा प्रमुख ने कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण पर की गई कथित टिप्पणी पर भी कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि धीरेंद्र शास्त्री की सभी कथाओं पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। धीरेंद्र शास्त्री ने सनातन धर्म का अपमान करने का काम किया है, जो सरकार बुलडोजर लेकर घूमती थी, कम से कम बगल के मुख्यमंत्री जिनका नाम ही मोहन है, जो खुद को यादव भी कहते हैं, वह सोचें कि भगवान कृष्ण के बारे में ऐसी बात कैसे कही जा सकती है। सुनने में आया है कि उन्होंने प्रभु श्री राम के पिताजी के बारे में भी गलत कहा है। ऐसे लोगों पर प्रतिबंध लगना चाहिए।
“कोई सनातनी चुप क्यों है? एक बाबा अपमानित कर रहे हैं भगवान श्री कृष्ण को, आखिरकार सनातनी लोगों के बुलडोजर कहां चले गए।”
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, वाराणसी https://t.co/x5rhxwBa9X
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) November 3, 2026
‘काशी बनेगा क्योटो’ पर भी कसा तंज
वाराणसी के विकास को लेकर अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा, ‘आपको यह फिक्र होनी चाहिए कि काशी क्योटो क्यों नहीं बनी? तस्वीरों में हमें सिर्फ फोटो देखने को मिल रहा है। जिन्होंने कहा था मुझे मां गंगा ने बुलाया है, मां गंगा को बुलाने वालों ने ही मां गंगा को भुला दिया है।’
ये है प्रधान नगरी वाराणसी में भाजपा के विश्वस्तरीय विकास के दावे का शर्म से पानी-पानी हो जाने का नज़ारा।
क्योटो नहीं बना पाए तो ‘क्योटो की फोटो’ ही लगा देते। https://t.co/IBE98NUuRv
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 3, 2026
जाम से मुक्ति व मेट्रो शुरू करने सहित वाराणसी के लिए किए कई वादे
अखिलेश यादव ने कहा कि सपा की सरकार बनने पर वाराणसी की ट्रैफिक और जाम की समस्या को खत्म किया जाएगा। जो मेट्रो परियोजना समाजवादी सरकार ने 10-11 साल पहले बनाई थी, वह मेट्रो वाराणसी को देने का काम करेंगे। वरुणा नदी पर रिवर फ्रंट बनना शुरू हुआ था, उसे फिर से शुरू करके हम उदाहरण देंगे कि शहर के अंदर साफ-सुथरी नदी कैसे रहती है। नदी किनारे लोगों की क्वालिटी ऑफ लाइफ के लिए काम करेंगे।’ उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा जब जाएगी तो बनारस मुस्कुराएगा।
भाजपा जब जाएगी तो बनारस मुस्कुराएगा।”
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, वाराणसी https://t.co/jZOtlklIAd
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) November 3, 2026
ओमप्रकाश राजभर पर साधा निशाना
ओमप्रकाश राजभर के ‘मैं सबसे बड़ा गुंडा हूं’ वाले बयान पर अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा, शायद वह मुख्यमंत्री के कैबिनेट में नहीं जाते हैं। यदि कैबिनेट में जाएं तो उनसे भी बड़े लोग वहां दिखाई देंगे।’
“PDA का फुलफॉर्म है, पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक में मुसलमान, जैन, बौद्ध, पारसी, सिख, ईसाई, आधी आबादी और जो दुःखी है, पीड़ित है, अपमानित है वो सब भी PDA है।”
• माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, वाराणसी https://t.co/JO0bICvgre
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) November 3, 2026
पीडीए का मतलब है – प्रेम, दया, अपनापन
PDA को लेकर कन्फ्यूजन पर अखिलेश ने कहा कि पीएडीए पर जबर्दस्ती कन्फ्यूजन फैलाया जा रहा है। पीएडीए का फुल फॉर्म साफ है – पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक, अल्पसंख्यक में मुसलमान, जैन, बौद्ध, पारसी, सिख, ईसाई और जो छूट गए वो आधी आबादी। इसके बाद जो पीड़ित है, जो दुखी है, जो अपमानित हो रहा है, वह सभी पीएडीए में शामिल है। ब्राह्मण हो या कोई भी, सब शामिल हैं। पीडीए का मतलब है प्रेम, दया, अपनापन। हम जितना पीडीए दिखाएंगे, उतना ही हमारा गठबंधन बढ़ेगा।


