hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: छत्तीसगढ़ नक्सली हमले में शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, सीएम साय बोले- व्यर्थ नहीं जाएगा जवानों का बलिदान
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > छत्तीसगढ़ नक्सली हमले में शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, सीएम साय बोले- व्यर्थ नहीं जाएगा जवानों का बलिदान
राष्ट्रीयहिन्दी

छत्तीसगढ़ नक्सली हमले में शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, सीएम साय बोले- व्यर्थ नहीं जाएगा जवानों का बलिदान

Revoi Editor
Last updated: January 7, 2025 2:29 pm
Revoi Editor
Published: January 7, 2025
Share
SHARE

दंतेवाड़ा, 7 जनवरी। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए विस्फोट में शहीद हुए आठ पुलिस कर्मियों और एक वाहन चालक को मंगलवार को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए गए।

शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और हम राज्य में शांति स्थापित करने में सफल होंगे। मुख्यमंत्री साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने जवानों के पार्थिव शरीर को कंधा दिया।

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों पर पिछले दो वर्ष में सबसे बड़ा हमला करते हुए नक्सलियों ने सोमवार को जिले के कुटरू थाना क्षेत्र के अंबेली गांव के पास करीब 70 किलोग्राम वजनी बारूदी सुरंग का इस्तेमाल कर एक स्कॉर्पियो वाहन को उड़ा दिया। इस विस्फोट में आठ सुरक्षाकर्मी मारे गए, जिनमें जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और बस्तर फाइटर्स के चार-चार जवान शामिल थे।

ये दोनों राज्य पुलिस की इकाइयां हैं। एसयूवी में सवार जवान और वाहन का चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। यह घटना बीजापुर जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर हुई। यहां पुलिस लाइन करली में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री साय, उपमुख्यमंत्री शर्मा, अन्य सांसदों और अधिकारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

साय ने शहीद जवानों और मृतक चालक के परिजनों से भी मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। संवाददाताओं से बात करते हुए साय ने कहा कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। उन्होंने कहा, “नक्सली बौखलाए हुए हैं और बौखलाहट में उन्होंने यह कायरतापूर्ण हरकत की है। मैं शहीद जवानों और चालक को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।”

उन्होंने कहा, “जवानों ने छत्तीसगढ़ और देश में शांति स्थापित करने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। निश्चित रूप से हम शांति स्थापित करने में सफल होंगे।” इस दौरान मृत जवानों के परिवार की महिलाएं और बच्चे रो रहे थे जिन्हें महिला सुरक्षाकर्मी सांत्वना देने की कोशिश कर रही थीं।

You Might Also Like

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत गरीब कारीगरों को 1,751 करोड़ रुपये का लोन अप्रूव : केंद्र सरकार
दिल्ली पहुंची भारत की टी20 चैंपियन टीम, बारिश के बीच प्रशंसकों ने किया गर्मजोशी से स्वागत
कांग्रेस पर गठबंधन हाईजैक करने के आरोप, जदयू के बाद राजद भी ‘INDIA’ नाम से नाराज?
दिल्ली विधानसभा चुनाव : भाजपा ने जारी की 9 प्रत्याशियों की चौथी सूची, अब तक 68 उम्मीदवार घोषित
‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा लगाने के लिए माफी मांगें नेशनल कांफ्रेंस के नेता : केंद्र सरकार
TAGGED:Chhattisgarh Naxalite attackCM sayMartyred Soldierssacrifice of soldiersTribute
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
revoinews

ફેસબુક મેસેન્જર પર આવ્યું આ શાનદાર ફીચર

Vinayak Barot
Vinayak Barot
September 17, 2020
रूस और यूक्रेन की यात्रा के बाद हंगरी के प्रधानमंत्री अचानक पहुंचे चीन, राष्ट्रपति जिनपिंग से की मुलाकात
દિવા ગર્લ સોનમ કપૂર તેની અપકમિંગ થ્રીલર ફિલ્મની તૈયારીમાંઃ- ‘બ્લાઈંડ’ ફિલ્મથી દર્શકોના જીતશે દિલ 
शशि थरूर का कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के तंज पर पलटवार – ‘पंख आपके हैं, आसमान किसी का नहीं…’
ऑस्ट्रेलियाई ओपन बैडमिंटन : सिंधु की हार से भारतीय चुनौती खत्म, सेमीफाइनल में टॉप सीड यामागुची से हारीं
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?