केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा : मोदी कैबिनेट ने DA में 3% बढ़ोतरी को दी मंजूरी

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने दिवाली से ठीक पहले केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का तोहफा प्रदान किया, जिसका उन्हें लंबे समय से इंतजार था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक के दौरान कैबिनेट ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के डीए में तीन फीसदी बढ़ोतरी को मंजूरी प्रदान कर दी। सरकार के इस फैसले से करोड़ों कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा होगा।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने कैबिनेट का फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि पीएम मोदी ने 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख से ज्‍यादा पेंशनर्स को दिवाली का यह तोहफा दिया है।

अश्विनी वैष्णव इसके साथ ही मंत्री ने कैबिनेट के अन्य फैसलों को जानकारी दी, जिनमें 29200 करोड़ रुपये के अन्‍य प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। कैबिनेट ने मैन्‍युफैक्‍चरिंग को प्रमोट करने के लिए 10,000 करोड़ रुपये, स्‍पोर्ट्स गूड्स मैन्‍युफैक्‍चरिंग के लिए 1800 करोड़ रुपये और ग्राम विकास योजना के तहत करीब 7400 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।

1 जुलाई से लागू होगी 3% बढ़ोतरी, अब कुल DA 63%  

केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की बात करें तो तीन फीसदी बढ़ोतरी के साथ अब DA 60 से 63 फीसदी हो चुका है, जो एक जुलाई से प्रभावी होगा। यानी जुलाई से जोड़कर अक्‍टूबर तक का बकाया एकसाथ कर्मचारियों और पेंशनर्स के अकाउंट में भेजा जाएगा। सरकार के इस फैसले पर केंद्र सरकार के खजाने पर करी‍ब 10,016 करोड़ रुपये का भार आएगा।

कितनी बढ़ सकती है सैलरी?

सरकार के इस फैसले से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में अच्‍छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। यदि किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18000 रुपये है तो उसके वेतन में हर महीने 540 रुपये का इजाफा होगा। वहीं 30 हजार रुपये की बेसिक सैलरी पर 900 रुपये मासिक बढ़ोतरी होगी। 50 हजार रुपये की बेसिक सैलरी पर महंगाई भत्ते में 1500 रुपये का इजाफा होगा। जुलाई से अभी तक जोड़ें तो अक्‍टूबर को लेकर कुल चार महीने का एरियर होगा। यानी कि चार महीने का महंगाई भत्ता कर्मचारियों और पेंशनर्स को एकसाथ अक्‍टूबर की सैलरी के साथ जोड़कर मिलेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular