पश्चिम बंगाल : ऋतब्रत बनर्जी के बागी खेमे से ममता बनर्जी के पास लौटे TMC विधायक मो कासिम सिद्दीकी

कोलकाता, 26 अगस्त। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद ममता बनर्जी की अगुआई वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) से बड़ी संख्या में विधायकों और फिर सांसदों की बगावत देखने को मिली थी। फिलहाल टीएमसी में एक बार फिर उलट-पलट की संभावना बलवती होने लगी है।

सिद्दीकी ने आगामी दिनों में बड़े खेलाका किया दावा

इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है कि ममता से बगावत करने वाले सांसदों को जहां लोकसभा स्पीकर ने नोटिस थमा दी है तो वहीं दूसरी तरफ विधायकों को तोड़ नेता विपक्ष बने ऋतब्रत बनर्जी को बड़ा झटका लगा है। उनके खेमे से विधायकों का टूटना शुरू हो गया है।

इस क्रम में TMC विधायक मोहम्मद कासिम सिद्दीकी न सिर्फ ममता बनर्जी के खेमे में लौट आए हैं बल्कि उन्होंने आगामी दिनों बड़े ‘खेला’ का दावा भी किया है। उन्होंने कहा है कि जल्द ही काफी विधायक ऐसा ही करेंगे। दरअसल, विधानसभा में 58 विधायकों के बागी होने का दावा करके ऋतब्रत बनर्जी नेता विपक्ष बन गए। इस मामले को टीएमसी ने कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती दी है।

बागी गुट ने दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए गुमराह किया था

टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर पहुंचे विधायक मोहम्मद कासिम सिद्दीकी ने कहा, ‘मैं ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी TMC गुट से वापस पार्टी में लौट आया हूं। मैं दीदी के पास आया हूं। बातचीत करूंगा। मैं तो हमेशा दीदी के पास आता रहता हूं। इसलिए आज भी आया हूं। वहां (बागी गुट में) कई विधायक वापस आना चाहते हैं। सबको उनकी (ऋतब्रत बनर्जी) असलियत पता चल रही है। इसलिए वे वापस आएंगे। वे वहां बस कुछ ही दिनों के लिए हैं।’ सिद्दीकी ने यह भी कहा कि बागी गुट ने उन्हें दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए गुमराह किया था। उन्होंने दीदी (ममता बनर्जी) के प्रति अपनी पूरी निष्ठा दोहराई है।

उत्तरी 24 परगना के अमडांगा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं

मोहम्मद कासिम सिद्दीकी पश्चिम बंगाल विधानसभा में उत्तरी 24 परगना के अमडांगा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के सदस्य के तौर पर मई, 2026 के पश्चिम बंगाल चुनाव में जीते थे। वह एक प्रमुख धर्मगुरु और फुरफुरा शरीफ के ‘पीरजादा’ हैं। फुरफुरा शरीफ हुगली जिले में स्थित एक बहुत सम्मानित सूफी दरगाह है, जिसका बंगाली मुसलमानों के बीच काफी प्रभाव है।

अबू बक्र सिद्दीकी (फुरफुरा के बोरो पीर‘) के वंशज हैं कासिम सिद्दीकी

मो. कासिम सिद्दीकी अबू बक्र सिद्दीकी (फुरफुरा के ‘बोरो पीर’) के वंशज हैं। उन्होंने 2024 में TMC के साथ करीबी जुड़ाव शुरू किया। उन्हें TMC पश्चिम बंगाल राज्य ‘मदर कमेटी’ का महासचिव नियुक्त किया गया था। 2026 के विधानसभा चुनावों में पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने तत्कालीन विधायक रफीकुर रहमान की जगह उन्हें मौका दिया था। उन्होंने भाजपा के अरिंदम डे को हराया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular