hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: यूक्रेन संकट : ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत 240 भारतीयों को लेकर तीसरी उड़ान हंगरी से रवाना
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > यूक्रेन संकट : ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत 240 भारतीयों को लेकर तीसरी उड़ान हंगरी से रवाना
राष्ट्रीयहिन्दी

यूक्रेन संकट : ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत 240 भारतीयों को लेकर तीसरी उड़ान हंगरी से रवाना

Vinayak Barot
Last updated: February 27, 2022 11:59 am
Vinayak Barot
Published: February 27, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 27 फरवरी। युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों सहित अन्य भारतीय नागरिकों को वहां से निकालने के क्रम में ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत 240 लोगों को लेकर तीसरी उड़ान हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से दिल्ली के लिए रविवार को रवाना हुई है। वहीं 469 छात्रों सहित अन्य भारतीय नागरिकों को लेकर दो उड़ानें शनिवार को स्वदेश आई थीं।

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘ऑपरेशन गंगा के तहत 240 भारतीय नागरिकों के साथ तीसरी उड़ान बुडापेस्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुई है।’ उन्होंने कहा कि कि वह व्यक्तिगत रूप से युद्ध प्रभावित यूक्रेन से भारतीय नागरिकों की निकासी की निगरानी कर रहे हैं।

Third flight of #OperationGanga with 240 Indian nationals has taken off from Budapest for Delhi.

Köszönöm szépen FM Peter Szijjártó. pic.twitter.com/22EHK3RK3V

— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) February 26, 2022

 

198 भारतीयों को लाने के लिए चौथी उड़ान दिल्ली से बुुखारेस्ट रवाना

डॉ. जयशंकर ने एक अन्य ट्वीट में जानकारी दी कि  और 198 भारतीयों को सुरक्षित लाने के लिए चौथी फ्लाइट दिल्ली से रोमानियाई राजधानी बुखारेस्ट के लिए रवाना हो चुकी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘ऑपरेशन गंगा जारी है। चौथी फ़्लाइट हमारे 198 भारतीयों को बुखारेस्ट से सुरक्षित दिल्ली लाने के लिए रवाना हो चुकी है।’

Fourth #OperationGanga flight is wheels up from Bucharest.

198 Indian nationals are coming back to Delhi. https://t.co/ONUsu1qYk6

— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) February 27, 2022

इसके पूर्व रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से 250 भारतीय नागरिकों को लेकर एअर इंडिया1942 उड़ान देर रात दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरी। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने यहां यूक्रेन से लौटे प्रत्येक भारतीय को गुलाब देकर बधाई दी।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट किया, ‘सुखद घर वापसी। दिल्ली हवाई अड्डे पर एअर इंडिया उड़ान से 250 भारतीयों को यूक्रेन से सुरक्षित रूप से लौटकर आने और उन्हें सकुशल देखकर राहत और खुशी हुई। मेरे सहयोगी श्री वी मुरलीधरन के साथ उनका स्वागत किया और उनसे बातचीत की।’

मुरलीधरन ने अपने ट्वीट में कहा, ‘जब तक हम यूक्रेन से अंतिम भारतीय को नहीं निकाल लेते, तब तक अपने प्रयास जारी रखेंगे। हम आपकी परवाह करते हैं।’ उन्होंने हवाई अड्डे पर छात्रों से मलयालम में बातचीत की। इससे पहले शनिवार की शाम 219 भारतीयों को लेकर पहली उड़ान बुखारेस्ट से मुंबई उतरी। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल उनका स्वागत करने के लिए मुंबई हवाई अड्डे पर मौजूद रहे।

You Might Also Like

एक दिनी सीरीज : अर्शदीप-आवेश ने ध्वस्त की दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजी, टीम इंडिया ने पहला मैच 8 विकेट से जीता
डाबर ने ‘रत्नप्राश शुगर फ्री’ और ‘आमपाचक काढ़ा’ के रूप में लॉन्च किए दो नए उत्पाद
PM मोदी ने श्री सत्य साई बाबा के सम्मान में जारी किए स्मारक सिक्का और डाक टिकट, महासमाधि पर अर्पित की श्रद्धांजलि
केशव मौर्य ने सपा प्रमुख पर कसा तंज – ‘अखिलेश जी, 2027 तो छोड़िए…2047 तक सत्ता में आने की संभावना नहीं…’
बेजान पिच पर ड्रॉ छूटा अहमदाबाद टेस्ट, भारत ने 2-1 के अंतर से अपने नाम की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी  
TAGGED:'Operation Ganga'air indiaBudapestHungarythird flightUkraine Crisis
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

कोलंबिया में भूकंप से 111 लोगों की मौत, सरकार ने घोषित किया राष्ट्रीय आपातकाल

August 11, 2026

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

JPSC protests : भूख हड़ताल पर बैठे JLKM नेता देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती, ब्लड शुगर लेवल गिरा

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?