hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

Revoi Editor
Last updated: August 10, 2026 6:53 pm
Revoi Editor
Published: August 10, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली, 10 अगस्त। स्लोवेनिया की राजधानी ल्युब्ल्याना स्थित भारतीय दूतावास परिसर को भारत विरोधी तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। भारत सरकार ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है और दोषियों के खिलाफ सख्त काररवाई की मांग की है।

विदेश मंत्रालय ने उठाया मुद्दा

विदेश मंत्रालय (MEA) ने स्पष्ट कहा कि वियना कन्वेंशन के तहत किसी भी देश के राजनयिक परिसर की सुरक्षा और उसकी पवित्रता सुनिश्चित करना अनिवार्य है। मंत्रालय ने इस मामले को नई दिल्ली और ल्युब्ल्याना, दोनों स्तरों पर स्लोवेनियाई अधिकारियों के समक्ष मजबूती से रखा है।

एमईए ने जोर देकर कहा कि इस तरह की निंदनीय घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। साथ ही, कानून प्रवर्तन एजेंसियों से ऐसे समूहों द्वारा फैलाई जा रही घृणा और दुष्प्रचार का संज्ञान लेने का आग्रह किया है।

द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के प्रयासों के बीच घटना

यह घटना ऐसे समय हुई है, जब भारत और स्लोवेनिया अपने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। गत माह भारतीय राजदूत अमित नारंग ने स्लोवेनिया के विदेश एवं यूरोपीय मामलों के मंत्री टोने काजर से मुलाकात की थी। दोनों पक्षों ने सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। भारतीय दूतावास ने बताया कि राजदूत ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर का पत्र सौंपा और बातचीत सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई।

गत 24 जून को सचिव (पश्चिम) राजदूत सिबी जॉर्ज ने स्लोवेनिया के राष्ट्रीय दिवस समारोह में हिस्सा लिया था। उस मौके पर स्लोवेनिया ने सीमा पार आतंकवाद समेत हर क्षेत्र में भारत के साथ खड़े रहने का वादा दोहराया था।

दोनों देशों के बीच 1992 से हैं राजनयिक संबंध

भारत और स्लोवेनिया के बीच राजनयिक संबंध 1992 में स्थापित हुए थे। ल्युब्ल्याना में भारतीय दूतावास 2007 से कार्यरत है। ऐसे में राजनयिक परिसर को नुकसान पहुंचाने की घटना को भारत ने बेहद गंभीरता से लिया है और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया है।

You Might Also Like

सीएम योगी के निर्देश पर यूपी में कल से सभी ग्राम पंचायतों में चलेगा स्वच्छता अभियान, डीएम करेंगे मॉनिटरिंग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा – क्या जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए कोई समय सीमा और रोडमैप है?
कांग्रेस कार्यसमिति ने राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष का नेता नियुक्त करने का प्रस्ताव पारित किया
मणिपुर में एनडीए को झटका : कुकी पीपुल्स एलांयस ने बीरेन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार से समर्थन वापस लिया
UPSC परिणाम घोषित : प्रयागराज की शक्ति दुबे ने किया टॉप, हर्षिता गोयल को दूसरा स्थान, कुल 1009 अभ्यर्थियों का चयन
TAGGED:Anti-national elementsIndia demands actionIndian Embassy damagedIndian Embassy in Slovenia
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयधर्म-संस्कृतिहिन्दी

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

August 10, 2026

पश्चिमी कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 132 लोगों की मौत; 570 से अधिक घायल

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?