hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बर्मिंघम टेस्ट : शतकवीर ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा के सहारे टीम इंडिया की शानदार वापसी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > बर्मिंघम टेस्ट : शतकवीर ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा के सहारे टीम इंडिया की शानदार वापसी
खेलहिन्दी

बर्मिंघम टेस्ट : शतकवीर ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा के सहारे टीम इंडिया की शानदार वापसी

Vinayak Barot
Last updated: July 2, 2022 1:23 am
Vinayak Barot
Published: July 2, 2022
Share
SHARE

बर्मिंघम, 1 जुलाई। शतकवीर ऋषभ पंत (146 रन, 111 गेंद, चार छक्के, 19 चौके) और हरफनमौला रवींद्र जडेजा (नाबाद 83 रन, 163 गेंद, 10 चौके) ने जरूरत के वक्त जिम्मेदाराना पारियां खेलकर न सिर्फ भारत को खराब शुरुआत से उबारा वरन इंग्लैंड के खिलाफ पिछले वर्ष विलंबित पांचवें टेस्ट का पहला दिन समाप्त हुआ तो मेहमान दल सात विकेट पर 338 रनों का अपेक्षाकृत सम्मान स्कोर बनाने में सफल हो गया था।

.@RishabhPant17 scored a stunning 146 as he brought up his 5⃣th Test ton & was our top performer from Day 1 of the #ENGvIND Edgbaston Test. 👏 👏 #TeamIndia

A summary of his knock 🔽 pic.twitter.com/31d1j8yBgo

— BCCI (@BCCI) July 1, 2022

इंग्लैंड की धरती पर भारत का टेस्ट के पहले दिन सर्वोच्च स्कोर

बारिश से बाधित पहले दिन के खेल में एकबारगी टीम इंडिया की हालत पतली थी, जब 28 ओवरों में 98 के योग पर आधी टीम लौट चुकी थी। लेकिन पंत और जडेजा ने जरूरत के वक्त बहुमूल्य द्विशतकीय साझेदारी से दल की ऐसी वापसी कराई कि वह इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट मैच के पहले दिन सबसे बड़ा स्कोर बना ले गया। इससे पहले टीम ने 1990 में ओवल में चार विकेट पर 324 रन बनाए थे।

When Twitter went abuzz post the @RishabhPant17 blitz ⚡⚡💥#TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/RCuVwRmy34

— BCCI (@BCCI) July 1, 2022

एजबेस्टन ग्राउंड पर शुक्रवार को पूर्वाह्न इंग्लैंड के नवनियुक्त कप्तान बेन स्टोक्स का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला एकबारगी सही प्रतीत हुआ, जब पेसर जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में पहली बार खेलने उतरी भारतीय टीम के 18 ओवरों में 46 रनों पर ही दो विकेट गिर चुके थे।

हालंकि सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और कोरोना पीड़ित कप्तान रोहित शर्मा की जगह टीम में शामिल चेतेश्वर पुजारा ने तेज आक्रमण के खिलाफ धैर्यपूर्वक शुरुआत की थी। इस दौरान गिल ने कुछ अच्छे स्टोक्स जड़े। लेकिन एंडरसन (3-52) की गेंद पर गिल (17) स्लिप में जैक क्रॉली के हाथों कैच आउट हो गए। इसके बाद एंडरसन ने पुजारा (13) को चलता कर दिया।

स्कोर कार्ड

चौथे नंबर पर आए विराट कोहली ने विहारी के साथ मिलकर भारत का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया। लेकिन 20.1 ओवरों के बाद बारिश की वजह से खेल को रोका गया। इस समय तक भारत दो विकेट खोकर 53 रन बनाए थे। दोबारा खेल शुरू होने के बाद हनुमान विहारी (20) व विराट कोहली (11) को जहां सिर्फ चौथा टेस्ट खेल रहे डरहम के 23 वर्षीय पेसर मैथ्यू पॉट्स ने लौटाया तो श्रेयस अय्यर (15) एंडरसन के तीसरे शिकार बने गए। अय्यर आउट हुए तो टीम इंडिया का स्कोर 98 रन था।

पंत ने 89 गेंदों पर पूरा किया पांचवां टेस्ट शतक

फिलहाल इसके बाद पंत और जडेजा ने ऐसा खूंटा गाड़ा कि अंग्रेज गेंदबाज बैकफुट पर आ गए। इस दौरान टीमें चाय के लिए लौटीं तो भारत का स्कोर 44 ओवरों में पांच विकेट पर 174 रन जा पहुंचा था। चाय के बाद भी धाकड़ बल्लेबाजी करते हुए पंत ने 89 गेंदों पर अपना 5वां टेस्ट शतक पूरा किया तो जडेजा ने भी फिफ्टी पूरी कर दी।

पंत व जडेजा के बीच छठे विकेट पर 222 रनों की भागीदारी

अंततः दोनों बल्लेबाजों के बीच 222 रनों की बेशकीमती भागीदारी 67वें ओवर में टूटी, जब अंशकालिक ऑफ स्पिनर जो रूट ने पंत को क्रॉली से कैच करा दिया। इसके बाद शार्दुल ठाकुर (1) एक अन्य अनियमित गेंदबाज बेन स्टोक के शिकार बने। फिलहाल 73वें ओवर में स्टंप्स उखाड़े गए तो जडेजा के साथ मो. शमी (0) क्रीज पर उपस्थित थे।

You Might Also Like

यूपी : सपा मुखिया अखिलेश यादव ने विधानसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा, नेता प्रतिपक्ष पद भी छोड़ा
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सीएम केजरीवाल ने लगाई दहाड़ – ‘मेरी ताकत 100 गुना ज्यादा बढ़ गई’
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा – सीमाओं की रक्षा करने वालों को सुविधाएं मुहैया कराना सर्वोच्च प्राथमिकता
‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए अजय और आलिया ने वसूले मोटी रकम!
IIT कानपुर ने तैयार की दूध की शुद्धता मापने की किट, एक रुपये कीमत की MILKIT बताएगी दूध शुद्ध है या मिलावटी
TAGGED:Birmingham TestCricketEdgbastonenglandindiaravindra jadejaRISHABH PANTteam india
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
महाराष्ट्रदेश-विदेशबॉलीवुडमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

August 8, 2026

कोलंबिया में भूकंप से 111 लोगों की मौत, सरकार ने घोषित किया राष्ट्रीय आपातकाल

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?