1. Home
  2. हिन्दी
  3. राजनीति
  4. शुभेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए सीएम, भाजपा विधायक दल की बैठक में लगी मुहर
शुभेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए सीएम, भाजपा विधायक दल की बैठक में लगी मुहर

शुभेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए सीएम, भाजपा विधायक दल की बैठक में लगी मुहर

0
Social Share

कोलकाता, 8 मई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के कद्दावर नेता और भवानीपुर विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 15 हजार से ज्यादा मतों से हराने वाले शुभेंदु अधिकारी राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे।

शनिवार को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होगा शपथ ग्रहण समारोह

केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में शुक्रवार को यहां हुई भाजपा विधायक दल की शुक्रवार को बैठक में शुभेंदु के नाम पर मुहर लग गई। शुभेंदु अब शनिवार को मुख्यमंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह मध्य कोलकाता स्थित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पूर्वाह्न 10 बजे होगा।

अमित शाह बोले – शुभेंदु के अलावा दूसरे नाम का प्रस्ताव नहीं आया

अमित शाह ने विधायक दल के नेता के तौर रर शुभेंदु अधिकारी के नाम की घोषणा करतं हुए कहा, ‘मैं पश्चिम बंगाल भाजपा विधायक दल के नेता के तौर पर चुने गए शुभेंदु अधिकारी के नाम की घोषणा करता हूं। सभी ने शुभेंदु अधिकारी के नाम का प्रस्ताव दिया, इसलिए मैं विधायक दल  के नेता के रूप में शुभेंदु अधिकारी के नाम की घोषणा करता हूं।’ उन्होने कहा कि प्रस्ताव के तौर पर शुभेंदु के अलावे और कोई दूसरा नाम नहीं आया था।

‘बंगाल में हमारे 321 कार्यकर्ताओं ने गंवाई जान

शाह ने इस अवसर पर अपने संबोधन में बंगाल में प्रचंड जीत को बड़ी उपलब्धि करार देते हुए कहा कि इसमें भाजपा के 321 कार्यकर्ताओं ने जान गंवाई। भावुक शाह ने कहा कि इस बार जिस तरह का बंगाल में अपार जनसमर्थन मिला, उसके लिए उनके पास शब्द नहीं है। 23 जिलों में से 20 जिलों मे भाजपा नंबर एक पर रही। झारग्राम, बांकुरा व दार्जिलिंग सभी सीटें बीजेपी के पास आयी। उन्होंने कहा कि भवानीपुर की जनता का भी बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं, शुभेंदु ने पहले नंदीग्राम में और उसके बाद भवानीपुर में ममता बनर्जी को हराया।’

बंगाल में पहली बार बनने जा रही भाजपा की सरकार

उल्लेखनीय है कि बंगाल के राजनीतिक इतिहास में पहली बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दूसरे केंद्रीय मंत्री समारोह में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा, भाजपा शासित 20 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के भी शामिल होने की उम्मीद है।

राज्यपाल रवि ने गुरुवार को विधानसभा भंग कर दी थी

इसके पूर्व गुरुवार को ही पिछली पश्चिम बंगाल विधानसभा का औपचारिक कार्यकाल खत्म हुआ। चूंकि ममता बनर्जी ने सीएम पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था, लिहाजा राज्यपाल आर.एन. रवि ने ममता कैबिनेट बर्खास्त करने के साथ 17वीं पश्चिम बंगाल विधानसभा भंग करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया।

हालांकि, विधानसभा भंग होने के बावजूद, निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना पदनाम ‘पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री’ ही रखा है। वे फेसबुक, इंस्टाग्राम और ‘एक्स’ जैसे प्लेटफॉर्म पर खुद को अब भी मौजूदा मुख्यमंत्री के तौर पर ही बता रही हैं।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में इस बार भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला है। पार्टी ने 293 में से अकेले 207 सीटों पर जीत हासिल की। इस क्रम में पार्टी ने 2021 में जीती गई अपनी सभी 77 सीटें बरकरार रखीं और 130 नई सीटें अपने खाते में जोड़ीं। वहीं टीएमसी 80 सीटों पर सिमट कर रह गई।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code