1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के कोंस्तांतिनोवका पर कब्जे किया दावा, जानिए क्या बोले पुतिन
Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के कोंस्तांतिनोवका पर कब्जे किया दावा, जानिए क्या बोले पुतिन

Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के कोंस्तांतिनोवका पर कब्जे किया दावा, जानिए क्या बोले पुतिन

0
Social Share

मॉस्को, 4 जुलाई। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच क्रेमलिन ने पूर्वी यूक्रेन के डोनेट्स्क क्षेत्र में बड़ी सैन्य सफलता का दावा किया है। रूस का कहना है कि उसकी सेना ने रणनीतिक रूप से अहम शहर कोंस्तांतिनोवका (Konstantinovka) पर पूरी तरह नियंत्रण स्थापित कर लिया है। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है और यूक्रेन की ओर से इस पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। रूसी समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने शुक्रवार को कहा कि कोंस्तांतिनोवका अब पूरी तरह रूसी सेना के नियंत्रण में है। यह शहर डोनेट्स्क क्षेत्र का महत्वपूर्ण औद्योगिक और परिवहन केंद्र माना जाता है।

  • पुतिन ने बताया रणनीतिक रूप से अहम

इस घोषणा के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने संयुक्त सैन्य बल समूह के एक अस्थायी कमांड पोस्ट का दौरा किया। उन्होंने कहा कि कोंस्तांतिनोवका पर नियंत्रण रूस के सैन्य अभियान के लिए बड़ी रणनीतिक उपलब्धि है। पुतिन के मुताबिक, वर्ष 2026 की शुरुआत से अब तक रूसी सेना ने डोनबास और नोवोरोसिया क्षेत्र में 133 बस्तियों और 3,000 वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र पर नियंत्रण स्थापित किया है।

  • सुरक्षा के लिए बफर जोन बढ़ाना होगा’

राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन पर रूस के सीमावर्ती इलाकों को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि ऐसे हमले जारी रहे तो रूस अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए सीमा पर और बड़ा सुरक्षा बफर जोन बनाएगा। उन्होंने कहा कि रूस अपने सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सभी कदम उठाता रहेगा।

  • लुहांस्क पर भी बड़ा दावा

पुतिन ने यह भी दावा किया कि रूसी सेना ने लुहांस्क पीपल्स रिपब्लिक को पूरी तरह “मुक्त” करा लिया है। उनके अनुसार, अब डोनेट्स्क के शेष हिस्सों के अलावा जापोरिज्जिया और खेरसॉन क्षेत्रों में यूक्रेनी सैन्य ठिकानों के खिलाफ अभियान जारी है।

  • मॉस्को पर ड्रोन हमले नाकाम

इस बीच, मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने बताया कि शुक्रवार से राजधानी मॉस्को की ओर भेजे गए 28 यूक्रेनी ड्रोन रूसी वायु रक्षा प्रणाली ने मार गिराए हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार रात राजधानी की ओर बढ़ रहे आठ और ड्रोन भी नष्ट कर दिए गए। फिलहाल आपातकालीन सेवाओं की टीमें मलबा गिरने वाले इलाकों में राहत और जांच कार्य में जुटी हैं। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच दोनों पक्ष लगातार सैन्य बढ़त के दावे कर रहे हैं। युद्ध क्षेत्र से आने वाले कई दावों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल संभव नहीं हो पाई है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code