1. Home
  2. कारोबार
  3. Stock Market : मजबूत ग्लोबल संकेतों से हरे निशान में खुला शेयर बाजार, फार्मा और रियल्टी सेक्टर में खरीदारी
Stock Market : मजबूत ग्लोबल संकेतों से हरे निशान में खुला शेयर बाजार, फार्मा और रियल्टी सेक्टर में खरीदारी

Stock Market : मजबूत ग्लोबल संकेतों से हरे निशान में खुला शेयर बाजार, फार्मा और रियल्टी सेक्टर में खरीदारी

0
Social Share

मुंबई, 27 अप्रैल। मजबूत ग्लोबल संकेतों से भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ खुला। सुबह 9:19 पर सेंसेक्स 363 अंक या 0.47 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,027 और निफ्टी 106 अंक या 0.45 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,004 पर था। शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी को फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर लीड कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी रियल्टी और निफ्टी फार्मा टॉप गेनर्स थे। वहीं, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी मेटल, निफ्टी आईटी, निफ्टी इंडिया डिफेंस और निफ्टी कमोडिटीज के साथ करीब सभी सूचकांक हरे निशान में थे।

लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 794 अंक या 1.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,169 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 240 अंक या 1.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,807 पर था। सेंसेक्स पैक में सन फार्मा, अदाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, एमएंडएम, एलएंडटी, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, आईटीसी, एशियन पेंट्स, इटरनल, मारुति सुजुकी, टाइटन, एसबीआई, ट्रेंट, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल और इंटरग्लोबल एविएशन (इंडिगो) गेनर्स थे। एक्सिस बैंक, बीईएल और बजाज फाइनेंस लूजर्स थे।

ज्यादातर एशियाई बाजार तेजी के साथ खुले थे। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक, सोल और जकार्ता हरे निशान में थे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को मिलेजुले बंद हुए थे, जिसमें डाओ 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ और नैस्डैक 1.63 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ था। भारत के साथ वैश्विक बाजारों में तेजी की एक वजह ईरान की ओर से शांति के लिए अमेरिका को दिए गए नए प्रस्ताव को माना जा रहा है।रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इसका उद्देश्य होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा से खोलना और युद्ध को खत्म करना है।

हालांकि, बीते हफ्ते इस्लामाबाद में प्रस्तावित बातचीत रद्द होने के बाद दोनों देशों के बीच कूटनीतिक कोशिशें रुक गई हैं। विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) लगातार विक्रेता बने हुए हैं। शुक्रवार को उन्होंने इक्विटी में 8,827.87 करोड़ रुपए की बिकवाली की थी। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 4,700.71 करोड़ रुपए का इक्विटी में निवेश किया था।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code