hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: उत्तर प्रदेश :  सपा नेता आजम खान जेल जाने से बचे, सत्र अदालत से हेट स्पीच केस में मिली जमानत
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > उत्तर प्रदेश :  सपा नेता आजम खान जेल जाने से बचे, सत्र अदालत से हेट स्पीच केस में मिली जमानत
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

उत्तर प्रदेश :  सपा नेता आजम खान जेल जाने से बचे, सत्र अदालत से हेट स्पीच केस में मिली जमानत

Vinayak Barot
Last updated: November 22, 2022 6:52 pm
Vinayak Barot
Published: November 22, 2022
Share
SHARE

रामपुर, 22 नवम्बर। समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान को फिलहाल जेल जाने से राहत मिल गई है। हेट स्पीच मामले में एमपीएमएलए कोर्ट से तीन साल की सजा पाए आजम को सत्र अदालत से रेगुलर जमानत मिल गई है। उन्होंने सजा के खिलाफ सत्र अदालत में अपील दायर की थी। फिलहाल आजम खान अंतरिम जमानत पर चल रहे थे। उनका केस एमपीएमएलए कोर्ट में विचाराधीन है।

गौरतलब है कि गत 27 अक्‍टूबर को एमपी-एमएलए कोर्ट ने हेट स्‍पीच मामले में आजम को तीन वर्ष की सजा सुनाई थी। अदालत ने उन्‍हें वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भड़काऊ भाषण का दोषी मानते हुए यह सजा सुनाई थी और 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था। हालांकि सजा के एलान के कुछ समय बाद ही उन्‍हें जमानत भी मिल गई थी। यह जमानत पहले 16 नवम्‍बर तक के लिए थी। बाद में इसकी मियाद बढ़ाकर 22 नवम्‍बर कर दी गई।

रामपुर से विधानसभा सीट पर आजम खान की सदस्‍यता भी जा चुकी है

सजा मिलने के बाद आजम खान रामपुर से विधानसभा सीट पर उनकी सदस्‍यता चली गई थी और चुनाव का एलान कर दिया गया था। इस फैसले के खिलाफ भी आजम खान ने सुप्रीम कोर्ट में अपील का मौका नहीं मिलने का आरोप लगाया था। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर उन्हें सेशन कोर्ट में अपील का मौका मिला। लेकिन वहां से निराशा हाथ लगी और याचिका खारिज हो गई थी। इससे उनकी सजा बरकरार रही। पांच दिसम्‍बर 2022 को इस सीट पर चुनाव होने जा रहा है।

आजम खान के विकल्‍प

सियासी और कानूनी मोर्चे पर घिरे आजम खां के बारे में अब राजनीतिक पंडित कहने लगे हैं कि चुनावी सियासत में उनकी वापसी अब बहुत मुश्किल होगी। आजम को धारा 153A, 505A और 125 के तहत दोषी पाया गया है। उनकी विधानसभा सदस्यता जा चुकी है।

दरअसल एक विधायक के लिए जरूरी है कि उस पर ऐसा बड़ा मुकदमा न हो, जिसमें उसे दो साल या उससे ज्यादा की सजा हो सकती हो। यदि ऐसा होता है तो विधायक की सदस्यता तय समय तक के लिए रद कर दी जाती है। उसकी सीट खाली कराकर वहां उपचुनाव कराया जाता है। यही रामपुर में हो रहा है।

सुप्रीम कोर्ट से मिली थी अंतरिम जमानत

आजम खान इसी वर्ष मई में सीतापुर जेल से बाहर आए थे। उन्‍हें 19 मई को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी थी। वह 27 महीने तक जेल में रहने के बाद बाहर आए थे। पिछला विधानसभा चुनाव उन्‍होंने जेल में रहकर ही जीता था। जेल से रिहाई के बाद उन्‍होंने पद और गोपनीयता की शपथ ली थी, लेकिन 27 अक्‍टूबर को हेट स्‍पीच मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट से तीन साल की सजा मिलने के बाद विधायकी चली गई।

You Might Also Like

वन स्टॉप सेंटर की स्थिति पर राहुल ने उठाए सवाल, कहा- ‘मोदी सरकार किसी की नहीं सुन रही’
भारत-चीन हवाई सेवा 5 साल बाद बहाल, कोलकाता से ग्वांगझू के लिए उड़ी उड़ान, इन शहरों से जाएगी फ्लाइट
सूडान में सेना ने आरएसएफ को दिया एक और बड़ा झटका, ओबेद की घेराबंदी तोड़ी; वित्त मंत्री ने भी सराहा
लखीमपुर हिंसा : अखिलेश को पुलिस ने लिया हिरासत में, अराजक तत्वों ने पुलिस जीप में लगाई आग
मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह ने दिया इस्तीफा, आज ही दिल्ली में अमित शाह से की थी मुलाकात
TAGGED:-sp-leaderazam khanAzam Khan gets bailHate Speech Case
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशराजनीतिहिन्दी

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

August 8, 2026

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?