नागोया, 27 सितम्बर। भारत की युवा सनसनी अनाहत सिंह और अभय सिंह को यहां 20वें एशियाई खेलों (Aichi-Nagoya 2026) में रविवार को स्क्वाश के व्यक्तिगत वर्ग में रजत पदत से संतोष करना पड़ा, जब वे फाइनल में अपने मलेशियाई प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ हार गए।
मलेशियाई प्रतिद्वंद्वियों से हारे दोनों भारतीय खिलाड़ी
नागोया किंजो फ्यूटो एरेना को कोर्ट नंबर एक पर उतरे विश्व नंबर 26 अभय पुरुष एकल फाइनल में 18वें क्रम के ईन यो एनजी के खिलाफ कड़ी चुनौती पेश करने में नाकाम रहे और 44 मिनट में 9-11, 5-11, 5-11 से हार गए। वहीं विश्व रैंकिंग में 17वें नंबर पर काबिज 18 वर्षीय अनाहत भी महिला एकल फाइनल में विश्व नंबर पांच मलेशियाई शिवासांगरी सुब्रमण्यम को चुनौती नहीं दे सकीं और सीधे गेमों में 4-11, 4-11, 7-11 से हार गईं।
Heartiest congratulations to Abhay Singh on winning the Silver Medal in Men’s Singles Squash at the #AsianGames2026.#Cheer4Bharat pic.twitter.com/AaVoqojibC
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) September 27, 2026
ओलम्पिक का सीधा टिकट पाने से वंचित अनाहत व अभय
फाइनल में हार के चलते अनाहत और 28 वर्षीय अभय, दोनों ही 2028 लॉस एंजेलिस ओलम्पिक के लिए सीधे क्वालीफाई करने से चूक गए, जहां स्क्वाश पहली बार ओलम्पिक खेलों का हिस्सा बनेगा। अब भारतीय खिलाड़ियों को क्वालीफाई करने के लिए दूसरे रास्ते तलाशने होंगे।
A Historic Silver for Indian Squash!🥈🇮🇳
Congratulations to our young champion, Anahat Singh, on clinching the Silver Medal in Women’s Singles Squash at #AsianGames2026.#Cheer4Bharat pic.twitter.com/07cit6gobY
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) September 27, 2026
किसी भी भारतीय ने अब तक व्यक्तिगत वर्ग में स्वर्ण पदक नहीं जीता है
गौरतलब है कि स्क्वाश में किसी भी भारतीय ने अब तक व्यक्तिगत वर्ग में एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक नहीं जीता है। सौरव घोषाल भी दो बार इसके करीब पहुंचे थे, लेकिन उन्हें भी 2014 के इंचियोन और 2023 के हांगझोउ एशियाई खेलों में रजत पदक से संतोष करना पड़ा था।
वहीं यो और शिवासांगरी दोनों ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले शुरुआती दो खिलाड़ी बनकर इतिहास रचा। दोनों ने अपने एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक का भी सफलतापूर्वक बचाव किया।
🥈 SILVER FOR ANAHAT! 🇮🇳
Asian Games 2026 | Squash
Women’s Singles – FinalAnahat Singh (TOPS Development Athlete) went down 0–3 to Malaysia’s Sivasangari Subramaniam.
Game Scores: 4–11, 4–11, 7–11
A historic run ends with a SILVER MEDAL! ✨#Cheer4Bharat #AsianGames2026… pic.twitter.com/zghZmCrjUf
— SAI Media (@Media_SAI) September 27, 2026
एशियाड के महिला एकल फाइनल में पहुंची पहली भारतीय बनीं अनाहत
देखा जाए तो विश्व जूनियर खिताब जीतने वाली पहली भारतीय अनाहत शनिवार को जापान की दुनिया की छठे नंबर की खिलाड़ी सातोमी वातानाबे के खिलाफ सेमीफाइनल में की गई वापसी को दोहरा नहीं सकीं। हालांकि अनाहत के लिए यह अभियान यादगार रहा। उन्होंने एशियाई खेलों के इतिहास में महिला एकल फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनने का गौरव हासिल किया।
A podium moment to cherish! ✨
Joshna Chinappa & Velavan Senthilkumar proudly received their Bronze Medal 🥉 in Mixed Doubles at the #AsianGames2026 in Nagoya! 🇮🇳
A medal forged through grit, skill & teamwork! 💪🏽🔥#TeamIndia #Cheer4Bharat #BaarBaarBharatHarBaarBharat pic.twitter.com/Lj80GkHkGN
— SAI Media (@Media_SAI) September 27, 2026
भारत को टीम स्पर्धाओं में भी पदक जीतने की उम्मीद
इस बीच भारत को टीम स्पर्धाओं में भी पदक जीतने की उम्मीद है। इनमें पुरुष टीम मौजूदा चैम्पियन के रूप में प्रतियोगिता में उतरेगी। इससे पहले शनिवार को जोशना चिनप्पा व वेलवन सेंथिलकुमार की मिश्रित युगल जोड़ी ने कांस्य पदक जीता था, जब सेमीफाइनल में हांगकांग के तांग मिंग हांग व ली का यी के हाथों रोमांचक संघर्ष में पराजय झेलनी पड़ी थी।


