जयशंकर का UN में पाकिस्तानी पत्रकार को करारा जवाब- ‘एक आतंकी देश यह पूछ रहा है…’

न्यूयॉर्क, 25 सितम्बर। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने शुक्रवार को यहां आतंकवाद से जुड़ा सवाल पूछने पर एक पाकिस्तानी पत्रकार को करारा जबाव दिया और कहा कि एक आतंकी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है। यह दिलचस्प वाकया उस समय हुआ, जब जयशंकर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय (UN) में लाइबेरिया की विदेश मंत्री सारा बेयसोलोव न्यांती के साथ समुद्र में नाविकों की सुरक्षा पर मीडिया से बात कर रहे थे।

बातचीत के अंत में एक पाकिस्तानी पत्रकार ने खड़े होकर जयशंकर से चिल्लाकर पूछा- आपकी सरकार पाकिस्तान में आतंकवाद को प्रायोजित करना कब बंद करेगी? इसके जवाब में जयशंकर ने झिड़कते हुए कहा, ‘एक आतंकी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है।’ वहीं संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि हरीश पर्वतनेनी ने पाकिस्तानी पत्रकार से कहा, ‘आपने अपना जवाब सुन लिया है। आपने अपना जवाब स्पष्ट और जोर से सुना है।’

जयशंकर शनिवार को UNGA को संबोधित करेंगे

ज्ञातव्य है कि विदेश मंत्री जयशंकर संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक में भाग लेने के लिए इस समय न्यूयॉर्क में हैं। वह शनिवार को महासभा को संबोधित करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular