दिल्ली के PWD मंत्री प्रवेश वर्मा का आरोप- ‘युवक ने मेरे परिवार को अपशब्द कहे, मैंने आवेश में आकर थप्पड़ मारा’

नई दिल्ली, 27 सितम्बर। दिल्ली सरकार में PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने रविवार को तिलक नगर में सड़क के निरीक्षण के दौरान एक युवक को थप्पड़ मारने के वायरल वीडियो से जुड़े विवाद पर आरोप लगाया कि उस युवक ने उनके परिवार के बारे में अपशब्द कहे, जिसके बाद आवेश में आकर उन्होंने थप्पड़ मार दिया।

‘जो हुआ, वह नहीं होना चाहिए था’

प्रवेश वर्मा ने घटना के बारे में अपना पक्ष रखते हुए कहा, ‘जो हुआ, वह नहीं होना चाहिए था। लेकिन उस व्यक्ति ने मेरे परिवार के बारे में अपशब्द कहे, जिसके बाद मुझे गुस्सा आ गया और मैंने उसे थप्पड़ मार दिया।’

AAP विधायक पर काम में बाधा डालने व कमीशन मांगने का भी लगाया आरोप

दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश ने साथ ही आम आदमी पार्टी (AAP) पर सरकारी कामकाज में बाधा डालने की कोशिश करने का भी आरोप भी लगाया। उन्होंने स्थानीय AAP विधायक जरनैल सिंह पर भी सड़क निर्माण के काम में दखल देने और एक ठेकेदार से कमीशन मांगने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘यदि कोई सरकारी काम में बाधा डालता है और AAP का कोई विधायक हमारे अधिकारियों से कमीशन मांगता है, तो हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।’

जनरैल सिंह ने 3 बार फोन करने के बाद 45 मिनट तक इंतजार कराया

वर्मा ने बताया कि उन्होंने रविवार को सड़क का निरीक्षण करने के लिए उस इलाके का दौरा किया और पाया कि निर्माण कार्य ठीक से चल रहा है। उनके अनुसार, स्थानीय निवासियों ने उन्हें बताया कि लगभग 15 वर्षों से सड़क का निर्माण नहीं हुआ था। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्होंने जरनैल सिंह को तीन बार फोन किया और उनका लगभग 45 मिनट तक इंतजार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बाद में MLA अपने समर्थकों के साथ आए और बदतमीजी करने लगे।

कार्यकर्ताओं संग आते ही बदतमीजी करने लगे AAP विधायक

उन्होंने कहा, ‘मैंने अपनी पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता को साइट पर नहीं बुलाया था। जब जरनैल सिंह आए तो वे अपने कार्यकर्ताओं के साथ आए, जिन्हें पहले ही बता दिया गया था, और उन्होंने तुरंत बदतमीजी से पेश आना शुरू कर दिया।’

दिल्ली : PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने निरीक्षण के दौरान युवक को जड़ा थप्पड़, AAP व कांग्रेस आक्रामक

वर्मा ने AAP नेताओं पर यह आरोप भी लगाया कि सरकार द्वारा सड़क निर्माण कराए जाने के बावजूद वे इस काम को नकारात्मक रूप से दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका प्रशासन सड़कों की गुणवत्ता की जांच के लिए थर्ड-पार्टी ऑडिट और कोर-कटिंग टेस्ट करवाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular