hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: डब्ल्यूपीएल नीलामी : स्मृति, दीप्ति, जेमिमा, शेफाली, पूजा, और ऋचा ने हरमनप्रीत को पछाड़ा, भारतीय खिलाड़ी मालामाल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > डब्ल्यूपीएल नीलामी : स्मृति, दीप्ति, जेमिमा, शेफाली, पूजा, और ऋचा ने हरमनप्रीत को पछाड़ा, भारतीय खिलाड़ी मालामाल
खेलहिन्दी

डब्ल्यूपीएल नीलामी : स्मृति, दीप्ति, जेमिमा, शेफाली, पूजा, और ऋचा ने हरमनप्रीत को पछाड़ा, भारतीय खिलाड़ी मालामाल

Vinayak Barot
Last updated: February 13, 2023 9:26 pm
Vinayak Barot
Published: February 13, 2023
Share
SHARE

मुंबई, 13 फरवरी। मसाला क्रिकेट में दुनिया की सर्वाधिक लोकप्रिय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अन्य प्रस्तावित उपक्रम यानी महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2023 के लिए सोमवार को यहां जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुई नीलामी में ज्यादातर भारतीय क्रिकेटर मालामाल हो गईं।

𝗧𝗵𝗲 𝗛𝗶𝘀𝘁𝗼𝗿𝗶𝗰 𝗠𝗼𝗺𝗲𝗻𝘁 🙌 🙌

🎥 Presenting the Women's Premier League (WPL) Logo 👏 👏#WPLAuction pic.twitter.com/zHxTZ1Pc6z

— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) February 13, 2023

स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्स, शेफाली वर्मा, पूजा वस्त्राकर व ऋचा घोष सरीखी खिलाड़ियों ने मौजूदा कप्तान हरमनप्रीत कौर को भी पीछे छोड़ दिया और उनकी काफी ऊंची बोली लगाई गई। पहली बार आयोजित की जानी वाली डब्ल्यूपीएल के लिए भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने मंधाना से आधी राशि यानी 1.80 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।

Wholesome content alert! 🫶🏼 The first ever #WPL player @mandhana_smriti and her team-mates reacting to her signing with RCB 😃 pic.twitter.com/gzRLSllFl2

— JioHotstar Reality (@HotstarReality) February 13, 2023

नीलामी के लिए उपलब्ध देश-विदेश की लगभग 400 क्रिकेटरों में सबसे पहली बोली धाकड़ बल्लेबाज स्मृति मंधाना की लगी, जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा तो आलराउंडर दीप्ति शर्मा को यूपी वारियर्स ने 2.6 करोड़ रुपये में खरीदा।

वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को 2.20 करोड़ रुपये में खरीदा। इसी फ्रेंचाइजी ने युवा बल्लेबाज शेफाली वर्मा को दो करोड़ रुपये में खरीदा। मुंबई इंडियंस ने पूजा वस्त्राकर को 1.90 करोड़ रुपये में खरीदा तो विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 1.90 करोड़ रुपये में खरीदा।

One of the best T20 batters, Beth Mooney, joins the #GiantFamily 😃

➡️ @GujaratGiants bags her for INR 2 Cr.#WPLonJioCinema #WomensPremierLeague #WPLAuction #AuctionFever #WPL pic.twitter.com/cIBbuGFThc

— JioHotstar Reality (@HotstarReality) February 13, 2023

आरसीबी के क्रिकेट निदेशक माइक हेसन ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, ‘हर कोई मंधाना और एलिस पैरी को जानता है, हम कुछ खिलाड़ियों को लेने के लिए प्रतिबद्ध थे। हम इतनी शानदार खिलाड़ियों को खरीदकर काफी खुश हैं। मंधाना, पैरी और सोफी डेविन को टीम में शामिल करना स्वप्निल नतीजा रहा। ’

उन्होंने कहा, ‘स्मृति को कप्तानी का काफी अनुभव है और वह भारतीय हालात से काफी परिचित हैं। इसलिए पूरी संभावना है कि वह कप्तान होंगी।’

नीलामी के पहले दौर में आस्ट्रेलिया की ऑफ स्पिन आल राउंडर एश्ली गार्डनर को गौतम अडानी की गुजरात जाएंट्स फ्रेंचाइजी ने 3.20 करोड़ रुपये (386,000 डॉलर) में खरीदा।

ऑस्ट्रेलिया की स्टार आल राउंडर एलिस पैरी 1.70 करोड़ रुपये (205,000 डॉलर) में बिकीं, जिनकी बोली आरसीबी ने जीती। आरसीबी ने ही न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डेविन को 50 लाख रुपये के सस्ते ‘बेस प्राइस’ में अपनी टीम में शामिल किया। यूपी वारियर्स ने इंग्लैंड की बायें हाथ की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन को खरीदने में 1.80 करोड़ रुपये खर्च किए।

You Might Also Like

भारत ने अमेरिकी राजदूत के पीओके दौरे पर जताई आपत्ति, कहा – ‘हमारी संप्रभुता का सम्मान करें’
प्रवीण हत्याकांड को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के इस्तीफे, ‘विधानसभा चुनाव में पार्टी को पड़ सकता है महंगा’
प्रधानमंत्री मोदी 14 मई को वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल करेंगे
Betting App case: पूर्व TMC सांसद मिमी चक्रवर्ती ईडी के सामने पेश, जानिए किस मामले में हुई पूछताछ
WFI विवाद : निराश पहलवान विनेश फोगाट ने भी लौटाए अर्जुन, खेल रत्न पुरस्कार, कर्तव्य पथ पर रखे अवॉर्ड
TAGGED:CricketDeepti SharmaHarmanpreetIndian players richJemima RodriguesPooja VastrakarRicha GhoshShefali VermaSmriti MandhanaWPL Auction
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

August 7, 2026

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?