शिवपाल यादव ने प्रदेश वासियों को दीं नव वर्ष की शुभकामनाएं

लखनऊ, 1 जनवरी। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और जसवंतनगर विधानसभा सीट से विधायक शिवपाल यादव ने प्रदेश वासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “डॉ. लोहिया कहा करते थे कि अगर सड़कें खामोश हो जाएं, तो संसद आवारा हो जाएगी।’ नव वर्ष में आमजन के शब्द, संकल्प व सामर्थ्य को नई शक्ति मिले। लोकतंत्र सड़कों पर कलरव करे और अन्याय के हर पक्ष के विरुद्ध उठ खड़ा हो। नव वर्ष सभी के लिए सुख, समृद्धि,आरोग्य व शांति लाए। शुभकामनाएं…”

वहीं उन्होंने अपने एक दूसरे ट्वीट में सपा संरक्षक रहे मुलायम सिंह यादव की समाधि स्थल पर नमन करते हुए एक फोटो भी शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि ‘नेताजी’ हमारी स्मृतियों में सदैव अमर रहें…

 

दरअसल, यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया (प्रसपा) के प्रमुख शिवपाल यादव ने अखिलेश के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था, लेकिन चुनाव के बाद ही चाचा और और भतीजे में कुछ दूरियां बन गई थी। कुछ समय बाद सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया। इस दौरान अखिलेश और चाचा शिवपाल के बीच नजदीकियां बढ़ी।

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में शिवपाल ने गिले-शिकवे भुलाकर अखिलेश की पत्नी और सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के पक्ष में जबरदस्त प्रचार किया था। मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में आने वाले शिवपाल के जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में डिंपल को एक लाख से ज्यादा मतों से जीत दर्ज की।

गौरतलब है कि शिवपाल ने वर्ष 2019 में फिरोजाबाद लोकसभा सीट का चुनाव सपा प्रत्याशी अक्षय यादव के खिलाफ लड़ा था। हालांकि, वह जीत नहीं सके थे, लेकिन उन्हें 90 हजार से ज्यादा वोट मिले थे, जिसे सपा प्रत्याशी की हार की बड़ी वजह माना गया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular