hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर
राष्ट्रीयहिन्दी

छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर

Revoi Editor
Last updated: November 16, 2025 12:26 pm
Revoi Editor
Published: November 16, 2025
Share
SHARE

सुकमा, 16 नवम्बर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में चिंतागुफा और भेजी थाना क्षेत्र के बीच स्थित करीगुंडम के घने जंगलों में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्वसनीय खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस, जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की संयुक्त टीम ने तीन नक्सलियों को मार गिराया। क्षेत्र में रुक-रुककर हो रही गोलीबारी के बीच सुरक्षाबलों का अभियान अभी भी जारी है।

सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों की टीम को सूचना मिली थी कि नक्सलियों का एक समूह करीगुंडम के जंगलों में सक्रिय है। इसी आधार पर पुलिस, डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीमों ने घेराबंदी तलाशी अभियान शुरू किया, तो नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने गोलियां चलायीं। लगभग एक घंटे चली मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए। मौके से हथियार, विस्फोटक सामग्री और पिट्ठू बैग बरामद किए गए हैं।

सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने यूनीवार्ता को बताया, “खुफिया सूचना पुख्ता थी, जिसके आधार पर डीआरजी की टीम ने अभियान चलाया। अब तक तीन नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। क्षेत्र में तलाशी का कार्य जारी है और अतिरिक्त बल भी भेजा गया है।” उन्होंने कहा कि शासन की पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सुरक्षा और पुनर्वास के सभी प्रावधान उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि भटके हुए युवा हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौटें। सुरक्षा बल हर कदम पर उनके लिए सहयोग को तैयार हैं।” सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान अभी भी जारी है, और क्षेत्र में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि अभियान के अगले कुछ घंटों में स्थिति और स्पष्ट होगी।

You Might Also Like

रामपुर में CM Yogi का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- रामभक्तों पर गोली चलाने वाले आज आस्था की बात कर रहे
वैश्विक चुनौतियों के बावजूद वित्त वर्ष 2025 में भारत का निर्यात रिकॉर्ड 820 बिलियन डॉलर के पार
मन की बात : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से लेकर खेल और विज्ञान तक, पीएम मोदी ने गिनाईं 2025 की उपलब्धियां
भारतीय महिला हॉकी की पूर्व कप्तान रानी रामपाल ने लिया संन्यास, 16 वर्षों के लंबे करिअर को दिया विराम
वरिष्ठ कांग्रेस नेता एके एंटनी के बेटे अनिल ने छोड़ी कांग्रेस, BBC डॉक्यूमेंट्री पर मोदी सरकार का किया था समर्थन
TAGGED:Chhattisgarh encounterNaxalitessecurity forcessecurity forces Naxalite encounterSukma encounter
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
दिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

August 7, 2026

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?