hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: दिल्ली शराब घोटाले में ‘आप’ को दूसरा झटका, ED की दिनभर चली छापेमारी के बाद सांसद संजय सिंह गिरफ्तार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > दिल्ली शराब घोटाले में ‘आप’ को दूसरा झटका, ED की दिनभर चली छापेमारी के बाद सांसद संजय सिंह गिरफ्तार
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

दिल्ली शराब घोटाले में ‘आप’ को दूसरा झटका, ED की दिनभर चली छापेमारी के बाद सांसद संजय सिंह गिरफ्तार

Vinayak Barot
Last updated: October 4, 2023 7:41 pm
Vinayak Barot
Published: October 4, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर। दिल्ली शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी (आप) को दूसरा बड़ा झटका लगा, जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के परिसरों पर दिनभर चली छापेमारी के बाद शाम को लगभग पांच बजे उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि संजय सिंह को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया गया है और उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

गौरतलब है कि संजय सिंह से पहले दिल्ली सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और अरविंद केजरीवाल के दाएं हाथ मनीष सिसोदिया को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। सिसोदिया इस वर्ष फरवरी से ही जेल में बंद हैं। सिसोदिया की जमानत याचिका निचली अदालतों और हाई कोर्ट ने खारिज कर दी है। अब उनकी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है।

गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही ‘आप’ समर्थकों का संजय सिंह के आवास पर जमावड़ा

इस बीच संजय सिंह की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही उनके आवास के बाहर आम आदमी पार्टी के समर्थक बड़ी संख्या में जुट गए और जोरदार नारेबाजी करने लगे। सांसद को गिरफ्तारी के बाद ईडी दफ्तर ले जाया जाएगा। इसके पूर्व सुबह करीब सात बजे से ही उनके घर पर ईडी की टीम मौजूद थी और करीब 10 घंटे बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

फिलहाल संजय सिंह की गिरफ्तारी को आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। मनीष सिसोदिया के जेल जाने के बाद पार्टी के कामकाज में उनकी भूमिका बहुत अधिक अहम थी। इंडिया गठबंधन में ‘आप’ के शामिल होने की वह अहम कड़ी रहे।

दिनेश अरोड़ा के सरकारी गवाह बनने के बाद हुई संजय सिंह की गिरफ्तारी

ईडी का आरोप है कि संजय सिंह ने विवादित शराब नीति को बनाने में अहम भूमिका निभाई थी, जिसे अब रद किया जा चुका है। आरोप है कि इस नीति से शराब कारोबारियों को गलत तरीके से फायदा पहुंचाया गया और बदले में रिश्वत ली गई। संजय सिंह की गिरफ्तारी दिनेश अरोड़ा के सरकारी गवाह बनने के बाद की गई है। ईडी का कहना है कि संजय सिंह ने ही दिनेश अरोड़ा को मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल से मिलवाया था। अरोड़ा शराब घोटाले में आरोपित थे और अब सरकारी गवाह बन चुके हैं।

You Might Also Like

नीतीश कुमार ने जताई नाराजगी, बोले – कांग्रेस का I.N.D.I.A. पर ध्यान नहीं, वो तो विधानसभा चुनाव में व्यस्त हो गई है
जम्मू-कश्मीर : आतंकियों ने की पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या
जापान में 7.3 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी, लगभग 20 लाख घरों की बिजली गुल
राजस्थान : आरबीएसई की 10वीं का परिणाम घोषित, 99.56 फीसदी छात्र उत्तीर्ण
अयोध्या : रंगभरी एकादशी के साथ अवध में होली की शुरुआत, मंदिर और मठों को दिया जा रहा न्योता
TAGGED:AAP MPblow to AAPDelhi liquor scamED's raidSanjay Singh arrested
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

August 8, 2026

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?