hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: उत्तर प्रदेश :  सपा के बागी विधायक नितिन अग्रवाल बने विधानसभा के डिप्टी स्पीकर
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > उत्तर प्रदेश :  सपा के बागी विधायक नितिन अग्रवाल बने विधानसभा के डिप्टी स्पीकर
राजनीतिहिन्दी

उत्तर प्रदेश :  सपा के बागी विधायक नितिन अग्रवाल बने विधानसभा के डिप्टी स्पीकर

Vinayak Barot
Last updated: October 18, 2021 7:44 pm
Vinayak Barot
Published: October 18, 2021
Share
SHARE

लखनऊ, 18 अक्टूबर। समाजवादी पार्टी के बागी विधायक नितिन अग्रवाल उत्तर प्रदेश विधानसभा के नए डिप्टी स्पीकर  निर्वाचित घोषित किए गए हैं। सोमवार को आहूत विशेष सत्र में डिप्टी स्पीकर पद के लिए वोटिंग हुई, जिसमें नितिन को 304 वोट मिले जबकि सपा के नरेंद्र वर्मा के पक्ष में महज 60 पड़े।

कुल पड़े 368 मतों में नितिन को 304 वोट, 4 मत अवैध

समझा जाता है कि चुनाव में क्रॉस वोटिंग भी हुई। डिप्टी स्पीकर पद के लिए कुल 368 वोट पड़े। इसमें से चार मतों को अवैध घोषित किया गया और काउंटिंग कुल 364 वोटों की हुई।

परंपरा टूटी, करीब 34 वर्षों बाद विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान

करीब 34 वर्षों बाद विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया गया। इससे पहले आपसी सहमति से उपाध्यक्ष पद विपक्षी दलों को देने की परंपरा रही है। इस चुनाव का कांग्रेस और बसपा ने बहिष्कार किया, लेकिन कांग्रेस के बागी विधायक राकेश सिंह और अदिति सिंह ने बीजेपी समर्थित उम्मीदवार नितिन अग्रवाल के समर्थन में वोट किया।

युवा व अनुभवी श्री @nitinagarwal_n को विधानसभा उपाध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath#BJP4UP pic.twitter.com/wXCr024r2T

— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) October 18, 2021

7 बार के विधायक नरेश अग्रवाल के बेटे हैं नितिन

नितिन अग्रवाल दल-बदल में माहिर सात बार के विधायक नरेश अग्रवाल के बेटे हैं। वह वर्ष 2017 का चुनाव सपा के टिकट पर लड़े थे और विजयी हुए थे। बाद में सपा से मोह भंग होने के बाद पिता-पुत्र दोनों बीजेपी के खेमे में हैं। 2007 में नरेश अग्रवाल के सपा से इस्तीफा देने के बाद 2008 के उपचुनाव में नितिन बसपा के टिकट पर हरदोई सीट से पहली बार विधायक बने थे।

इसके बाद नितिन अग्रवाल पिता के साथ फिर सपा में शामिल हो गए। उन्होंने 2012 का चुनाव सपा के टिकट पर लड़कर जीता था। सपा सरकार में उन्हें स्वास्थ्य राज्य मंत्री और बाद में लघु उद्योग विकास में स्वतंत्र प्रभार का राज्य मंत्री भी बनाया गया था।

लखीमपुर खीरी हिंसा और महंगाई को लेकर विपक्षी दलों का हंगामा

इस बीच विपक्षियों ने विधानसभा का विशेष सत्र शुरू होने के पहले विधानसभा के बाहर लखीमपुर खीरी हिंसा और महंगाई को लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी विधायकों ने कानून व्यवस्था, महंगाई के विरोध में काले ग़ुब्बारे उड़ाए। बढ़ते गैस सिलेंडर के दामों को लेकर हाथ में गैस सिलेंडर का पोस्टर लेकर सपा विधायकों ने विरोध प्रदर्शन किया। विधानसभा में भी विपक्ष ने हंगामा किया।

सदन ने दिवंगत सीएम कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि

वहीं, सदन में मतदान से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन की सूचना देते हुए शोक प्रस्ताव रखा। इस पर सभी सदस्यों ने कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विशेष सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक हुई। इसमें विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, नेता सदन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बसपा के नेता शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली सहित कई नेता उपस्थित रहे। वहीं, कांग्रेस पार्टी ने सर्वदलीय बैठक का बहिष्कार किया।

You Might Also Like

TMC विधायक मुकुल रॉय दलबदल विरोधी कानून के उल्लंघन में फंसे, कलकत्ता हाई कोर्ट ने रद की विधानसभा की सदस्यता
पश्चिम बंगाल चुनाव : दक्षिण 24 परगना जिले में 15 बूथों पर दोबारा वोटिंग शुरू, कतारों में खड़े नजर आए मतदाता
एमसीडी महापौर चुनाव : AAP प्रत्याशी की याचिका पर 3 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
गुजरात : सूरत के उद्योगपति पीयूषभाई ने राज्य के 7500 किसानों को 7500 रुपये देने की घोषणा की
दिल्ली : 2500 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ ड्रग्स के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, 4 आरोपित गिरफ्तार
TAGGED:Deputy Speaker of UP AssemblyNitin Agarwalrebel MLA of SPUP ASSEMBLY
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

August 7, 2026

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?