hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर बोला विपक्ष- लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ काम कर रही भाजपा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > महत्वपूर्ण कहानियां > राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर बोला विपक्ष- लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ काम कर रही भाजपा
देश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर बोला विपक्ष- लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ काम कर रही भाजपा

Revoi Editor
Last updated: March 17, 2026 1:46 pm
Revoi Editor
Published: March 17, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली, 17 मार्च। राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद विपक्षी दलों ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विपक्ष के नेताओं ने कहा कि भाजपा ने हमारे विधायकों को तोड़कर अपनी सरकार बनाई है। इसमें कुछ नया नहीं है। ये लोग अक्सर इस तरह का काम करते रहते हैं। समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव ने क्रॉस वोटिंग को लेकर सत्ताधारी दल पर निशाना साधते हुए कहा कि यह स्थिति तब पैदा होती है, जब विधानसभा अध्यक्ष सत्ताधारी दल का होता है और वही दूसरी पार्टियों के विधायकों को प्रभावित करता है।

उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी के लिए अपने सदस्यों को पूरी तरह बांधकर रखना संभव नहीं है, लेकिन भाजपा जिस तरह से काम कर रही है, वह लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। सांसद रामगोपाल यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा का इतिहास अन्य दलों को तोड़ने और सरकारें गिराने का रहा है और जब कोई नेता बिक जाता है तो उस पर किसी का नियंत्रण नहीं रह जाता।

वहीं कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने भी राज्यसभा चुनाव परिणामों को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह आरोप सही साबित हुआ है कि भाजपा धनबल, बाहुबल और सत्ता का दुरुपयोग कर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करती है। प्रमोद तिवारी ने कहा कि विधायकों को पैसे देकर वोटिंग को प्रभावित करना लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत है और इस मुद्दे पर सरकार को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सांसद संजय राउत ने भी भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि क्रॉस वोटिंग नई बात नहीं है, लेकिन भाजपा का खुद को नैतिक पार्टी बताना सवालों के घेरे में है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पैसे के दम पर विधायकों को खरीदकर राज्यसभा चुनाव जीतती है। राउत ने कहा कि इसका खामियाजा देश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ओडिशा, हरियाणा और बिहार जैसे राज्यों में हालिया घटनाएं इस प्रवृत्ति को दर्शाती हैं। सांसद संजय राउत ने कहा कि भाजपा पैसा देकर विधायकों को खरीद लेती है। इसको देखने वाला कोई नहीं है। विपक्ष एक साथ है अगर भाजपा इस तरह का काम करना बंद कर दे, तो वह हारने लगेगी।

You Might Also Like

केंद्र सरकार ने बातचीत के लिए किसान संगठनों को भेजा पत्र, चंडीगढ़ में गुरुवार की शाम प्रस्तावित है बैठक  
UP: मनी लॉन्ड्रिंग केस में अतीक अहमद के दर्जन भर करीबियों के ठिकानों पर ED की छापेमारी जारी
यूक्रेन ने 800 रूसी सैनिकों के मारे जाने का किया दावा, राष्ट्रपति बोले- मैं पुतिन का नंबर वन टारगेट
मोदी सरकार ने कामगारों को कॉन्ट्रैक्ट पर रखे जाने की प्रवृत्ति को बढ़ावा दिया है: राहुल गांधी
गुजरात : जूनागढ़ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंची NDRF टीम, चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन
TAGGED:AgainstBJPDemocratic ValuesoppositionRajya Sabha electionsresults
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
महाराष्ट्रrevoinewsमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

August 7, 2026

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?