hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भाकियू नेता राकेश टिकैत बोले – काले कृषि कानून वापस होने तक जारी रहेगा आंदोलन
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > भाकियू नेता राकेश टिकैत बोले – काले कृषि कानून वापस होने तक जारी रहेगा आंदोलन
राजनीतिहिन्दी

भाकियू नेता राकेश टिकैत बोले – काले कृषि कानून वापस होने तक जारी रहेगा आंदोलन

Vinayak Barot
Last updated: August 6, 2021 5:51 pm
Vinayak Barot
Published: August 6, 2021
Share
SHARE

मथुरा, 6 अगस्त। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन को उत्तर प्रदेश में नई धार देने की मुहिम में जुट गए हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को टिकैत ने राज्य के किसानों से अपील की कि उन्हें किसान विरोधी सरकार के खिलाफ एकजुट होकर विरोध करना होगा। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि जब तक सरकार काले कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती, यह आंदोलन समाप्त नहीं होगा।

राजधानी लखनऊ जाते समय यमुना एक्सप्रेस-वे पर बरौली गांव के पास भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान राकेश टिकैत ने मीडिया से कहा कि लखनऊ में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उसमें किसानों के सारे मुद्दों पर, जिन्हें सरकार नहीं मान नहीं है, बातचीत होगी। तीनों कषि कानून जब तक वापस नहीं होंगे और जब तक एमएसपी पर गारंटी कानून नहीं बनेगा, तब तक दिल्ली बॉर्डर पर चल रहा किसानों का धरना समाप्त नहीं होगा।

‘हम नहीं चाहते कि सरकार हमसे घबराए, सिर्फ हमारी जायज मांगे मान ले’

राकेश टिकैत ने कहा, ‘मोदी सरकार घबरा नहीं रही, वह पूरा मुकाबला कर रही है। हम नहीं चाहते कि सरकार हमसे घबराए। बस जो हमारी जायज मांगें हैं, सरकार उनको मान ले।’ एमएसपी के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘इसमें बहुत बड़ा भ्रष्टाचार किया जा रहा है। यहां पर बाजरा एमएसपी पर नहीं बिक रहा है, लेकिन सरकार कह रही है कि बिक रहा है। बाजरा की बात छोड़िए गेहूं, चना, मूंग और सरसों इत्यादि कोई भी फसल एमएसपी पर नहीं बिक रही है। इसीलिए हम एमएसपी पर गारंटी कानून मांग रहे हैं।’

मुजफ्फरनगर में 5 सितम्बर को ऐतिहासिक महापंचायत होगी

उन्होंने कहा कि पांच सितम्बर को मुजफ्फरनगर में प्रस्तावित महापंचायत ऐतिहासिक होगी। उस दिन संयुक्त किसान मोर्चा का बड़ा और कड़ा फैसला होगा। किसानों का आंदोलन बिना किसी नतीजे के समाप्त नहीं होगा। उन्होंने कहा, ‘नौ महीने से हमारा आंदोलन चल रहा है, लेकिन सरकार बात नहीं मान रही है। सरकार किसानों की जमीन छीनना चाहती है। अकेले रामपुर में 11 हजार फर्जी किसान बनाकर धान खरीद की गई।’

राजधानी लखनऊ को घेरने के सवाल पर टिकैत ने कहा कि किसानों ने बार-बार कहा है कि यदि केंद्र सरकार उनकी बात नहीं सुनती तो वे प्रत्येक प्रदेश में आंदोलन करेंगे। उसी कड़ी में उत्तर प्रदेश विधानसभा का घेराव भी किया जाएगा।

You Might Also Like

फास्टैग को लेकर नितिन गडकरी की बड़ी घोषणा –  3000 रुपये का वार्षिक पास जारी करेगी सरकार, 15 अगस्त से होगा प्रभावी
राजा रघुवंशी के बड़े भाई का दावा- गुमराह कर रही सोनम, पूछताछ के लिए लाया जाए इंदौर
अमित शाह, राजनाथ व गडकरी ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर जताया शोक
गृह मंत्रालय का फैसला : देश में कोविड-19 दिशानिर्देश अब 31 दिसंबर तक लागू रहेंगे
नेपाल से कर्फ्यू हटा, 5 मार्च 2026 से पहले होंगे चुनाव, नवनियुक्त पीएम सुशीला से भारतीय राजदूत ने की मुलाकात
TAGGED:Agricultural LawbackMovementRakesh Tikait
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

August 8, 2026

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?