hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अमित शाह, राजनाथ व गडकरी ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर जताया शोक
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > अमित शाह, राजनाथ व गडकरी ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर जताया शोक
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

अमित शाह, राजनाथ व गडकरी ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर जताया शोक

Vinayak Barot
Last updated: October 10, 2022 12:33 pm
Vinayak Barot
Published: October 10, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

अमित शाह ने सोमवार को ट्विटर पर लिखा, “श्री मुलायम सिंह यादव जी अपने अद्वितीय राजनीतिक कौशल से दशकों तक राजनीति में सक्रिय रहे। आपातकाल में उन्होंने लोकतंत्र की पुनर्स्थापना के लिए बुलंद आवाज उठाई। वह सदैव एक जमीन से जुड़े जननेता के रूप में याद किए जाएँगे। उनका निधन भारतीय राजनीति के एक युग का अंत है।”

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, “ दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों व समर्थकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति शांति शांति।”

राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, “श्री मुलायम सिंह यादव जी ज़मीन से जुड़े एक ऐसे नेता थे, जिन्होंने कई दशकों तक उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक प्रमुख भूमिका निभाई। अपने लम्बे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने अनेक पदों पर काम किया और देश, समाज एवं प्रदेश के विकास में अपना योगदान दिया। उनका निधन बेहद पीड़ादायक है।”

उन्होंने कहा, “राजनीति में विरोधी होने के बावजूद मुलायम सिंह जी के सबसे अच्छे संबंध थे। जब भी उनसे भेंट होती तो वे बड़े खुले मन से अनेक विषयों पर बात करते। अनेक अवसरों पर उनसे हुई बातचीत मेरी स्मृति में सदैव तरोताज़ा रहेगी। दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों एवं समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएँ।”

गडकरी ने ट्वीट कर कहा, “मुझे व्यक्तिगत तौर पर मुलायम सिंह जी से बेहद स्नेह मिला है, ई-रिक्शा का निर्णय लेते वक्त मुलायम सिंह जी का पुरजोर समर्थन मिला था। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को संबल दे। ॐ शांति” उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव जी के निधन का समाचार दुःखद है। उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि।’

You Might Also Like

एआई समिट के दौरान प्रदर्शन मामले में युवा कांग्रेस के गिरफ्तार सदस्यों पर पुलिस ने लगाया दंगे का आरोप
पुण्यतिथि: PM मोदी और CM योगी समेत कई नेताओ ने स्वामी विवेकानंद को किया याद, अर्पित की श्रद्धांजलि
भोपाल के सरकारी बाल चिकित्सालय में लगी आग, चार बच्चों की मौत, सीएम ने जताया खेद
प्रधानमंत्री मोदी करेंगे गुजरात का दौरा, अंतरराष्ट्रीय बुलियन एक्सचेंज समेत कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
भारी बर्फबारी के चलते वैष्णो देवी मंदिर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा बंद, पैदल मार्ग में भी हुई फिसलन
TAGGED:amit shahdeath of Mulayam Singh Yadavnitin gadkariRAJNATH SINGH
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

यूपी : राज्यपाल व सीएम योगी ने दी प्रदेशवासियों को होली की बधाई, की यह बड़ी अपील

Vinayak Barot
Vinayak Barot
March 17, 2022
एमसीसी ने पूर्व भारतीय कप्तान सचिन तेंदुलकर को क्लब की मानद सदस्यता से सम्मानित किया
अमित शाह बोले – अंडमान निकोबार द्वीप समूह के पूर्ण विकास के प्रति केंद्र सरकार वचनबद्ध
रक्षा मंत्री राजनाथ 23-26 अगस्त तक अमेरिकी दौरे पर रहेंगे, अमेरिकी रक्षा सचिव के साथ करेंगे द्विपक्षीय बैठक
सात्विकसाईराज व चिराग ने रचा इतिहास, BWF रैंकिंग में पहली बार बने विश्व नंबर एक जोड़ीदार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?