hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: राहुल गांधी का तीखा वार – प्रधानमंत्री मोदी की नौटंकी कोरोना की दूसरी लहर के लिए जिम्मेदार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > महत्वपूर्ण कहानियां > राहुल गांधी का तीखा वार – प्रधानमंत्री मोदी की नौटंकी कोरोना की दूसरी लहर के लिए जिम्मेदार
महत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

राहुल गांधी का तीखा वार – प्रधानमंत्री मोदी की नौटंकी कोरोना की दूसरी लहर के लिए जिम्मेदार

Vinayak Barot
Last updated: May 28, 2021 5:44 pm
Vinayak Barot
Published: May 28, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 28 मई। देश के प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कोरोना महामारी से निबटने में असफल रहने का आरोप लगाया है। वैक्सिनेशन की धीमी रफ्तार के लिए भी केंद्र को जिम्मेदार ठहराने के साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि देश में मृत्यु दर के झूठे आंकड़े प्रस्तुत किए जा रहे हैं।

  • सरकार आज तक समझ ही नहीं सकी कि कोरोना है क्या

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को यहां मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना की दूसरी वेव प्रधानमंत्री की ज़िम्मेदारी है, प्रधानमंत्री ने जो नौटंकी की, अपनी जिम्मेदारी पूरी नहीं की, उसका कारण दूसरी वेव है। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रधानमंत्री को आज तक समझ में ही नहीं आया कि कोरोना है क्या। कोरोना सिर्फ एक बीमारी नहीं है बल्कि यह एक बदलती हुई बीमारी है। आप इसको जितना समय और जगह देंगे, यह उतनी खतरनाक बनती जाएगी।

  • वैक्सिनेशन की यही गति रही तो मई, 2024 तक सबको लग पाएगा टीका

राहुल ने देश में वैक्सिनेशन की धीमी रफ्तार पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा, ‘यदि इसी रेट पर वैक्सिनेशन चलता रहा तो तीसरी, चौथी और पांचवी वेव आएगी। हमारी मृत्यु दर झूठ है और सरकार इस झूठ को फैला रही है। सरकार को समझना चाहिए कि विपक्ष उसका दुश्मन नहीं है बल्कि उसको रास्ता दिखा रहा है।’

केरल के वायनाड से लोकसभा सांसद राहुल ने कहा, ‘सरकार समझ नहीं रही कि वह किससे मुकाबला कर रही है। इस वायरस के म्यूटेशन के खतरे को समझना चाहिए। आप पूरे ग्रह को खतरे में डाल रहे हैं क्योंकि आप 97% आबादी पर वायरस का हमला होने दे रहे हैं और सिर्फ 3% लोगों को टीके लगाए गए हैं।’ उन्होंने कहा कि यदि इसी रफ्तार से वैक्सिनेशन चलता रहा तो मई, 2024 में जाकर हिन्दुस्तान की पूरी जनता को टीका लग पाएगा।

यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेसशासित राज्यों में कोरोना से मौतों के गलत आंकड़े बताए गए, राहुल ने कहा, ‘मैंने कांग्रेसशासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी बात की। मैंने उनसे कहा कि झूठ बोलने से उन्हें ही नुकसान होगा। मौतों के वास्तविक आंकड़े डिस्टर्ब कर सकते हैं, लेकिन हम सच ही बोलना चाहिए।’

  • मोदी सरकार पर आपराधिक कुप्रबंधन का आरोप

राहुल ने यह भी आरोप लगाया कि भारत को दुनिया की फार्मेसी के तौर पर जाना जाता है, लेकिन मोदी सरकार के आपराधिक कुप्रबंधन और वैक्सीन की गड़बड़ियों से आम भारतीयों का जीवन खतरे में पड़ गया है। अब वक्त आ गया है कि झूठ, धुंधले परदे और अक्षम सरकार के दिखावे से आगे बढ़ें।

  • पीएम इवेंट मैनेजर हैं, एक बार में एक ही इवेंट के बारे में सोचते हैं

उन्होंने कहा कि अब प्रधानमंत्री और सरकार से जवाब मांगा जाए। वे अपने कर्तव्य भूल गए हैं और उन्होंने जनता को उसके हाल पर छोड़ दिया है। प्रधानमंत्री स्ट्रैटेजिकली नहीं सोचते। वह एक इवेंट मैनेजर हैं। वह एक बार में एक ही इवेंट के बारे में सोचते हैं।

राहुल ने कहा, ‘तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच सिर्फ वैक्सिनेशन ही बचाव है। लेकिन मोदी सरकार की वैक्सिनेशन स्ट्रैटजी, कुप्रबंधन और गलतियों का खतरनाक कॉकटेल हो चुकी है। हमारी सरकार वैक्सिनेशन की योजना को लेकर अपना कर्तव्य भूल चुकी है। वैक्सीन खरीद को लेकर सरकार बेखबर हो चुकी है। उसने जान बूझकर डिजिटल डिवाइड बनाया ताकि वैक्सिनेशन धीमी रफ्तार से हो। एक ही वैक्सीन की अलग-अलग कीमत तय करने में सरकार की मिलीभगत थी।’

 

 

You Might Also Like

मध्य प्रदेश में दतिया पहुंचे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मां पीतांबरा मंदिर में किया दर्शन-पूजन
‘नरेंद्र मोदी’ यूट्यूब चैनल ने बनाया नया बेंचमार्क, बना सबसे ज्यादा लाइव देखे जाने का रिकॉर्ड
NLB सर्विसेज की रिपोर्ट : भारत में डेटा सेंटर बूम से रोजगार की बहार, 2030 तक एक लाख इंजीनियरों की होगी जरूरत
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा ने बाजी मारी, ज्यादा वोट के बावजूद ‘आप’-कांग्रेस देखते रह गए
गुजरात : साबरमती नदी सहित राज्य की कुछ झीलों के पानी में मिला कोविड-19 संक्रमण
TAGGED:CORONAPrime Minister ModiRahul GandhiresponsibleSecond Wave
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिहिन्दी

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

August 7, 2026

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?