1. Home
  2. हिंदी
  3. राजनीति
  4. मध्य प्रदेश में दतिया पहुंचे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मां पीतांबरा मंदिर में किया दर्शन-पूजन
मध्य प्रदेश में दतिया पहुंचे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मां पीतांबरा मंदिर में किया दर्शन-पूजन

मध्य प्रदेश में दतिया पहुंचे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मां पीतांबरा मंदिर में किया दर्शन-पूजन

0
Social Share

दतिया (मध्य प्रदेश), 8 मई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को सुबह एक दिवसीय प्रवास पर मध्य प्रदेश के दतिया पहुंचे और गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र के साथ मां पीतांबरा के मंदिर में दर्शन-पूजन किया।

सीएम योगी ने इसके बाद स्थानीय वन खंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह भी उपस्थित थे। दतिया स्थित पीतांबरा मां का मंदिर मध्य प्रदेश के प्रमुख मंदिरों में से एक है।

पिछले वर्ष भी पूजा करने दतिया गए थे सीएम

मुख्यमंत्री योगी पिछले वर्ष भी दतिया मां के दर्शन करने गए थे। उन्होंने पीताम्बरा पीठ में माता बगलामुखी के दर्शन किए थे। मंदिर को लेकर मान्यता है कि मां के आर्शीवाद से सत्ता का रास्ता आसान हो जाता है।

मंदिर में कई राजनेताओं और ब्यूरोक्रेट्स का आना-जाना लगा रहता है। इस क्रम में सीएम योगी पहले व्यक्ति नहीं हैं, जो सत्ता की देवी की आराधना करने आए हैं। यहां मां के दर्शन करने आने का दौरा पं. जवाहरलाल नेहरू के समय से चला आ रहा है। उनके बाद इंदिरा गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी, प्रणब मुखर्जी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत कई हस्तियां यहां आकर मां का आशीर्वाद ले चुकी हैं।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code