hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: राहुल गांधी का दोहरा प्रहार – ‘मोदी व केजरीवाल में फर्क नहीं, प्रचार और झूठे वादे करने में दोनों एक जैसे’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > राहुल गांधी का दोहरा प्रहार – ‘मोदी व केजरीवाल में फर्क नहीं, प्रचार और झूठे वादे करने में दोनों एक जैसे’
चुनावदिल्लीराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

राहुल गांधी का दोहरा प्रहार – ‘मोदी व केजरीवाल में फर्क नहीं, प्रचार और झूठे वादे करने में दोनों एक जैसे’

Revoi Editor
Last updated: January 14, 2025 1:16 am
Revoi Editor
Published: January 14, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 13 जनवरी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद पर जमकर प्रहार किया। सोमवार की रात सीलमपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि दोनों नेताओं में ज्यादा अंतर नहीं है। जैसा प्रचार नरेंद्र मोदी जी करते हैं, मीडिया में एक के बाद एक झूठे वादे करते हैं, वैसे ही केजरीवाल जी करते हैं।

‘आप बताइए, दिल्ली में केजरीवाल ने भ्रष्टाचार मिटाया क्या?’

राहुल गांधी ने शीला दीक्षित की सरकार के समय को याद दिलाते हुए अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘जब केजरीवाल जी आए थे, आपको याद होगा, शीला जी की सरकार थी। वो दिल्ली याद है आपको? केजरीवाल जी आए और उन्होंने प्रचार किया कि दिल्ली को मैं साफ कर दूंगा, भ्रष्टाचार मिटा दूंगा, पेरिस बना दूंगा, अब देखिए हुआ क्या। आप देखिए बाहर चला नहीं जा सकता है, इतना प्रदूषण है। आधे लोग बीमार रहते हैं, कैंसर बढ़ रहा है। पलूशन बढ़ता जा रहा है। महंगाई बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा था कि भ्रष्टाचार को अरविंद केजरीवाल जी मिटाएंगे। आप बताइए, दिल्ली में केजरीवाल ने भ्रष्टाचार मिटाया क्या?’

LIVE: Shri @RahulGandhi addresses ‘Jai Bapu, Jai Bhim, Jai Samvidhan’ public meeting at Seelampur, Delhi. https://t.co/wUf7W6IlO6

— Congress (@INCIndia) January 13, 2025

पीएम मोदी की तरह प्रचार करने लगे हैं केजरीवाल

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘जैसा प्रचार नरेंद्र मोदी करते हैं, वैसा ही अरविंद केजरीवाल करते हैं। ज्यादा फर्क नहीं है। यह सच्चाई है। आप जानते हो, यदि किसी भी हिन्दुस्तानी पर चाहे वह किसी जाति धर्म का हो, कोई भी उसके खिलाफ हिंसा करेगी तो राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी वहां मिलेगी। यह उनमें और हममें फर्क है। जब आपको जरूरत पड़ेगी, आपके खिलाफ हिंसा होगी तो हम वहां खड़े रहेंगे। यह हमारा रिकॉर्ड है।’

‘हम आरएसएस के खिलाफ थे, हैं और पूरी जिंदगी रहेंगे‘

राहुल गांधी ने आगे कहा, ‘हमने कहा था कि भाजपा की विचारधारा के खिलाफ हम लड़ेंगे, चार हजार किलोमीटर हम चले हैं। हमने नारा दिया – नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है। हमने यह नहीं कहा कि मोहब्बत की दुकान तभी खुलेगी, जब आप हमें वोट देंगे। यह विचारधारा की लड़ाई है। हम आरएसएस के खिलाफ थे, हैं और पूरी जिंदगी रहेंगे।

नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi ने सीलमपुर में विशाल जनसभा को संबोधित किया।

हम महात्मा गांधी जी और अंबेडकर जी के विचारों पर चलकर हर कीमत पर संविधान की रक्षा करते रहेंगे।

जय बापू, जय भीम, जय संविधान 🇮🇳

📍 दिल्ली pic.twitter.com/7GAsJdvYsv

— Congress (@INCIndia) January 13, 2025

‘एक तरफ हिंसा और नफरत और दूसरी तरफ मोहब्बत की दुकान‘

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘देश का माहौल हमने बदल दिया। हम नए तरीके की राजनीति लाए। एक तरफ हिंसा और नफरत और दूसरी तरफ मोहब्बत की दुकान। मैं भरोसा देने आया हूं – हिन्दुस्तान सबका है, गरीबों का है। दूसरी बात इस हिन्दुस्तान में संविधान सबसे जरूरी है, इसकी रक्षा हमने की है। आपने देखा होगा कि मोदी जी 400 पार की बात कर रहे थे और चुनाव के बाद संविधान को सिर पर लगाया। यह काम कांग्रेस पार्टी ने कराया है। कांग्रेस पार्टी ने साफ कह दिया कि बाकी सब ठीक है, संविधान पर आक्रमण किया तो हिन्दुस्तान माफ नहीं करेगा।

उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस के लिए समर्थन मांगते हुए लोगों से कहा, ‘यहां पर कांग्रेस पार्टी का पूरा समर्थन कीजिए, कांग्रेस पार्टी को जितवाइए, जो पहले हम विकास करते थे। जो शीला दीक्षित जी ने काम किया था, कांग्रेस पार्टी कर सकती है। ना केजरीवाल जी कर सकते हैं ना भाजपा कर सकती है। आपने देख लिया है, दिल्ली की सच्चाई आपके सामने हैं, सड़कों की सच्चाई आपके सामने है, प्रदूषण की सच्चाई आपके सामने है।’

You Might Also Like

गुजरात में पहले चरण की 89 सीटों पर मतदान जारी, रिवाबा जडेजा समेत कई दिग्गजों ने डाला वोट
बिहार सरकार का फरमान : अब मठ, मंदिर और ट्रस्टों का पंजीकरण अनिवार्य, ऑनलाइन देनी होगी संपत्ति की जानकारी
POK को लेकर राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को बड़ा संदेश, कहा – ‘मेरा ही भाई है, मुझसे दूर कहां जाएगा’
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ISI समर्थित हथियार तस्करी गिरोह का किया पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार
‘एक परिवार एक टिकट’ का फॉर्मूला लागू करेगी कांग्रेस, खुद गांधी परिवार से हो सकती है शुरुआत
TAGGED:both are same in publicityfalse promisesno difference between Modi and KejriwalRahul Gandhi's double attack
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
मध्यप्रदेशदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

August 10, 2026

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?