1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. मुख्यमंत्री की कुर्सी आपकी पैतृक संपत्ति नहीं, दिलीप घोष ने किया ममता बनर्जी पर पलवार
मुख्यमंत्री की कुर्सी आपकी पैतृक संपत्ति नहीं, दिलीप घोष ने किया ममता बनर्जी पर पलवार

मुख्यमंत्री की कुर्सी आपकी पैतृक संपत्ति नहीं, दिलीप घोष ने किया ममता बनर्जी पर पलवार

0
Social Share

कोलकाता, 6 मई। पश्चिम बंगाल की खड़गपुर सदर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विजयी उम्मीदवार दिलीप घोष ने ममता बनर्जी के मुख्यमंत्री पद न छोड़ने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पद केवल सीमित समय के लिए होता है। इसलिए ममता बनर्जी किसी भ्रम में न रहें। भाजपा विधायक दिलीप घोष ने बुधवार सुबह न्यूटाउन में ममता बनर्जी से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए कहा, “एक दिन हर किसी को यह दुनिया छोड़कर जाना ही है। राजनीतिक पद केवल सीमित समय के लिए होता है। यह गद्दी तो दो दिन की है, इसलिए किसी भ्रम में न रहें। यह किसी की पुश्तैनी संपत्ति नहीं है।” दिलीप घोष ने कहा कि ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल की जनता ने 15 साल का समय दिया।

उन्होंने सिवाय हिंसा और भ्रष्टाचार के, बंगाल में कोई काम नहीं किया। टीएमसी के कार्यकाल में लोगों का जीना भी मुश्किल हो चुका था। इस डॉक्टर बेटी का रेप-मर्डर हुआ। उसे न्याय नहीं दिया गया, बल्कि पीड़िता की मां का टीएमसी के नेताओं ने अपमान किया। इन सभी बातों को जनता भूली नहीं है। भाजपा नेता ने यह भी कहा कि ममता बनर्जी क्या कह रही हैं, आज दुनिया को इससे मतलब नहीं है। दिलीप घोष क्या कह रहे हैं, इस बात को सुनना चाहिए।

भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक सुवेंदु अधिकारी के पिता शिशिर अधिकारी ने कहा, “लोगों का साथ जरूरी है। अगर आप लोगों के साथ रहते हैं, तो जीत पक्की है। हम इसलिए जीते क्योंकि हम उनके साथ खड़े रहे। हमने शुरू से ही कहा था कि टीएमसी जीरो हो जाएगी।” शिशिर अधिकारी ने कहा कि उन्हें (ममता बनर्जी को) ओडिशा के जगन्नाथ मंदिर में घुसने से रोक दिया गया था, इसलिए उन्होंने दीघा में कल्चरल सेंटर बनवाया। उन्होंने इसके लिए सरकारी पैसों का इस्तेमाल किया। भगवान जगन्नाथ ने इसका जवाब दे दिया है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code