hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: महाकुम्भ 2025 : पहले दिन 1.65 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी, हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > उत्तरप्रदेश > महाकुम्भ 2025 : पहले दिन 1.65 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी, हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा
धर्म-संस्कृतिउत्तरप्रदेशराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

महाकुम्भ 2025 : पहले दिन 1.65 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी, हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा

Revoi Editor
Last updated: January 14, 2025 12:53 am
Revoi Editor
Published: January 14, 2025
Share
SHARE

महाकुम्भ नगर, 13 जनवरी। संगम नगरी प्रयागराज में पौष पूर्णिमा के स्नान के साथ महाकुम्भ मेला सोमवार से प्रारंभ हो गया। मेल प्रशासन के अनुसार सोमवार को शाम छह बजे तक 1.65 करोड़ श्रद्धालु गंगा, यमुना व अदृश्य सरस्वती के संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके थे। इस दौरान, श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए गए।

सीएम योगी ने महाकुम्भ के प्रथम स्नान की शुभकामनाएं दीं

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी श्रद्धालुओं, संत महात्माओं, कल्पवासियों और आगंतुकों का स्वागत करते हुए महाकुम्भ के प्रथम स्नान की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने महाकुम्भ को भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गरिमा का प्रतीक बताया।

स्नान पर्वों पर लगभग 20 क्विंटल गुलाब की पंखुड़ियां बरसाने की तैयारी

इस बीच मेला प्रशासन ने बताया कि महाकुम्भ 2025 के पहले स्नान पर्व पौष पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को शाम छह बजे तक कुल 44 घाटों पर 1.65 करोड़ श्रद्धालु ने पवित्र संगम में डुबकी लगा चुके थे। देर रात तक संगम तट पर श्रद्धालुओं के आने का क्रम जारी रहा। मेला प्रशासन के अनुसार पहले स्नान पर्व के दौरान सभी घाटों और अखाड़ों पर श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश की गई। उद्यान विभाग ने पुष्पवर्षा के लिए खासतौर पर गुलाब की पंखुड़ियों की व्यवस्था की थी और महाकुम्भ के सभी स्नान पर्वों पर लगभग 20 क्विंटल गुलाब की पंखुड़ियां बरसाने की तैयारी है।

पौष पूर्णिमा पर गंगा स्नान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए तीर्थ पुरोहित राजेंद्र मिश्र ने बताया कि पौष माह के शुक्ल पक्ष के 15वें दिन पौष पूर्णिमा पर गंगा स्नान से सभी तरह के पाप मिट जाते हैं। उन्होंने कहा, ‘पौष पूर्णिमा के साथ एक माह तक चलने वाला कल्पवास भी आज से प्रारंभ हो गया। इस दौरान लोग एक माह तक तीनों समय गंगा स्नान कर एक प्रकार का तप वाला जीवन व्यतीत करते हैं और भगवान के भजन गाते हैं।’

पीएम मोदी बोले – महाकुम्भ भारत की सनातन विरासत का प्रतीक

उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘भारतीय मूल्यों और संस्कृति को धारण करने वाले करोड़ों लोगों के लिए एक विशेष दिवस महाकुम्भ 2025 प्रयागराज में प्रारंभ हो चुका है, जहां असंख्य लोग आस्था, समर्पण और संस्कृति के एक पवित्र संगम में एकत्र हो रहे हैं। महाकुम्भ भारत की सनातन विरासत का प्रतीक है। मैं असंख्य लोगों के वहां आकर डुबकी लगाते और संतों का आशीर्वाद लेते देखकर अभिभूत हूं। सभी श्रद्धालुओं और पर्यटकों के शानदार प्रवास की कामना करता हूं।’

मेला क्षेत्र में स्नान के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ अखाड़ों में नागा साधुओं का आशीर्वाद लेती हुई दिखी। वहीं, सेक्टर-16 में स्थित किन्नर अखाड़ा में भी भारी संख्या में लोग किन्नर संतों का आशीर्वाद लेने पहुंचे। राजस्थान के बालोत्रा जिले से 11 लोगों की टोली लेकर किन्नर अखाड़ा पहुंचे दिलीप कुमार ने बताया कि वह पहली बार इस मेले में आए हैं और किन्नर अखाड़ा का बोर्ड देखकर अपने साथियों के साथ यहां पहुंचे। उन्होंने कहा, “किन्नर अखाड़ा में साधु-संतों को सनातन धर्म का प्रचार करते देख अच्छा लग रहा है। यह समाज काफी समय से उपेक्षित रहा, लेकिन कुम्भ ने इन्हें संत के रूप में अपनाया, जो सराहनीय है।”

मुंबई से पहली बार किन्नर अखाड़े में आए लाल जी भाई भानुशाली ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से इस शिविर के बारे में पता चला। भानुशाली ने कहा कि मुंबई और कच्छ (गुजरात) से 1,500 लोग उनके साथ महाकुम्भ में आए हैं और बारी-बारी से ये सभी लोग किन्नर अखाड़े को देखने जा रहे हैं। भानुशाली ने मेले की व्यवस्था को लेकर योगी सरकार और मेला प्रशासन की तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘किसी अन्य सरकार के शासन में इतनी साफ-सफाई और शौचालय, पेयजल आदि बुनियादी सुविधाओं की ऐसी व्यापक व्यवस्था की उम्मीद नहीं की जा सकती थी। मुख्यमंत्री योगी जी ने बहुत शानदार और अद्भुत व्यवस्था की है।’

 

You Might Also Like

जल जीवन मिशन’ ने ग्रामीण महिलाओं को बनाया सशक्त : पीएम मोदी
आबकारी नीति ‘घोटाला’: हाईकोर्ट ने सिसोदिया की जमानत याचिकाओं पर ईडी, सीबीआई से मांगा जवाब
400 करोड़ रूपये की मेगाबजट फिल्म बनायेंगे अजय देवगन, जानिए क्या होंगे इसके साइड इफेक्ट्स
आज रिटायर होगा मिग-21 लड़ाकू विमान, जानें कौन सा विमान लेगा इसकी जगह
यूपी : पीएम मोदी की मेरठ रैली में कोरोना प्रोटोकॉल के सख्ती से पालन के इंतजाम
TAGGED:1.65 crore devotees took a holy dipfirst day of Maha Kumbhflower shower from helicopterMaha Kumbh 2025Paush Purnima snan
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिहिन्दी

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

August 7, 2026

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?