
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल : कांस्य पदक विजेता महिला वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर को 40 लाख रुपये देगी पंजाब सरकार
चंडीगढ़, 2 अगस्त। बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली महिला भारोत्तोलक हरजिंदर कौर को पंजाब सरकार 40 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देगी।
हरजिंदर ने भारतीय समयानुसार सोमवार को मध्यरात्रि बाद 71 किग्रा भार वर्ग में नाटकीय अंदाज में कांस्य पदक हासिल किया। नाइजीरिया की स्वर्ण पदक की प्रबल दावेदार जॉय इजे क्लीन एवं जर्क के तीनों प्रयासों में नाकाम रहीं, जिससे हरजिंदर का कांस्य पदक पक्का हो गया।
th medal for
at @birminghamcg22
After high voltage
drama India's #HarjinderKaur bags
in Women's 71kg Final with a total lift of 212Kg
at #B2022
Snatch- 93kg
Clean & Jerk- 119kgWith this #TeamIndia
wins its
th Medal in
![]()
#Cheer4India
pic.twitter.com/D13FqCqKYs
— SAI Media (@Media_SAI) August 1, 2022
हरजिंदर ने स्नैच में 93 किलो भार उठाया और क्लीन एंड जर्क में उनका 119 किलो का अधिकतम प्रयास सफल रहा। इस प्रकार उन्होंने कुल 212 किलो भार उठाकर कांस्य पर अधिकार किया।
Medals Tally
#CommonwealthGames2022#Cheer4India | #B2022 | #CWG2022 pic.twitter.com/PBvz9SEgOQ
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) August 2, 2022
भारत के खाते में अब तक नौ पदक
इसके साथ भी भारतीय दल इन खेलों में अब तक तीन स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य सहित नौ पदक जीत चुका है। सोमवार को हरजिंदर के पहले महिला जुडोका सुशीला देवी ने 48 किलो वर्ग में रजत पदक जीता था। सुशीला 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में भी रजत पदक जीत चुकी हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले विजय कुमार यादव ने 60 किलो वर्ग में कांस्य पदक जीता।
× 3
× 3
× 3
India's Medal winners at the end of #B2022 Day
![]()
What will be the final medal tally for
? #BirminghamMeinJitegaHindustanHamara
#CommonwealthGames #SonySportsNetwork pic.twitter.com/XOShp9jqJT
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 2, 2022
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत ने हरजिंदर को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। पंजाब सरकार ने उनके लिए 40 लाख रुपए के नकद पुरस्कार की घोषणा भी की।
भगवंत मान ने ट्वीट किया, ‘नाभा के निकट मेहस गांव की रहने वाली हरजिंदर कौर को राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने पर बधाई। हरजिंदर आप पंजाब की लड़कियों के लिए प्रेरणास्रोत हो। आपके माता-पिता और प्रशिक्षकों को भी बधाई।’ सीएम मान ने कहा, ‘पंजाब सरकार की खेल नीति के तहत उन्हें इस उपलब्धि के लिए 40 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।’
राष्ट्रमंडल खेल -2022 में पंजाब की वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी हरजिंदर कौर ने कांस्य पदक जीता..नाभा की रहने वाली हरजिंदर कौर को पंजाब सरकार की खेल नीति के तहत 40 लाख रुपए की इनाम राशि दी जाएगी…
हरजिंदर की ये उपलब्धि भविष्य में खिलाड़ियों, ख़ास तौर पर हमारी बेटियों को प्रोत्साहित करेगी…— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) August 2, 2022
हरजिंदर के पैतृक गांव में जश्न का माहौल
इस बीच हरजिंदर के कांस्य पदक जीतने के बाद उनके पैतृक निवास पर जमकर जश्न मनाया गया। हरजिंदर के भाई प्रीतपाल सिंह ने कहा, ‘यह हमारे लिए गौरवशाली क्षण है क्योंकि उसने कड़ी मेहनत के बाद कांस्य पदक जीता है। हमें पूरा विश्वास था कि वह पदक जीतेगी। उसे इस क्षेत्र में आगे बढ़ने में परिवार के प्रत्येक सदस्य का समर्थन हासिल था।’