hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: आइसक्रीम खाती महिला मॉडल को लेकर ईरान में मौलवियों ने मचाया हंगामा, महिलाओं के विज्ञापन करने पर लगी रोक
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > आइसक्रीम खाती महिला मॉडल को लेकर ईरान में मौलवियों ने मचाया हंगामा, महिलाओं के विज्ञापन करने पर लगी रोक
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

आइसक्रीम खाती महिला मॉडल को लेकर ईरान में मौलवियों ने मचाया हंगामा, महिलाओं के विज्ञापन करने पर लगी रोक

Vinayak Barot
Last updated: August 2, 2022 3:51 pm
Vinayak Barot
Published: August 2, 2022
Share
SHARE

तेहरान, 2 अगस्त। ईरान के कट्टर इस्लामी मौलवियों ने महिलाओं के विज्ञापन करने पर रोक लगा दी है। यह घोषणा उस विज्ञापन को लेकर छिड़ी बहस के बीच हुई है, जिसमें ढीला-ढाला हिजाब पहनी हुई महिला को आइसक्रीम खाते हुए दिखाया गया था।

आइसक्रीम खाती महिला के विज्ञापन पर ईरानी मौलवी भड़क गए थे। उन्होंने अधिकारियों से स्थानीय आइसक्रीम निर्माता डोमिनोज पर केस चलाने की अपील की है। इस विज्ञापन को ‘सार्वजनिक शालीनता के खिलाफ’ और ‘महिलाओं के मूल्यों’ का अपमान करने वाला बताया गया है।

आर्ट और सिनेमा स्कूलों को मंत्रालय ने लिखा पत्र

अब ईरान के संस्कृति और इस्लामी मार्गदर्शन मंत्रालय ने इस मामले पर देश के आर्ट और सिनेमा स्कूलों को पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया कि ‘हिजाब और शुद्धता नियमों’ के अनुसार महिलाओं को अब विज्ञापनों में शामिल होने की इजाजत नहीं है। पत्र में यह भी कहा गया है कि यह रोक सांस्कृतिक क्रांति की सर्वोच्च परिषद के फैसलों के तहत ही है।

पांबदी को नियमों पर आधारित बताया जा रहा

मौजूदा फैसले को कॉमर्शियल विज्ञापनों को लेकर ईरान के नियमों पर आधारित बताया जा रहा है, जो देश में लंबे समय से लागू हैं। इसके तहत न केवल महिलाओं बल्कि बच्चों और पुरुषों के ‘इंस्ट्रूमेंटल यूज’ के तौर पर दिखाने पर रोक है। हालांकि यह सत्तारूढ़ प्रशासन की कठोरता पर निर्भर करता है।

ईरान में महिलाओं का हिजाब पहनना जरूरी

1979 की इस्लामी क्रांति के बाद से ही ईरान में महिलाओं के लिए हिजाब पहनना जरूरी है। मालूम हो कि इस क्रांति के बाद धार्मिक रूप से रूढ़िवादी कानूनों को देश में तेजी से लागू किया गया। यहां की महिलाएं जब भी इन नियमों का विरोध करने की कोशिश करती हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाती है।

You Might Also Like

बिहार : नीतीश कुमार की नई सरकार में सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बनेंगे डिप्टी सीएम
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- हमेशा संसदीय परंपरा का किया अपमान
भावपूर्ण अभिनय से दर्शकों के बीच सुचित्रा सेन ने बनाई खास पहचान
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : राष्‍ट्रपति कोविंद ने 29 हस्तियों को नारी शक्ति पुरस्‍कार से सम्मानित किया
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी के नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड,  565 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से जड़ा दुनिया का तीव्रतम स्मैश
TAGGED:ban on advertising of womenfemale modelsice creamiranuproar of clerics
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
revoinews

બ્રિટનની કોર્ટે ભાગેડું વિજય માલ્યાની પ્રત્યાર્પણ રોકવાની માગણી કરતી અરજી કરી નામંજૂર

Revoi
Revoi
April 8, 2019
रूस ने यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र को बनाया निशाना, गोलाबारी से लगी भीषण आग
ओडिशा में दर्दनाक हादसा : 2 वाहनों की टक्कर में 6 की मौत, 5 घायल
જે. પી. નડ્ડાએ બોલાવી ભાજપના તમામ મોરચાના પદાધિકારીઓની બેઠક
यूपी : बदायूं में दो मासूम भाइयों की हत्या के बाद बवाल, आरोपित एनकाउंटर में ढेर, आरोपित का भाई पकड़ा गया
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?