hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: प्रधानमंत्री मोदी का दक्षिण भारत दौरा, देश की 5वीं ‘वंदे भारत ट्रेन’ को दिखाई हरी झंडी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > प्रधानमंत्री मोदी का दक्षिण भारत दौरा, देश की 5वीं ‘वंदे भारत ट्रेन’ को दिखाई हरी झंडी
राष्ट्रीयहिन्दी

प्रधानमंत्री मोदी का दक्षिण भारत दौरा, देश की 5वीं ‘वंदे भारत ट्रेन’ को दिखाई हरी झंडी

Vinayak Barot
Last updated: November 11, 2022 1:46 pm
Vinayak Barot
Published: November 11, 2022
Share
SHARE

बेंगलुरु, 11 नवंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की सातवीं एवं दूसरी पीढ़ी की पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दक्षिण भारत के लोगों को लोकार्पित की। पीएम मोदी ने बेंगलुरु के कैंपेगौडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 का भी उद्घाटन किया।
कर्नाटक के मैसूर से तमिलनाडु के चेन्नई तक चलने वाली इस गाड़ी का श्री मोदी ने केएसआर बेंगलुरु (पूर्व में बेंगलूर सिटी) स्टेशन से हरी झंडी दिखा कर चेन्नई के लिए रवाना किया।

इस तरह से वंदे भारत एक्सप्रेस उस शहर को भी मिल गयी जहां इसे विकसित किया गया है। उद्घाटन अवसर पर बेंगलुरु रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री के साथ कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और कोयला एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी मौजूद थे। 20608अप/20607 डाउन वंदे भारत एक्सप्रेस बुधवार को छोड़ कर सप्ताह के छह दिन चला करेगी।

शनिवार 12 नवंबर से इसकी नियमित सेवा शुरू होगी। यह गाड़ी 498 किलोमीटर की दूरी करीब साढ़े छह घंटे में तय करेगी। 20607 डाउन गाड़ी एमजीआर चेन्नई सेंट्रल स्टेशन से सुबह पांच बजकर 50 मिनट पर रवाना होगी। यह सात बजकर 21 मिनट पर काटपाडी, दस बजकर 20 मिनट पर बेंगलुरु और 12 बजकर 20 मिनट पर मैसुरु पहुंचेगी। वापसी की दिशा में 20608 अप गाड़ी मैसुरु से अपराह्न एक बज कर पांच मिनट पर रवाना होगी।

यह गाड़ी दोपहर दो बजकर 55 मिनट पर केएसआर बेंगलुरु स्टेशन, पांच बज कर 36 मिनट पर काटपाडी स्टेशन और शाम साढ़े सात बजे एमजीआर चेन्नई पहुंचेगी। सर्वविदित है भारतीय रेलवे की नयी पीढ़ी की वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के नये रैक का 180 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पर परीक्षण किया जा चुका है। नयी आधुनिक बोगी डिजायन के कारण अधिकतम गति पर बिना कोई झटका या कंपन के दौड़ने में सक्षम है।

हालांकि इसे 160 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति के लिए ही अनुमति प्रदान की गयी है। इस गाड़ी का वजन 392 टन और लागत करीब 107 करोड़ रुपये है। गाड़ी में वायु प्रशीतन (एसी) प्रणाली को भी उन्नत बनाया गया है और अब इसमें एक फोटो कैटलिटिक एयर प्यूरीफायर सिस्टम लगाया गया है जो वातावरण में कोरोना सहित किसी भी वायरस को खत्म कर देता है।

You Might Also Like

मां की हिम्मत, बेटे की उड़ान : वंश ने नासा में रचा इतिहास
पीएम मोदी ने फोगाट को दी सांत्वना, बोले – ‘विनेश, आप चैम्पियनों में चैम्पियन हैं!’
चंडीगढ़-पंचकुला-दिल्ली-NCR के 6 ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी, 661 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई
‘मुफ्त सुविधाएं देते रहेंगे, तो कहां से आएगा विकास के लिए पैसा?’, फ्रीबीज पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला : TMC नेता कुंतल घोष गिरफ्तार, नौकरी के बदले 19 करोड़ रुपए घूस लेने का आरोप
TAGGED:pm modiPMOsouth indiavande-bharat-train
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राज्यउत्तरप्रदेशराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

August 8, 2026

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?