hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: उमेश पाल हत्याकांड : प्रयागराज पुलिस ने अतीक अहमद के करीबी जफर के घर चलाया बुलडोजर
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > उमेश पाल हत्याकांड : प्रयागराज पुलिस ने अतीक अहमद के करीबी जफर के घर चलाया बुलडोजर
अपराधराष्ट्रीयहिन्दी

उमेश पाल हत्याकांड : प्रयागराज पुलिस ने अतीक अहमद के करीबी जफर के घर चलाया बुलडोजर

Vinayak Barot
Last updated: March 1, 2023 2:02 pm
Vinayak Barot
Published: March 1, 2023
Share
SHARE

प्रयागराज, 1 मार्च। उमेश पाल हत्याकांड की साजिश में शामिल पूर्व सांसद अतीक अहमद के हमदर्दों और आरोपितों के सहयोगियों के खिलाफ प्रयागराज पुलिस ने बुलडोजर काररवाई शुरू कर दी है। इस क्रम में बुधवार को प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने करेली थाना क्षेत्र के अंतर्गत चकिया में स्थित खालिद जफर के घर पर बुलडोजर चला दिया।

माफिया से नेता बने अतीक अहमद के परिजनों – पत्नी शाइस्ता परवीन, उनके दो बेटों और उनके भाई अशरफ के साथ मिलकर उमेश पाल की हत्या की साजिश रचने का आरोप है।  अतीक अहमद के घर के बगल में रहने वाले खालिद जफर की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया गया है।

पुलिस और प्रयागराज विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने अतीक अहमद और उसके गिरोह के करीब 20 लोगों की पहचान की है, जिनके खिलाफ बुलडोजर की काररवाई शुरू की जाएगी। अधिकारियों ने उनकी संपत्तियों की पहचान कर ली है, जिन्हें अगले 48 घंटों में तोड़ा जा सकता है। जिन इलाकों में उनकी संपत्तियों की पहचान की गई है, उनमें तेलियरगंज, धूमनगंज, चकिया, सलेमसराय, हरवारा, जयंतीपुर, सादियापुर, मिंदेरा, झालवा और अटाला शामिल हैं।

अतीक के करीबी जफर के घर गिराए जाने की पुष्टि करते हुए पीडीए के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार चौहान ने कहा, ‘घर अवैध रूप से निर्धारित मानदंडों का उल्लंघन करके बनाया गया था और इसलिए इसे ध्वस्त किया जा रहा है। मालिक को नोटिस जारी किया गया था और सभी आवश्यक प्रक्रिया का पालन किया गया है।

हत्याकांड में शामिल एक आरोपित अरबाज 27 फरवरी को मारा जा चुका है

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने माफिया से नेता बने अतीक अहमद के बेटे समेत चार हमलावरों की पहचान की है। हत्याकांड में शामिल एक आरोपित को पुलिस ने पहले ही प्रयागराज मुठभेड़ में मार गिराया है। सूचना के अनुसार यूपी पुलिस ने 27 फरवरी को आरोपी अरबाज को घेर लिया। हालांकि, अरबाज ने जवाबी काररवाई करते हुए पुलिस पर गोली चला दी। धूमनगंज थाने के नेहरू पार्क में हुई मुठभेड़ में अरबाज घायल हो गया और जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एक अन्य आरोपित सदाकत पेशे से वकील, इलाहाबाद विवि छात्रावास से हुई गिरफ्तारी

हत्याकांड में एक अन्य आरोपित की भी गिरफ्तारी की गई है, जिसकी पहचान सदाकत के रूप में हुई है। सदाकत गाजीपुर का रहने वाला है और पेशे से वकील है। वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रवास में अवैध रूप से रह रहा था। सूचना मिलने के बाद एसटीएफ ने सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ कर रही है।

गौरतलब है कि 24 फरवरी, 2023 को प्रयागराज के सुलेम सराय इलाके में राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और दो पुलिसकर्मियों पर उनके आवास के बाहर हथियारबंद लोगों ने फायरिंग कर दी। उमेश पाल और एक पुलिसकर्मी संदीप निषाद की इसमें मौत हो गई जबकि एक अन्य सुरक्षाकर्मी राघवेंद्र सिंह की हालत गंभीर है।

You Might Also Like

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री और कुवैत के क्राउन प्रिंस के साथ की द्विपक्षीय बैठक
यूपी चुनाव 2022: अमेठी में गरजे राहुल गांधी, कहा- वादों पर खरे नहीं उतरे मोदी 
राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मनाई दिवाली, PM मोदी को बताया महान व्यक्ति, बातचीत होने का भी किया दावा
सिंगर राहुल जैन पर स्टाइलिस्ट से रेप का आरोप, महिला बोली- इंस्टाग्राम पर मैसेज करके घर बुलाया फिर…
हांगझू एशियाई खेल : भारतीय पुरुष स्क्वाश टीम स्वर्ण से एक कदम दूर, महिलाओं को कांस्य से संतोष करना पड़ा
TAGGED:bulldozer actionclose to Atiq AhmedPrayagraj policeUmesh Pal murder case
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

August 7, 2026

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?