hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मनाई दिवाली, PM मोदी को बताया महान व्यक्ति, बातचीत होने का भी किया दावा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मनाई दिवाली, PM मोदी को बताया महान व्यक्ति, बातचीत होने का भी किया दावा
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मनाई दिवाली, PM मोदी को बताया महान व्यक्ति, बातचीत होने का भी किया दावा

Revoi Editor
Last updated: October 22, 2025 8:45 am
Revoi Editor
Published: October 22, 2025
Share
SHARE

वाॅशिंगटन, 22 अक्टूबर। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दीवाली मनाई। इस मौके पर उन्होंने भारत में रहने वालों और भारतीय अमेरिकियों की पर्व की बधाई दी। ट्रंप ने भारतीय अमेरिकी सदस्यों और अन्य लोगों के साथ दीया भी जलाया। एफबीआई निदेशक काश पटेल और राष्ट्रीय खुफिया निदेश तुलसी गबार्ड, अमेरिका में भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा और भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर समेत प्रमुख हस्तियों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। ट्रंप ने अपने दीपावली संदेश में इसे अंधकार पर प्रकाश की, अज्ञान पर ज्ञान की और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक बताया।

ट्रंप ने क्या कहा?
दिवाली के अवसर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “मैं भारत के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मैंने आज ही आपके प्रधानमंत्री से बात की। बहुत अच्छी बातचीत हुई। हमने व्यापार के बारे में बात की…उनकी इसमें बहुत रुचि है। हालांकि, कुछ समय पहले हमने इस बारे में बात की थी कि पाकिस्तान के साथ कोई युद्ध नहीं होना चाहिए। व्यापार के बारे में बात करने के कारण, मैं इस बारे में बात कर पाया। वह एक महान व्यक्ति हैं और वर्षों से वह मेरे बहुत अच्छे मित्र बन गए हैं। दीये की लौ की चमक हमें ज्ञान के मार्ग पर चलने, लगन से काम करने और अपने अनेक आशीर्वादों के लिए सदैव धन्यवाद देने की याद दिलाती है।”

ट्रंप ने हमास का भी किया जिक्र
ट्रंप ने आगे कहा, “हम पूरी दुनिया में शांति स्थापित कर रहे हैं…हम सभी को साथ लेकर चल रहे हैं। मुझे अभी मध्य पूर्व से फोन आया है। हम वहां बहुत अच्छा कर रहे हैं। कई देशों ने मध्य पूर्व में शांति के लिए समझौता किया है, और किसी ने नहीं सोचा था कि वो कभी ऐसा होते देखेंगे। हमास की स्थिति, वो बहुत हिंसक लोग हैं। हम इसे दो मिनट में सुलझा सकते हैं। हम उन्हें एक मौका दे रहे हैं। उन्होंने सहमति जताई थी कि वो बहुत अच्छे और सीधे रहेंगे। वो लोगों की हत्या नहीं करेंगे। अगर वो समझौते का सम्मान नहीं करते हैं, तो उनका बहुत जल्दी निपटारा कर दिया जाएगा। मध्य पूर्व में पूर्ण शांति है, हम सभी के साथ मित्रता के स्तर पर हैं। हर देश जो एक-दूसरे से नफरत करता था, अब एक-दूसरे से प्यार करता है। किसी ने पहले ऐसा कुछ नहीं देखा था।”

ट्रंप ने किया था पीएम मोदी से बातचीत का दावा
बता दें कि, अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक सप्ताह पहले भी प्रधानमंत्री मोदी से बात करने का दावा किया था। ट्रंप न कहा था कि पीएम मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि नई दिल्ली रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा। उन्होंने इसे यूक्रेन युद्ध को लेकर मॉस्को को अलग-थलग करने के प्रयासों में बड़ा कदम बताया था। हालांकि, भारत ने इस बयान को खारिज करते हुए साफ किया था कि ऐसी कोई बातचीत नहीं हुई है। भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि ‘दोनों नेताओं के बीच कोई फोन कॉल नहीं हुई है।’

You Might Also Like

पाकिस्तान : कराची में पैरामिलिट्री ऑफिस पर धमाके के बाद गोलीबारी, 4 सैनिकों की मौत, 6 हमलावर भी मारे गए
ICC अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप : सुपर सिक्स चरण के पहले मैच में बांग्लादेश को हरा भारत सेमीफाइनल में
मानसून सत्र: नेता प्रतिपक्ष पर भड़के ओम बिरला, कहा: अपने नेताओं को समझाइए, पर्चियां फेंकने के लिए जनता ने नहीं भेजा
पोप फ्रांसिस ने भारतीय पादरी जॉर्ज कूवाकड को बनाया कार्डिनल, पीएम मोदी ने बताया गर्व का पल
मोदी और योगी सरकार में व्यापार का गढ़ बन रहा है मुजफ्फरनगर: स्वतंत्र देव सिंह
TAGGED:DIWALIpm modiPresident Trumpwhite house
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

कर्नाटक: मंगलुरु में दो पूजा स्थलों पर पथराव की घटनाओं के बाद तनाव व्याप्त, इलाके में पुलिस तैनात

Vinayak Barot
Vinayak Barot
September 16, 2024
छत्तीसगढ़ में ACB and EOW की बड़ी कार्रवाई : आबकारी और DMF घोटाले में तड़के 20 ठिकानों पर एक साथ दबिश
ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भारत की दमदार मौजूदगी पर बोले जयशंकर – दोनों पक्षों के बीच रिश्तों को आगे बढ़ाने की मजबूत इच्छा
उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 76000 के नीचे आया, निफ्टी लगभग स्थिर
नो-फ्लाई जोन में डाले जाएंगे पाकिस्तान के विमान, समुद्री जहाज भी रोके जाने की तैयारी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?