Site icon Revoi.in

गुजरात चुनाव : पीएम मोदी ने की सोमनाथ मंदिर में पूजा, आज सौराष्ट्र में करेंगे चार जनसभाएं

Social Share

नई दिल्ली, 20 नवम्बर। गुजरात विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन का वक्त रह गया है। चुनाव नजदीक आते ही सभी दलों ने प्रचार तेज कर दिया है। भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है। विभिन्न दलों के तमाम बड़े नेता अपनी-अपनी पार्टियों के लिए प्रचार कर माहौल बनाने में जुटी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी गुजरात में अपने तूफानी प्रचार का आगाज कर दिया है। मोदी तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन यानी आज पीएम सौराष्ट्र क्षेत्र में चार रैलियां करेंगे।

इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह सोमनाथ मंदिर पहुंच गए हैं। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना किया। भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कुछ देर बाद प्रधानमंत्री वेरावल जाएंगे, जहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे धोराजी, 2:30 बजे अमरेली और शाम 6:15 बजे बोटाद में सभा को संबोधित करेंगे। रात को पीएम गांधीनगर लौट आएंगे और यहीं राजभवन में आराम करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह सोमनाथ मंदिर पहुंच गए हैं। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कुछ देर बाद प्रधानमंत्री वेरावल जाएंगे, जहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे धोराजी, 2:30 बजे अमरेली और शाम 6:15 बजे बोटाद में सभा को संबोधित करेंगे। रात को पीएम गांधीनगर लौट आएंगे और यहीं राजभवन में आराम करेंगे।