hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: देश के लिये शहीद होने वाले मेरे परिवार को जलील करती है भाजपा : प्रियंका गांधी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > देश के लिये शहीद होने वाले मेरे परिवार को जलील करती है भाजपा : प्रियंका गांधी
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

देश के लिये शहीद होने वाले मेरे परिवार को जलील करती है भाजपा : प्रियंका गांधी

Vinayak Barot
Last updated: February 17, 2022 2:54 pm
Vinayak Barot
Published: February 17, 2022
Share
SHARE

कानपुर, 17 फरवरी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया कि देश के लिये शहादत देने वाले उनके परिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोग जलील करते हैं। पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो करने के बाद आयोजित महिला शक्ति गर्जना कार्यक्रम में प्रियंका ने बुधवार को कहा “मेरे परिवार के लोग देश के लिए सेवा करते करते शहीद हुए, लेकिन उनको भाजपा वाले जलील करते हैं क्योंकि इनको शहादत का मतलब नहीं पता है। ये लोग इस जज्बात को नहीं समझते हैं। वह कहते हैं कांग्रेस ने 70 साल में क्या बनाया। कांग्रेस ने बनाया नहीं तो आप बेचते क्या। उन्हीं संस्थाओं से आपको रोजगार मिलता था। रेलवे और बीएचईएल जैसे संस्थान जो रोजगार देते थे, उन्हें बेचा जा रहा है।”

लखीमपुर हिंसा के मुख्य आरोपी आशीष मिश्र की रिहाई पर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा “ सैकड़ों लोगों के सामने जिस मंत्री के बेटे ने किसानों को कुचला, मोदी जी ने उस मंत्री को मंच पर बिठाया। अब मंत्री का बेटा रिहा हो गया है। अपराधी का बाप आज भी मंत्री है और अपराधी को रिहा कर दिया। जो किसान मारे गए, उनका क्या होगा।”

भाजपा पर महंगाई,शिक्षा और बेरोजगारी के मुद्दे पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुये कहा कि सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के चलते लघु एवं मध्यम उद्योग की हालत पतली है। उन्होंने कहा “मैं आपसे कह रही हूं जागो, तुम्हें गुमराह किया जा रहा है। महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा आपकी समस्या है। एक समय यहां लेदर की इंडस्ट्री बहुत बड़ी थी लेकिन पिछले पांच साल में आपके लिए कुछ नहीं हुआ। कानपुर छोटे-मझोले व्यापारियों, दुकानदारों का शहर है। यहाँ का व्यवसाय इस देश की रीढ़ की हड्डी है लेकिन बीते पांच साल में सरकार ने इस शहर के उद्योग धंधों को लेकर कुछ नहीं किया। ”

उन्होंने कहा “अब जब चुनाव आ गए हैं, तब इस सरकार को रोजगार देने, महिलाओं के लिए काम करने की याद आ रही है। हमने महिलाओं को सशक्त करने की बात की तो सब पार्टियां घोषणाएं करने लगीं। आज छोटे-मझोले व्यवसायी संकट में हैं, सरकार ने व्यापारियों को राहत देने के बजाय नोटबंदी दी, जीएसटी की परेशानी दी। कालाधन वापस तो नहीं आया लेकिन नोटबंदी ने व्यापारियों की कमर जरूर तोड़ दी। सारे उद्योग और छोटे बिजनेस संकट में है। सरकार ने नोटबंदी की। आपसे कहा कि काला धन आएगा। आपने काला धन देखा। उससे किसे फायदा हुआ। भाजपा की सरकार चाहे केंद्र की हो या राज्य की, यह अमीरों के लिए चल रही है। बजट आया उसमें आपके लिए कुछ नहीं है।”

You Might Also Like

यूपी: शादी समारोह में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर हमला, नाक परआई चोट, सपा कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
प्रशांत किशोर ने ठुकराया कांग्रेस का प्रस्ताव, बोले – ‘पार्टी को मुझसे ज्यादा नेतृत्व की जरूरत, जो संगठन ठीक कर सके’
श्रीलंका संकट : देश छोड़कर भागे राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे!, नौसेना के जहाज पर सूटकेस लादते वीडियो वायरल
आईटी शेयरों ने लौटाई शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 791 अंक उछला, निफ्टी 24000 के पार
बिहार विधानसभा की दो सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना शुरू
TAGGED:priyanka gandhiRongress
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को आज हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री मोदी

Vinayak Barot
Vinayak Barot
June 27, 2023
योगी के मंत्री ने प्रियंका पर कसा तंज, कहा- सत्ता में रहते कांग्रेस ने नहीं की किसानों की चिंता
पाकिस्तान के पूर्व अंपायर असद रऊफ का निधन, जूते और कपड़ों की दुकान चलाने के लिए थे मजबूर
सोशल मीडिया पर लाइक का ये कैसा नशा, रेल ट्रैक पर रील बनाते समय ट्रेन की चपेट में आकर युवती समेत तीन की मौत
पुलिस कंट्रोल रूम में आया धमकी भरा फोन- मुंबई में आतंकी घुस चुके हैं, हमलों को अंजाम देंगे
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?