hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ‘स्टार्ट-अप महाकुंभ’ में पीएम मोदी ने राहुल पर कसा तंज, बोले – राजनीति में कुछ को बार-बार करना पड़ता है लॉन्च
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > ‘स्टार्ट-अप महाकुंभ’ में पीएम मोदी ने राहुल पर कसा तंज, बोले – राजनीति में कुछ को बार-बार करना पड़ता है लॉन्च
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

‘स्टार्ट-अप महाकुंभ’ में पीएम मोदी ने राहुल पर कसा तंज, बोले – राजनीति में कुछ को बार-बार करना पड़ता है लॉन्च

Revoi Editor
Last updated: March 20, 2024 4:28 pm
Revoi Editor
Published: March 20, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 20 मार्च। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राजनीति में कुछ को बार-बार लॉन्च करने की जरूरत पड़ती है जबकि स्टार्ट-अप की दुनिया में जब कोई एक बार असफल होता है तो दूसरा रास्ता अख्तियार कर लेता है।

पीएम मोदी ने यहां भारत मंडपम में आयोजित स्टार्ट-अप महाकुंभ में किसी का नाम लिए बिना स्टार्ट-अप और राजनीति की तुलना करते हुए कहा, ‘स्टार्ट-अप लॉन्च तो बहुत लोग करते हैं, राजनीति में तो ज्यादा… और बार-बार लॉन्च करना पड़ता है। लेकिन आप में और उनमें फर्क ये है कि आप लोग प्रयोगशील होते हैं, एक अगर लॉन्च नहीं हुआ तो तुरंत दूसरे पर चले जाते हैं।’

लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटने का विश्वास जताया

प्रधानमंत्री ने लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटने और एक अप्रैल, 2024 से शुरू होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए पूर्ण बजट पेश करने का विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि सामान्य स्थिति में कारोबारी चुनाव संपन्न होने तक बड़े आयोजनों को टाल देते हैं, लेकिन आम चुनावों की घोषणा के कुछ दिन बाद तीन दिवसीय महाकुंभ में स्टार्ट-अप उद्यमियों और उस पारिस्थितिकी तंत्र से जुड़े लोगों का विशाल जमावड़ा आने वाली चीजों का संकेत है।

भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र है

पीएम मोदी ने 19 अप्रैल से चार जून तक होने वाले आम चुनावों के बाद भी शासन में बने रहने का विश्वास जताते हुए कहा, ‘आप जानते हैं कि अगले पांच साल में क्या होने जा रहा है। 2014 में जहां 100 से भी कम स्टार्ट-अप थे, वहीं अब देश में 1.25 लाख पंजीकृत स्टार्ट-अप हैं और 12 लाख युवा उनसे सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं। भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र है… हमारे पास 100 से अधिक यूनिकॉर्न हैं।’

उन्होंने कहा कि भारतीय स्टार्ट-अप ने 12,000 से अधिक पेटेंट दायर किए हैं, लेकिन अब भी कई ऐसे हैं, जो पेटेंट के महत्व को समझ नहीं पाए हैं। उन्होंने तेजी से आगे बढ़ती दुनिया का हवाला देते हुए उद्यमियों और नवोन्मेषकों से पेटेंट के लिए आवेदन करने का आह्वान किया।

पीएम मोदी ने कहा कि एक समय था, जब शिक्षा का मतलब नौकरी था और सरकारी नौकरी का मतलब होता था कि वह व्यक्ति जीवन में सफल हो गया है। उन्होंने देश में चल रही स्टार्ट-अप क्रांति का हवाला देते हुए कहा, ‘यह मानसिकता बदल गई है। पहले नवोन्मेषकों के विचार तो होते थे, लेकिन फंडिंग के बारे में वह चिंतित रहते थे और साथ ही यह माना जाता था कि पैसे वाले लोग ही व्यवसाय कर सकते हैं। स्टार्ट-अप (संस्कृति) ने उस मानसिकता और सोच को तोड़ दिया है … इस तरह क्रांतियां होती हैं … युवाओं ने नौकरी चाहने वालों की तुलना में नौकरी देने वाला बनने का विकल्प चुना है।’

देश के युवाओं ने साबित की है अपनी क्षमता

उन्होंने कहा कि स्टार्ट-अप इंडिया और स्टैंड-अप इंडिया जैसे कार्यक्रमों के समर्थन से देश के युवाओं ने अपनी क्षमता साबित की है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास हमेशा एक क्षेत्र की क्षमता को सामने लाने का रहा है जबकि अतीत में सरकार का दृष्टिकोण पीछे हटने का होता था। उन्होंने कहा, ‘आज भारतीय स्टार्ट-अप अंतरिक्ष जैसे मोर्चे पर अच्छा काम कर रहे हैं। पहले से ही, हमारे स्टार्ट-अप इतने कम समय में अंतरिक्ष शटल लॉन्च कर रहे हैं।’

You Might Also Like

સંયુક્ત રાષ્ટ્રના મંચ પરથી આજે PM મોદી પાકિસ્તાન-ચીનને એક સાથે આપશે જવાબ
धनशोधन मामला: केजरीवाल ने दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश को उच्चतम न्यायालय में दी चुनौती
टोक्यो पैरालंपिक खेल : पीएम मोदी हौसला बढ़ाने के साथ भारतीय एथलीटों को देंगे जीत का मंत्र
रणजी ट्रॉफी : कर्नाटक को हरा विदर्भ ने पूरी की सेमीफाइनल लाइनअप, इन चार टीमों में होगी टक्कर
प्रवासियों की वापसी पर अखिलेश यादव ने मोदी सरकार पर दागे सवाल – ‘विश्व गुरु होने का दावा करने वाले मौन..’
TAGGED:pm modiPM Modi took a jibe at RahulRahul GandhiStart-up Mahakumbh
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिहिन्दी

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

August 7, 2026

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?