hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच ऑनलाइन गेमिंग विधेयक लोकसभा से बिना चर्चा पारित
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच ऑनलाइन गेमिंग विधेयक लोकसभा से बिना चर्चा पारित
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच ऑनलाइन गेमिंग विधेयक लोकसभा से बिना चर्चा पारित

Revoi Editor
Last updated: August 20, 2025 7:59 pm
Revoi Editor
Published: August 20, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 20 अगस्त। लोकसभा में बुधवार को जोरदार हंगामे के बीच ऑनलाइन गेमिंग बिल बिना चर्चा के पारित हो गया। वहीं, राज्यसभा में विपक्ष के वॉकआउट के बाद असम के गुवाहाटी में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट की स्थापना से जुड़े बिल पर संक्षिप्त चर्चा हुई। संक्षिप्त चर्चा के बाद यह बिल भी राज्यसभा से पारित हो गया।

अश्विनी वैष्णव बोले – ई गेमिंग को प्रमोट करेंगे

इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में ऑनलाइन गेमिंग प्रमोशन और रेगुलेशन बिल पेश किया। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में डिजिटल टेक्नोलॉजी बहुत तेजी से फैली है। नई टेक्नोलॉजी विकसित हुई है और इसके कारण देश की एक नई पहचान भी बनी है। स्टार्टअप इकोसिस्टम आगे बढ़ा है।

ऑनलाइन मनी गेम्स आज समाज में बड़ी चिंता का विषय

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि टेक्नोलॉजी से कई लाभ हैं, लेकिन इसका एक सेक्टर ऐसा है ऑनलाइन गेमिंग, जो बहुत महत्वपूर्ण सेक्टर बना है। उन्होंने कहा कि गेमिंग सेक्टर में तीन सेगमेंट हैं। पहला सेगमेंट है ई-स्पोर्ट्स का सेगमेंट, जिसमें स्ट्रैटेजिक थिंकिंग बढ़ती है और व्यक्ति टीम में कोऑर्डिनेशन करना सीखता है। दूसरा सेगमेंट है ऑनलाइन सोशल गेम्स। हम सबने चेस, सॉलिटेयर, सुडोकू देखे हैं। ये एजुकेशन, मेमोरी बढ़ाने के लिए भी उपयोगी हैं। तीसरा सेगमेंट ऑनलाइन मनी गेम्स, जो आज समाज में बड़ी चिंता का विषय बना है।

#TodayInLokSabha

"ऑनलाइन गेमिंग अब डिजिटल इंडिया का अहम हिस्सा बन चुका है. सरकार ने इसे 3 सेगमेंट्स में बांटा है. ऑनलाइन मनी गेम्स वाले तीसरे सेक्टर से कई खतरे जुड़े हैं जो गंभीर चिंता का विषय हैं. इन्हीं जोखिमों से बचाव के लिए Online Gaming Bill 2025… pic.twitter.com/HQvyhBIsbp

— SansadTV (@sansad_tv) August 20, 2025

आईटी मंत्री ने कहा कि कई ऐसे परिवार हैं, कई ऐसे व्यक्ति हैं, जिनको ऑनलाइन मनी गेम्स के कारण एक एडिक्शन हो जाता है। जीवनभर की बचत गेम में उड़ा दी जाती है। उन्होंने कहा कि फ्रॉड और चीटिंग, एल्गोरिदम्स ऐसे होते हैं कि पता नहीं चलता कि कौन किसके साथ खेल रहा है। एल्गोरिदम्स ओपेक एल्गोरिदम्स होते हैं, हार निश्चय हो जाती है। कई परिवार नष्ट हुए, एक्सट्रीम केसेज हुए, सुसाइड भी हुए।

कर्नाटक में 31 माह में 32 सुसाइड केस

उन्होंने एक मीडिया रिपोर्ट कोट करते हुए कहा कि कर्नाटक में 31 महीनों में 32 सुसाइड हुए हैं। यह करीब-करीब स्थापित हो गया है कि मनी गेमिंग के कारण सीरियस इम्पैक्ट आ रहा है। मनी लॉन्ड्रिंग हो रही है, टेरर सपोर्ट हो रहा है। उन्होंने कहा कि ई स्पोर्ट्स और ऑनलाइन सोशल गेमिंग को सरकार प्रमोट करना चाहती है।

ई स्पोर्ट्स व ऑनलाइन सोशल गेमिंग को प्रमोट करना चाहती है सरकार

आईटी मंत्री ने ई-स्पोर्ट्स और सोशल गेमिंग को बढ़ावा देने के लिए अथॉरिटी बनाने, गेम मेकर्स को सहायता देने और योजनाएं बनाने की बात कही। उन्होंने साथ ही यह भी जोड़ा कि लेकिन जब समाज और सरकार के रेवेन्यू की बात आती है, इन दोनों के बीच में पीएम मोदी ने हमेशा समाज को ही चुना है। मध्यम वर्गीय परिवारों को ही चुना है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने इस पर कभी समझौता नहीं किया है और इस बिल में भी समाज को ही प्राथमिकता दी गई है।

वैष्णव ने कहा कि समाज में एक जो बहुत बड़ी बुराई आ रही है, उससे बचने के लिए ये बिल लाया गया है। उन्होंने इस बिल को सर्वसम्मति से पारित करने की मांग की। हालांकि, बिहार एसआईआर पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष के हंगामे के कारण इस बिल पर चर्चा की शुरुआत नहीं हो सकी। यह बिल बगैर चर्चा के ही ध्वनिमत से पारित हो गया और इसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने लोकसभा की कार्यवाही 21 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी।

You Might Also Like

बिहार : मुजफ्फरपुर में स्कूली बच्चों से भरी नौका बागमती नदी में डूबी, 15 लोगों की मौत की आशंका
प्रयागराज : महंत नरेंद्र गिरि को बाघंबरी मठ में दी गई भू-समाधि, शिष्य बलबीर ने की अंतिम क्रिया
टी20 सीरीज : कप्तान गिल का दमदार पचासा, जिम्बाब्वे को 23 रनों से हरा टीम इंडिया ने ली 2-1 की बढ़त
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा- भारत के लोकतंत्र और उसके संविधान पर सभी को गर्व होना चाहिए
डब्ल्यूएचओ की चेतावनी : कोरोना संक्रमण की सुनामी को कम न आंकें
TAGGED:Lok Sabhaloud opposition's uproarOnline Gaming Bill passed
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

August 8, 2026

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?