सीएम हिमंत के आदेश पर असम में राहुल गांधी पर FIR दर्ज, भारत जोड़ो न्याय यात्रा भी रोकी

गुवाहाटी, 23 जनवरी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा विवादों में फंसती जा रही है। इस क्रम में असम पुलिस ने काफिला रोका तो कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। इसके बाद राहुल की यात्रा को गुवाहाटी में प्रवेश से रोक दिया गया और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के निर्देश पर कांग्रेस नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

दरअसल, पुलिस ने इस यात्रा के साथ चल रहे करीब 5,000 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोका तो वे पुलिस से भिड़ गए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जोरदार झड़प हुई। इस घटना में कुछ पुलिसकर्मी के मामली चोटें भी आई हैं। इसके बाद असम सरकार और पुलिस ने यह कदम उठाया है। वहीं कांग्रेस पार्टी असम के सीएम पर हमला बोल रही है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत सरमा ने राहुल गांधी की यात्रा को लेकर पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिए कि भीड़ को उकसाने को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। हिमंत बिस्वा ने एक्‍स पर लिखा, “ये असमिया संस्कृति का हिस्सा नहीं हैं। हम एक शांतिपूर्ण राज्य हैं। ऐसी ‘नक्सली रणनीति’ हमारी संस्कृति से पूरी तरह अलग हैं। मैंने असम पुलिस के डीजीपी को निर्देश दिया है कि भीड़ को उकसाने को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दिया है। अपने हैंडल पर पोस्ट किए गए फुटेज को सबूत के तौर पर इस्तेमाल करें। आपके अनियंत्रित व्यवहार और सहमत दिशानिर्देशों के उल्लंघन के परिणामस्वरूप अब गुवाहाटी में बड़े पैमाने पर ट्रैफिक जाम हो गया है।’

राहुल ने कल सड़क पर दिया था धरना

राहुल गांधी ने सोमवार को गुवाहाटी के पास वैष्णव संत श्रीमंत शंकरदेव के जन्मस्थान का दौरा करने की योजना बनाई थी। योजना की घोषणा के तुरंत बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल से आग्रह किया कि वे अयोध्या में राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह से पहले मंदिर का दौरा न करें। मंदिर की प्रबंध समिति ने भी कहा कि श्री गांधी को दोपहर तीन बजे से पहले प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। कांग्रेस नेता और उनके सहयोगियों को मंदिर की ओर जाते समय रोक दिया गया। इसके बाद वह सड़क जाम स्थल पर ही धरने पर बैठ गए थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular