hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भारतीय शेयर बाजार में एक हफ्ते के अंदर दूसरी बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1053 अंक टूटा, निफ्टी 21250 से नीचे
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > भारतीय शेयर बाजार में एक हफ्ते के अंदर दूसरी बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1053 अंक टूटा, निफ्टी 21250 से नीचे
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

भारतीय शेयर बाजार में एक हफ्ते के अंदर दूसरी बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1053 अंक टूटा, निफ्टी 21250 से नीचे

Vinayak Barot
Last updated: January 23, 2024 7:24 pm
Vinayak Barot
Published: January 23, 2024
Share
SHARE

मुंबई, 23 जनवरी। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के साथ वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के बीच भारतीय शेयर बाजार में एक हफ्ते के भीतर दूसरी बार बड़ी गिरावट देखने को मिली और दोनों संवेदी सूचकांक यानी सेंसेक्स और निफ्टी लगभग 1.5 फीसदी टूटकर बंद हुए। इस क्रम में बीएसई सेंसेक्स 1,053 अंक लुढ़क कर 71,000 अंक के नीचे बंद हुआ जबकि एनएसई निफ्टी भी 21,250 से नीचे चला गया।

दरअसल, अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर अवकाश के दिन शनिवार को खुला शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था और सोमवार की बंदी के बाद मंगलवार को बाजार खुला तो बढ़त के साथ, लेकिन उसके बाद दोनों सूचकांकों ने गिरावट की जो राह पकड़ी तो फिर थमने का नाम नहीं लिया।

सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली कम्पनियों एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एसबीआई में बिकवाली से बाजार नीचे आया। कारोबारियों के अनुसार, कम्पनियों के तिमाही परिणाम उम्मीद के अनुरूप नहीं रहने को लेकर चिंता के बीच बिकवाली दबाव देखने को मिला।

फिन निफ्टी एक्सपायरी के दिन फार्मा को छोड़ BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स गिरे। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में जोरदार बिकवाली देखने को मिली तो बैंकिंग शेयरों में गिरावट रही। वहीं रियल्टी, PSE, मेटल शेयरों पर भी दबाव रहा।

सेंसेक्स 71,000 के नीचे फिसला

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में करीब 450 अंक की बढ़त के साथ खुला। लेकिन बाद में यह 1,053.10 अंक यानी 1.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 70,370.55 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह नीचे में 70,234.55 अंक तक आया जबकि ऊंचे में 72,039.20 अंक तक गया।

निफ्टी में 333 अंकों की गिरावट

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 333.15 अंक यानी 1.54 प्रतिशत लुढ़क कर 21,238.80 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह नीचे में 21,192.60 अंक तक आया जबकि ऊंचे में 21,750.25 अंक तक गया। उल्लेखनीय है कि गत 17 जनवरी को इक्विटी बेंचमार्क 18 माह में एक दिनी की सबसे बड़ी गिरावट देखने के बाद बंद हुए थे।

सोनी से करार टूटने के बाद जी एंटरटेनमेंट के शेयरों में 33 फीसदी की गिरावट

सेंसेक्स की कम्पनियों में इंडसइंड बैंक सबसे ज्यादा 6.13 प्रतिशत नीचे आया। इसके अलावा एसबीआई (3.99 प्रतिशत), हिंदुस्तान यूनिलीवर (3.82 प्रतिशत), एक्सिस बैंक (3.41 प्रतिशत) और एचडीएफसी बैंक (3.23 प्रतिशत) में अच्छी-खासी गिरावट रही। इसी क्रम में जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लि. का शेयर मंगलवार को लगभग 33 प्रतिशत लुढ़क गया। सोनी के प्रस्तावित विलय समझौता समाप्त करने की घोषणा के बाद कम्पनी का शेयर नीचे आया है।

दूसरी तरफ सन फार्मा, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक और पावरग्रिड बढ़त में रहे। इनमें 3.67 प्रतिशत तक की तेजी रही। टीसीएस और बजाज फिनसर्व भी लाभ में रहे। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 24 नुकसान में रहे।

निवेशकों के 8.50 लाख करोड़ रुपये डूबे

मंगलवार की बड़ी गिरावट का यह असर रहा कि निवेशकों को 8.50 लाख करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। मानक सूचकांक में गिरावट के साथ बीएसई में सूचीबद्ध कम्पनियों का बाजार पूंजीकरण 8,50,820.81 करोड़ रुपये घटकर 3,65,97,915.97 करोड़ रुपये रह गया। इन कम्पनियों का बाजार पूंजीकरण 20 जनवरी को 3,74,48,736.78 करोड़ रुपये पहुंच गया था।

You Might Also Like

बद्रीनाथ धाम चढ़ावा विवाद : कथित गबन के आरोपों पर मंदिर समिति सख्त, जांच कमेटी गठित, कर्मचारियों को नोटिस
Stock market : शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 201 अंक टूटा, निफ्टी 23,300 के नीचे फिसला
पोस्टमार्टम रिपोर्ट : कार्डियक अरेस्ट मुख्तार अंसारी की मौत की वजह, विसरा फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा
यूपी में स्मार्ट मीटर को लेकर अखिलेश यादव का हमला, कहा- ‘जनता ‘उपभोक्ता’ से ‘उपभुगता’ बन गई है’
मिजोरम पुल हादसा: रेलवे ने जांच के लिए गठित की चार सदस्यीय कमेटी, एक महीने के भीतर देनी है रिपोर्ट
TAGGED:Indian Stock MarketNifty below 21250Sensex falls by 1053 pointsStock market collapses again
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

Trump Iran Compensation: ट्रंप ने ईरान से मांगा मुआवजा, कहा- मिडिल ईस्ट में मौत और नुकसान की भरपाई करे तेहरान

August 11, 2026

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

NDA MPs Meeting : ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंजा ‘मंगल मिलन’, पीएम मोदी समेत NDA सांसदों ने लहराया तिरंगा

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

Parliament Monsoon Session : राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर विपक्ष की चर्चा की मांग, राम गोपाल यादव बोले- सरकार बहस से बच रही

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

Jharkhand Bandh : झारखंड बंद का कई जिलों में असर, सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता; छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध

पश्चिमी कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 132 लोगों की मौत; 570 से अधिक घायल

Share Market Today: कमजोर शुरुआत के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 250 अंक टूटा; निफ्टी 24,550 के नीचे

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?