1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत में कोरोना संकट : नए संक्रमितों की संख्या 20 हजार से नीचे गिरी, सात माह में सबसे कम
भारत में कोरोना संकट : नए संक्रमितों की संख्या 20 हजार से नीचे गिरी, सात माह में सबसे कम

भारत में कोरोना संकट : नए संक्रमितों की संख्या 20 हजार से नीचे गिरी, सात माह में सबसे कम

0
Social Share

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर। कोविड-19 की दूसरी लहर का दायरा अब तेजी से सिमटता जा रहा है। इस कड़ी में सोमवार को 20 हजार से कम 18,346 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई। नए मामलों की यह संख्या पिछले लगभग सात माह (209 दिन) में सबसे कम दर्ज की गई। इसके सापेक्ष 263 मरीजों की मौत हुई तो 29,639 लोग स्वस्थ घोषित किए गए। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी साझा की।

एक्टिव रेट 0.75%, देश में अब 2.53 लाख इलाजरत मरीज

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में रिकवरी दर मार्च, 2020 के बाद से उच्चतम 97.93 फीसदी पर जा पहुंची है जबकि सक्रिय मामले कुल मामलों के एक प्रतिशत से कम हैं। मौजूदा एक्टिव रेट मार्च, 2020 के बाद से न्यूनतम 0.75 प्रतिशत है। इसी कड़ी में 11,556 की बड़ी गिरावट के बीच सोमवार तक देश में 2,52,902 सक्रिय मामले थे। कोरोना के इलाजरत मरीजों की यह संक्या 201 दिनों में सबसे कम है।

केरल में 3 माह बाद नए मामले 10 हजार से नीचे

मौजूदा वक्त कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित दक्षिणी राज्य केरल में भी इस महामारी का दायरा लगातार कम हो रहा है। सोमवार को राज्य में तीन माह से भी ज्यादा समय बाद नए संक्रमितों की संख्या 10 हजार से कम 8,850 दर्ज की गई तो 149 लोगों की मौत हुई और 17,007 मरीज स्वस्थ घोषित किए गए। एक्टिव केस में 8,306 की गिरावट के बाद भी चार अक्टूबर तक राज्य में 1,29,324 इलाजरत मरीज थे।

टीकाकरण का आंकड़ा 91 करोड़ के पार

इस बीच राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 262 दिनों में अब तक 91.54 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। इनमें सोमवार को 72.51 लाख लोगों ने टीकाकरण का फायदा लिया। दूसरी तरफ 57.53 करोड़ से ज्यादा लोगों के सैम्पल की जांच की जा चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी 4 अक्टूबर, 2021 के कोविड आंकड़ों पर एक नजर –

24 घंटे के दौरान नए संक्रमित : 18,346

24 घंटे के दौरान स्वस्थ मरीज : 29,639

24 घंटे के दौरान कुल मौतें : 263

अब तक कुल संक्रमित : 3,38,53,048

अब तक कुल स्वस्थ : 3,31,50,886

रिकवरी दर : 97.93%

अब तक कुल मौतें : 4,49,260

मृत्यु दर : 1.33%

इलाजरत मरीज : 2,52,902 (दैनिक गिरावट 11,556)        

सक्रियता दर : 0.75%

24 घंटे के दौरान टीकाकरण : 72,51,419

262 दिनों में कुल टीकाकरण  : 91,54,65,826

24 घंटे के दौरान सैम्पल की जांच : 11,41,642

अब तक कुल सैम्पल की जांच : 57,53,94,042.

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code