1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. गांधीनगर निकाय चुनाव : भाजपा ने जीतीं 90 फीसदी सीटें, कांग्रेस और ‘आप’ का सफाया
गांधीनगर निकाय चुनाव : भाजपा ने जीतीं 90 फीसदी सीटें, कांग्रेस और ‘आप’ का सफाया

गांधीनगर निकाय चुनाव : भाजपा ने जीतीं 90 फीसदी सीटें, कांग्रेस और ‘आप’ का सफाया

0
Social Share

गांधीनगर, 5 अक्टूबर। गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी राज्य की राजधानी गांधी नगर के निकाय चुनाव में शानदार सफलता हासिल करते हुए 90 फीसदी से ज्यादा सीटें जीतने में सफल हो गई है जबकि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) का सफाया हो गया है।

गांधी नगर निकाय चुनाव की 44 सीटों में भाजपा 40 पर कब्जा करने में सफल रही। कांग्रेस को मात्र तीन सीटें मिलीं और ‘आप’ को एक सीट से संतोष करना पड़ा। राज्य में पिछले ही माह भूपेंद्र पटेल की अगुआई में हुए  नेतृत्व परिवर्तन के बाद मिली यह कामयाबी भाजपा के लिए काफी अहम मानी जा रही है।

पीएम मोदी की मां 99 वर्षीया हीराबेन ने भी किया था मतदान

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गढ़ गांधीनगर में रविवार को महानगर पालिका के लिए वोट डाले गए थे। इस दौरान की पीएम मोदी की मां हीराबेन ने भी मतदान किया था। 99 वर्षीया हीराबेन पूर्वाह्न करीब 9.30 बजे रायसण के स्कूल में वोट डालने पहुंचीं थीं।

इस बार 11 वार्डों की 44 सीटों पर कराए गए चुनाव

गांधीनगर में इस बार कुल 11 वार्डों की 44 सीटों पर मतदान चुनाव कराए गए थे। आम आदमी पार्टी के चुनावी मैदान में आने से यह मुकाबला त्रिकोणीय माना जा रहा था। भाजपा और कांग्रेस ने सभी 44 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे जबकि आम आदमी पार्टी ने 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे।

आम आदमी पार्टी ने पिछले वर्ष सबको चौंका दिया था

पिछले वर्ष आम आदमी पार्टी ने पूरे गुजरात में सबको चौंका दिया था। उसने न सिर्फ सूरत में खाता खोला बल्कि मुख्य विपक्ष के तौर पर कांग्रेस को हटाते हुए 27 सीट जीत ली थीं। सूरत भाजपा का न सिर्फ गढ़ है बल्कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल भी वहीं से आते हैं। ऐसे में ‘आप’ को मिली सीटों ने उसके हौसले और मजबूत कर दिए थे। फिलहाल गांधीनगर के परिणाम ने भाजपा ने अन्य दोनों पार्टियों की हवा निकाल दी।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code