hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बहुचर्चित ‘मोदी चोर’ मानहानि प्रकरण में फिर गुजरात की अदालत में पेश हुए राहुल गांधी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > देश-विदेश > बहुचर्चित ‘मोदी चोर’ मानहानि प्रकरण में फिर गुजरात की अदालत में पेश हुए राहुल गांधी
देश-विदेशहिन्दी

बहुचर्चित ‘मोदी चोर’ मानहानि प्रकरण में फिर गुजरात की अदालत में पेश हुए राहुल गांधी

sanket
Last updated: October 29, 2021 6:07 pm
sanket
Published: October 29, 2021
Share
SHARE

सूरत, 29 अक्टूबर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान लोकसभा सांसद राहुल गांधी मानहानि के एक बहुचर्चित मामले में आज यहां एक अदालत में फिर से पेश हुए। 13 अप्रैल 2019 को कर्नाटक के कोलार में एक चुनावी रैली में मोदी उपनाम पर कथित तौर पर टिप्पणी करने को लेकर राहुल गांधी के विरुद्ध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में सूरत के तत्कालीन भाजपा विधायक और अब राज्य सरकार में मंत्री पूर्णेश मोदी ने भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और 500 के तहत मानहानि का यह मामला दर्ज कराया था।

राहुल गांधी ने कथित तौर पर रैली में भगोड़े व्यवसायी नीरव मोदी, विवादित पूर्व क्रिकेट प्रशासक ललित मोदी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेते हुए सवालिया लहजे में कहा था- ऐसा क्यों हैं कि सभी का एक सा उपनाम मोदी ही हैं। क्यों सभी चोरों का मोदी ही उपनाम है। राहुल गांधी आज दोपहर बाद यहां मुख्य जूडिशल मैजिस्ट्रेट (सीजेएम) ए एन दवे की अदालत में पेश हुए और अपना बयान दर्ज कराया। उनकी इस मामले में यहां अदालत में यह तीसरी पेशी थी। इससे पहले वह इसी साल 24 जून को पेश हुए थे और पहली बार बयान दर्ज कराया था।

दोनो ही मौक़ों पर उन्होंने केवल यही कहा कि उन्हें कुछ पता अथवा याद नहीं। सबसे पहले वह इस मामले में अक्टूबर 2019 में अदालत में पेश हुए थे और अपने ख़िलाफ़ आरोपों को नकारा था। अदालत ने तब उन्हें ज़मानत दे दी थी। अदालत में आज श्री पूर्णेश मोदी भी उपस्थित थे और उन्होंने कहा कि श्री गांधी के बयान से देश भर में मोदी (तेली) समुदाय के 13 करोड़ लोगों का अपमान हुआ है। सूरत-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक पीएम मोदी पिछले माह ही राज्य के मार्ग एवं मकान, यात्रा धाम विकास, परिवहन और नागरिक उड्डयन विभागों के मंत्री बनाए गए थे।

You Might Also Like

मणिपुर चुनाव : कांग्रेस ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली सूची, पूर्व सीएम इबोबी सिंह थाउबल से लड़ेंगे
कांग्रेस का आरोप – निवेश को लेकर विपक्ष पर वित्त मंत्री का आरोप उनकी हताशा का प्रमाण
सऊदी अरब दौरे पर पहुंचे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज, लगे ‘चोर-चोर’ के नारे
दिल्ली में कोरोना से राहत : अब जिम और योग संस्थान भी खुले, शादी समारोहों में अधिकतम 50 लोगों की मौजूदगी
आईटी शेयरों में बड़ी बिकवाली से शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 1069 अंक लुढ़का, निफ्टी 288 अंक कमजोर
TAGGED:Hindi newsNationalRahul Gandhisurat
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिहिन्दी

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

August 7, 2026

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?